एक्सप्लोरर

जुआ खेलने के नाम पर कर दी धोखाधड़ी तो चीनी नागरिक का कर लिया किडनैप, नेपाल में चार भारतीय गिरफ्तार

Maharashtra Men Kidnap Chinese Men: पुलिस ने कहा कि भारतीय और चीनी दोनों ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल मालूम होते हैं. पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Maharashtra Men Kidnap Chinese Men: नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक चीनी नागरिक का अपहरण करने के आरोप में देश के मध्य हिस्से से चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने बुधवार (15 जनवरी, 2025) को दी .

सरकारी दैनिक ‘गोरखापत्र’ ने नेपाल पुलिस के हवाले से बताया कि पुलिस के एक विशेष दल ने मंगलवार को महाराष्ट्र के रहने वाले आशुतोष दत्तात्रेय (32), अमोल करमाटे (30), अफसर शेख (40) और अमोल श्रीसाट (33) को काठमांडू से हेटौडा जा रहे एक भारतीय नंबर प्लेट वाले वाहन से गिरफ्तार किया. उसने बताया कि वाहन में चीनी नागरिक भी था.

भारतीय युवकों ने क्यों किया था चीनी नागरिक का अपहरण?

भारतीय नागरिकों ने दावा किया कि उन्होंने चीनी नागरिक का अपहरण इसलिए किया क्योंकि उसने अवैध जुआ खेलने के नाम पर उनके साथ धोखाधड़ी की थी. पुलिस ने कहा कि उसने एक गुप्त सूचना पर काठमांडू-हेटौडा राजमार्ग के हेटौडा-भीमफेडी-कुलेखानी सड़क खंड पर चार भारतीयों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की. पुलिस ने कहा कि भारतीय और चीनी दोनों ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल प्रतीत होते हैं. पुलिस ने कहा कि उसने मामले की जांच शुरू कर दी है.

भारतीय सीमा के 90 किलोमीटर पहले ही किया अरेस्ट

चीनी नागरिक का अपहरण कर के चारों युवक को भारत लाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नेपाल पुलिस ने उन्हें भारतीय सीमा से 90 किलोमीटर पहले ही पकड़ लिया. काठमांडू की सबसे व्यस्त रहने वाली जगह ठेमल में ये चारों युवक बीते तीन दिनों से एक होटल में ठहरे हुए थे और मंगलवार देर रात चीनी नागरिक का किडनैप किया गया था. हालांकि, पुलिस को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो उनकी ओर से तुरंत एक्शन लिया गया और सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए है. 

यह भी पढ़ें- फेक करेंसी मामले में NIA मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने चार आरोपियों को सुनाई 5 साल की सजा, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget