एक्सप्लोरर

Bangladesh New President: मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू बने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति, जानें उनका पूरा सफर

Bangladesh's New President: मोहम्मद अब्दुल हामिद का बतौर राष्ट्रपति का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया था. शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद के शपथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए.

Bangladesh: बांग्लादेश में वरिष्ठ नेता और पूर्व न्यायाधीश मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू की नियुक्ति नए राष्ट्रपति के रूप में हुई है. शहाबुद्दीन ने देश के 22वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है. मोहम्मद शहाबुद्दीन के शपथ ग्रहण समारोह में देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे. स्पीकर शिरीन शर्मिन चौधरी ने बंगभवन के ऐतिहासिक दरबार हॉल में 73 वर्षीय शहाबुद्दीन को शपथ दिलाई. 

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और नए राष्ट्रपति के परिवार के सदस्यों के अलावा, राजनेताओं, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों और वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. गौरतलब है कि मोहम्मद अब्दुल हामिद का बतौर राष्ट्रपति का कार्यकाल रविवार को समाप्त हो गया था. शपथ ग्रहण समारोह के बाद शहाबुद्दीन ने राष्ट्रपति पद के शपथ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए. बता दें कि मोहम्मद शहाबुद्दीन को सत्तारूढ़ अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में इस साल फरवरी में निर्विरोध राष्ट्रपति चुना गया था. 

इससे पहले मोहम्मद अब्दुल हामिद ने बतौर राष्ट्रपति दो बार बांग्लादेश का कार्यकाल संभाला. मोहम्मद अब्दुल हामिद को 24 अप्रैल, 2018 को अपने दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ दिलाई गई थी. जो बीते 23 अप्रैल को खत्म हो गया. 

कौन हैं मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू 

साल 1949 में पूर्वी पाकिस्तान (वर्तमान बांग्लादेश) के उत्तर-पश्चिमी पबना जिले में मोहम्मद शहाबुद्दीन चुप्पू का जन्म हुआ था. वे अपने शुरूआती दिनों में अवामी लीग के छात्र और युवा विंग के नेता थे. वे बांग्लादेश के 1971 के मुक्ति संग्राम का भी हिस्सा थे और बांग्लादेश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजीबुर रहमान (प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता) की हत्या के बाद विरोध करने के आरोप में कैद किए गए थे.

उन्हें देश की न्यायिक सेवा में 1982 में शामिल किया गया और 1996 में अवामी लीग के लौटने पर बंगबंधु हत्याकांड मामले के कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम किया. वह डिस्ट्रिक्ट और सेशन जज के पद से रिटायर हुए. अपने रिटायरमेंट के बाद चुप्पू ने स्वतंत्र भ्रष्टाचार विरोधी आयोग के आयुक्तों में से एक के रूप में काम किया, जिसके बाद में वो राजनीति में शामिल हो गए और अवामी लीग सलाहकार काउंसिल के मेंबर बन गए. चुप्पू की पत्नी रेबेका सुल्ताना बांग्लादेश सरकार की पूर्व संयुक्त सचिव हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: सरकार और चीफ जस्टिस के तनाव के बीच एक ऑडियो हुआ वायरल, पाकिस्तान में छिड़ गया नया विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
श्रीलंका पहुंचे भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्त्री, 'पड़ोसी पहले' नीति पर दिया जोर
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget