एक्सप्लोरर

Happy New Year 2022: Omicron के बीच दुनियाभर के देशों में नए साल के जश्न पर लगा ग्रहण, समारोह हुए रद्द

Happy New Year 2022: विश्व में कई स्थानों पर नए साल की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला जश्न कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के चलते लगातार दूसरे साल फीका पड़ गया है.

Happy New Year 2022: विश्व में कई स्थानों पर नए साल की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला जश्न कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले तेजी से बढ़ने के चलते लगातार दूसरे साल फीका पड़ गया है या रद्द कर दिया गया है. इस साल कोरोना वायरस के अत्यधिक संक्रामक ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) ने नए साल (New Year) की पूर्व संध्या पर मनाए जाने वाले जश्न का उत्साह ठंडा कर दिया है. हालांकि ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के मामले सामने आने से पहले कई लोग महामारी से प्रभावित दूसरे वर्ष के भी बीत जाने को लेकर खुश नजर आ रहे थे. 

अभी तक खैरियत यही है कि ओमिक्रोन से संक्रमण के कारण महामारी की पिछली लहर के समान अस्पतालों में भीड़ नहीं बढ़ी है और ना ही संक्रमितों की मौतें हुई हैं, खासकर टीकाकरण करा चुके लोगों की. इससे 2022 के लिए उम्मीद की एक किरण नजर आती प्रतीत होती है.

2022 में स्थिति में सुधर की उम्मीद

जापान में, लेखक नाओकी मत्सुजावा ने कहा कि वह अगला कुछ दिन खाना पकाने और बुजुर्गों को भोजन पहुंचाने में बताएंगे, क्योंकि कुछ स्टोर बंद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि टीकाकरण ने महामारी के प्रति, नए स्वरूप के बावजूद लोगों की चिंता घटा दी है. कई अन्य लोगों की तरह मत्सुजावा को भी उम्मीद है कि 2022 में स्थिति में सुधर जाएगी. जापान में कई लोगों की योजना अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यात्रा करने की है. नए साल की पूर्व संध्या पर लोग मंदिरों और मठों में उमड़ पड़े, जिनमें से ज्यादातर मास्क पहने हुए थे.

आस्ट्रेलिया में समारोहों को नहीं किए गए रद्द

आस्ट्रेलिया, वायरस संक्रमण के मामले विस्फोटक तरीके से बढ़ने के बावजूद अपने समारोहों की योजनाओं को बरकरार रखे हुए है. नए साल के स्वागत में सिडनी हार्बर ब्रिज और सिडनी ओपेरा हाउस से आतिशबाजी देखने मिली. समारोह शुरू होने से कुछ घंटे पहले, आस्ट्रलियाई स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण के 32,000 नए मामले सामने आए हैं.

न्यूजीलैंड में कई आतिशबाजी कार्यक्रम रद्द 

वहीं, पड़ोसी देश न्यूजीलैंड में ओमिक्रोन का सामुदायिक स्तर पर अभी तक प्रसार नहीं हुआ है. देश के अधिकारियों ने कई आतिशबाजी कार्यक्रम रद्द कर एहतियादी कदम उठाए हैं. उधर, दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में नववर्ष की पूर्व संध्या पर मनाया जाने वाला समारोह लगातार दूसरे वर्ष रद्द कर दिया गया है.

देश में कई स्थानों पर नाइट कर्फ्यू और पाबंदियां

भारत में लाखों लोग कई स्थानों पर रात्रिकालीन कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों के बीच नववर्ष का स्वागत अपने घर पर ही करने की योजना बना रहे हैं. ओमिक्रोन के मामले बढ़ने के बीच प्राधिकारियों ने लोगों को रेस्तरां, होटल, बीच, बार से दूर रखने के लिए पाबंदियां लगाई हैं. हालांकि, गोवा और हैदराबाद में रात्रिकालीन कर्फ्यू नहीं लगाया गया है.

इंडोनेशिया में समारोह रद्द कर दिए गए

इंडोनेशिया में भी सरकार ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित किए जाने वाले समारोह रद्द कर दिए हैं. हालांकि, हांगकांग में करीब 3,000 लोग स्थानीय सेलिब्रिटी की भागीदारी वाले नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित समारोह में शामिल होने वाले हैं.

बीजिंग में सार्वजनिक जश्न की योजना नहीं 

चीन में शंघाई सरकार ने हुआंगपु नदी पर वार्षिक लाइट शो सहित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. वहीं, बीजिंग में सार्वजनिक जश्न की कोई योजना नहीं है. हालांकि, थाईलैंड में अधिकारियों ने नववर्ष की पूर्व संध्या पर पार्टी करने और आतिशबाजी की अनुमति दी है.

ये भी पढ़ें-

Happy New Year: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया गया 2022 का स्वागत

GST Council: आम जनता को राहत, 1 जनवरी से नहीं लागू होगी कपड़ों पर जीएसटी की बढ़ी हुई दर-GST काउंसिल का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
भारत और कनाडा के संबंध सुधरे! PM कार्नी का 2 मार्च तक आधिकारिक दौरा, जानें क्या खास है PM मोदी संग मुलाकात?
भारत और कनाडा के संबंध सुधरे! PM कार्नी का 2 मार्च तक आधिकारिक दौरा, जानें क्या खास है PM मोदी संग मुलाकात?
भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
भूकंप के झटकों से दहला बांग्लादेश, पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए झटके
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?
पाकिस्तान ने किया अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध का ऐलान, क्या इस जंग की असल वजह अंग्रेज हैं?

वीडियोज

Shreya Ghoshal Full Interview : रिजेक्शन पर क्या बोलीं श्रेया घोषाल ? । Ideas Of India Summit
Dr. Suborno Bose Full Interview:शेफ तो नहीं लेकिन AI हॉस्पिटैलिटी का हिस्सा । Ideas Of India Summit
Janhit: 'आप' तो बेदाग हैं जी ! | Arvind Kejriwal | Delhi Liquor Policy Case | BJP | ABP News
Bharat Ki Baat: BJP मॉडल से 2027 जीतेंगे Akhilesh Yadav | UP Politics | abp News
Seedha Sawal: आरोप लगाए, जांच बिठाई, जेल डाला...कोर्ट ने दाग धो डाला? | Sandeep Chaudhary

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Who is Koel Mallick: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन्हें ममता बनर्जी ने बंगाल से राज्यसभा के लिए किया नॉमिनेट?
Ayodhya News: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, बोले- 'CM योगी संत आदमी, उनका आशीर्वाद रहा तो...'
अयोध्या: 19 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता मोईद खान, 'CM योगी संत, वो कभी गलत नहीं करेंगे'
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
MS Dhoni की अटूट आस्था, IPL 2026 से पहले मां देवरी के किए दर्शन; देखें वीडियो
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
थलपति विजय की पत्नी ने शादी के करीब 27 साल बाद डाली तलाक की अर्जी, लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Jobs 2026: सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
सफदरजंग हॉस्पिटल में निकली इन पदों पर भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी; ये कर सकते हैं अप्लाई
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
फ्लाइट टिकट कैंसिल कराने पर कितने दिन में आ जाता है रिफंड, ज्यादा लेट हो तो कहां करें शिकायत?
Embed widget