एक्सप्लोरर

Nepal Election Result: मौजूदा गृहमंत्री, पूर्व विदेश मंत्री समेत 60 सांसदों ने गंवाई कुर्सी, युवाओं को मौका

मधेस (तराई) क्षेत्र आधारित दलों के दो वरिष्ठ नेता चुनाव हार गये, जिनमें जनता समाजवादी पार्टी के प्रमुख उपेंद्र यादव और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो शामिल हैं.

Nepal General Election Result: नेपाल के संसदीय चुनावों के परिणाम सामने आ गया हैं. इन चुनाव में वहां कि कई मंत्रियों और 60 सांसदों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा है. तो वहीं इस बार कई युवा नेताओं ने राजनीति के मैदान में बाजी मारी है. 

नेपाल के नेता ने कहा कि संसदीय चुनाव के लिए प्रत्यक्ष मतदान के नतीजे घोषित किया जाना अभी भी शेष है. ऐसे में नेपाल के शीर्ष राजनीतिक दलों ने नई सरकार के गठन की कोशिशें तेज कर दी हैं. प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) और सात प्रांतीय विधानसभाओं के लिए चुनाव इसी माह हुए थे. मतगणना सोमवार को शुरू हुई थी.

किन बड़े नेताओं की हुई हार?
मधेस (तराई) क्षेत्र आधारित दलों के दो वरिष्ठ नेता चुनाव हार गये, जिनमें जनता समाजवादी पार्टी के प्रमुख उपेंद्र यादव और लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो शामिल हैं. देश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट) :सीपएन-यूएमएल: से चुनाव हारने वालों में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल,उपाध्यक्ष सुरेंद्र पांडे, महासचिव शंकर पोखरेल और उप महासचिव प्रदीप गयावली शामिल हैं.

शिकस्त का सामना करने वाले अन्य शीर्ष नेताओं में सीपीएन माओइस्ट-सेंटर के महासचिव देव गुरुंग, उप महासचिव और ऊर्जा मंत्री पम्पा भुशाल और उप महासचिव गिरिराजमणि पोखरेल शामिल हैं. 

कार्यवाहक सरकार के शीर्ष नेता भी नहीं बचा सके कुर्सी
गृह मंत्री और नेपाली कांग्रेस के नेता बालकृष्ण खांड और मौजूदा सरकार में पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्री जीवन राम श्रेष्ठ भी चुनाव हार गये. पूर्व प्रधानमंत्री एवं सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट के वरिष्ठ नेता झालानाथ खनल और पूर्व विदेश मंत्री एवं नेपाली कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सुजाता कोइराला को भी चुनाव में शिकस्त मिली है. कई युवा और नये चेहरे प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गये हैं.

पूर्व टीवी पत्रकार रवि लमीछाने द्वारा महज छह महीने पहले गठित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने प्रत्यक्ष चुनाव में सात सीट पर जीत दर्ज की और आनुपातिक पद्धति के तहत 10 लाख से अधिक वोट हासिल किये हैं. सत्तारूढ़ गठबंधन ने 85 सीट पर जीत दर्ज की. यह पांच दलों का गठबंधन है. वहीं, सीपीएन-यूएमएल नीत गठजोड़ ने 55 सीट पर जीत दर्ज की.

क्या है नेपाल की संसद की स्थिति?
उल्लेखनीय है कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में, 165 सदस्यों का चुनाव प्रत्यक्ष मतदान से किया जा रहा, जबकि शेष 110 को आनुपातिक प्रणाली से चुना जा रहा. स्पष्ट बहुमत के लिए किसी पार्टी या गठबंधन को 138 सीट की जरूरत होगी.

Modi Terrorism: आतंकवाद की जगह मुझे निशाना बनाने पर था कांग्रेस का ध्यान, गुजरात में बोले पीएम मोदी, जानें आज की भाषण की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू
ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू
अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा
ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान
ग्रीनलैंड पर ट्रंप की धमकी के बीच बड़ा दांव, डेनमार्क की PM ने 7 महीने पहले कर दिया चुनाव का ऐलान
ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बन जाएगी बात? अमेरिका ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं ये 5 शर्तें
ईरान पर हमला करेंगे ट्रंप या बनेगी बात? US ने जिनेवा मीटिंग में तेहरान के सामने रखीं 5 शर्तें

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
सुखोई, राफेल के बाद अब तेजस फाइटर जेट में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति, हादसों के बीच द्रौपदी मुर्मू का बड़ा फैसला 
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अजित पवार के बेटे पार्थ पवार जाएंगे राज्यसभा, मां सुनेत्रा के डिप्टी CM बनने के बाद खाली हुई थी सीट
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में चला बल्ला
अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ दूसरी सबसे 'धीमी' फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
3 साल में इस महिला ने घटाया 72 किलो वजन, केवल 7 आसान स्टेप्स फॉलो कर आप भी हो सकती हैं स्लिम
F 22 Raptor Price: कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
कितनी है अमेरिका के F-22 रैप्टर लड़ाकू विमान की कीमत, जान लें इसकी एक-एक खासियत?
Embed widget