एक्सप्लोरर

Lebanon Pager Blast: हिज्बुल्लाह की ताकत ही बन गई उसकी कमजोरी', एक भाषण के बाद इस तरह इजरायल ने लिखी पेजर ब्लास्ट की स्क्रिप्ट

Lebanon Pager Explosion: लेबनान में हुए पेजर, वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के लिए हिज्बुल्लाह ने इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है. इजरायल ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट में इसे सही बता रहे हैं.

Lebanon Pager Explosion Latest News: पहले पेजर में ब्लास्ट, फिर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल सिस्टम में हुए ब्लास्ट के बाद से लेबनान खौफ में है. इस तरह के ब्लास्ट से अब तक कुल 32 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4500 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं.

हिज्बुल्लाह ने इन हमलों का ठीकरा इजरायल पर फोड़ा है. हालांकि इजरायल ने इन विस्फोट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इन सबके पीछे उसी का हाथ है. यही नहीं, कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इजरायल ने इन विस्फोटों की स्क्रिप्ट 2022 में ही लिख ली थी.

सामने आया इजरायल का हंगरी कनेक्शन!  

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि लेबनान और सीरिया में पेजर से लेकर वॉकी-टॉकी और सोलर पैनल में हुए ब्लास्ट के पीछे इजरायल का हाथ है. इजरायल के कुछ पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि इजरायल को इस बात का भरोसा था कि हिज्बुल्लाह मोबाइल की जगह पेजर यूज करेगा. इजरायल पर शक इसलिए भी गहराता है क्योंकि लेबनान में जिन पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए हैं, उन्हें हंगरी की एक ही कंपनी ने बनाया और फिर हिज्बुल्लाह को दिया था.

 हिज्बुल्लाह चीफ के एक बयान के बाद शुरू हुआ प्लान पर काम

न्यूयार्क टाइम्स की इस रिपोर्ट में इजरायल के पूर्व रक्षा और खुफिया अधिकारियों का भी जिक्र किया गया है. हालांकि इन लोगों ने पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया है कि इस ऑपरेशन को इजरायल ने ही अंजाम दिया था और इसकी पटकथा कुछ साल पहले लिखी गई थी. हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह लंबे समय से हिज्बुल्लाह लड़ाकों को सेलफोन या इंटरनेट कॉलिंग के बजाए पेजर और वॉकी टॉकी के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है. उन्होंने सबसे पहले 2022 में सार्वजनिक तौर पर पेजर के इस्तेमाल की बात कही थी और इसी बयान के बाद इजरायल ने ऑपरेशन लेबनान का खाका तैयार कर लिया था.

इजरायल ने 2022 में खड़ी कर दी थी शेल कंपनी

इजरायल की खुफिया एजंसी मोसाद ने ऑपरेशन लेबनान को अंजाम देने के लिए हंगरी के बुडापेस्ट में 2022 में 2-3 शेल कंपनियां बनाईं. इसमें से एक कंपनी का नाम BAC Consulting KFT रखा गया. इसी कंपनी ने बाद में ताइवान की Gold Apollo कंपनी से साझेदारी की. इसके बाद ताइवानी कंपनी के साथ मिलकर पेजर और वॉकी टॉकी बनाना शुरू किया. इसके बाद इस कंपनी का प्रचार इंटरनेशनल पेजर उत्पादक के रूप में किया गया. वैसे तो यह कंपनी भरोसा बनाने के लिए आम ऑर्डर भी डिलिवर करती थी, लेकिन पूरा फोकस हिज्बुल्लाह और उनके पेजर के ऑर्डर पर रखा गया था.

विस्फोटक PETN से लैस बैटरी डालते थे पेजर के अंदर 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह कंपनी विस्फोटक PETN से लैस बैटरी तैयार कर उसे पेजर के अंदर फिट करती थी. इन पेजर्स को मई 2022 में सबसे पहले लेबनान भेजा गया. हालांकि, उस समय लेबनान भेजे जाने वाले पेजर्स की संख्या कम थी लेकिन हिज्बुल्लाह लड़ाकों पर इजरायली सेना के हमले बढ़ने के बाद हिज्बुल्लाह चीफ नसरुल्लाह ने पेजर यूज करने पर जोर दिया तब पेजर्स का उत्पादन बढ़ाया गया.

 सही मौका देखकर इजरायल ने ऑपरेशन को दिया अंजाम

रिपोर्ट में बताया गया कि हिज्बुल्लाह बेशक इन पेजर्स और वॉकी-टॉकी को सुरक्षा का उपकरण मानता था, लेकिन इजरायल के खुफिया अधिकारी इनको BUTTON कहते थे, जिन्हें सही समय पर दबाकर ऑपरेशन को अंजाम देना था. इस हफ्ते इजरायल ने अपने हिसाब से सही समय चुनकर ऑपरेशन को अंजाम देना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें

कश्मीर चुनाव के बीच पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का भड़काऊ बयान, कहा- ' 370 पर अब्दुल्ला-कांग्रेस गठबंधन PAK के साथ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सऊदी के एयरबेस पर अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराया', ईरान का एक और बड़ा दावा
'सऊदी के एयरबेस पर अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराया', ईरान का एक और बड़ा दावा
Israel US Iran War LIVE: 'सऊदी अरब में अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराया', ईरान का बड़ा दावा
LIVE: 'सऊदी अरब में अमेरिका के AWACS एयरक्राफ्ट को मार गिराया', ईरान का बड़ा दावा
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक... PAK में लगेगा लॉकडाउन? शहबाज सरकार का ड्राफ्ट लीक
दुकानें और हाईवे बंद, शादियों पर भी रोक... PAK में लगेगा लॉकडाउन? शहबाज सरकार का ड्राफ्ट लीक

वीडियोज

शाहिद कपूर या सलमान खान कौन होगा आने वाली फिल्म Duffer का लीड एक्टर?
Dhurandhar: The Revenge, “Sankalp” वेब सीरीज,एक्शन और इमोशन का धमाका
Iran US Israel War: USS त्रिपोली में 3500 अमेरिकी सैनिक मौजूद, US की बड़ी तैयारी | America | Trump
Iran Israel America War: युद्ध के एक महीने बाद, क्या खोखला हो रहा है इजरायल का? | Netanyahu
US Israel Iran War 30th day: भीषण वार-पलटवार..जंग और तबाही का मंजर | Donald Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस-उत्तर कोरिया की बढ़ी टेंशन!
जापान में 48 F-35 फाइटर जेट्स तैनात करेगा अमेरिका, ईरान युद्ध के बीच बड़ा फैसला, चीन-रूस की बढ़ी टेंशन!
Bihar Board Result: बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
बांका की पुष्पांजलि ने 10वीं में 98.4% अंकों के साथ किया बिहार टॉप, बताया क्या बनने का है सपना?
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
शादी के बंधन में बंधे 'बिग बॉस' फेम रजत दलाल, फोटोज शेयर कर दिखाई झलक, लिखा खास नोट
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
MI या KKR, आज किसकी होगी जीत? जानें मुंबई और कोलकाता में किसका पलड़ा भारी
West Bengal Election 2026: 'BJP लोगों को मछली, मांस और अंडा...' पश्चिम बंगाल की चुनावी रैली में ममता बनर्जी का जोरदार हमला
'BJP लोगों को मछली, मांस और...' बंगाल की रैली में ममता का पलटवार, केंद्र को लेकर क्या कहा?
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
छात्र राजनीति पर बैन के साथ कई बड़े फैसले, बालेन शाह ने नेपाल का PM बनते ही शिक्षा व्यवस्था में किए ये बदलाव
Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
बिहार बोर्ड ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें बीते पांच साल में कैसे रहे हैं नतीजे?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
एग्जाम पेपर में घुस गई ‘Dhurandhar 2’! अकाउंट्स के सवाल बने फिल्मी, स्टूडेंट्स बोले- ये पढ़ाई है या एंटरटेनमेंट?
Embed widget