एक्सप्लोरर

Nithyananda's KAILASA: 'कहां है कैलासा... कैसा है उसका पासपोर्ट?, नित्यानंद ने अपने काल्पनिक देश पर खुद दिए जवाब

Kailasa News: नित्यानांद ने 2019 में संयुक्त राज्य कैलासा की स्थापना का ऐलान किया था. कैलासा को लेकर नित्यानंद ने कहा, "इस राष्ट्र के जरिए हम प्राचीन प्रबुद्ध हिंदू सभ्यता का पुनरुत्थान कर रहे हैं."

Questions On Kailasa: भारत से भगोड़ा नित्यानंद के स्वघोषित देश कैलासा के प्रतिनिधित्व ने संयुक्त राष्ट्र पहुंचकर सबको चौंका दिया था. उस वक्त से कैलासा काफी चर्चा में है. हर कोई इस देश के विषय में जानना चाहता है. ये देश कहां है? यहां की करेंसी कौन सी है? यहां सरकार कैसे चलती है? इसकी नागरिकता कैसे मिल सकती है? ऐसे तमाम सवाल लोगों के जेहन में बस चुके हैं. नित्यानंद ने खुद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके ऐसे सवालों के जवाब दिए हैं. 

अपने स्वघोषित देश कैलासा को लेकर नित्यानंद ने ट्वीट करके कहा, "संयुक्त राज्य कैलासा एक सीमा रहित सेवा-उन्मुख राष्ट्र है, जो कई एनजीओ, मंदिरों और कई देशों में मठों के माध्यम से चलता है." नित्यानंद ने द वॉशिंगटन पोस्ट की पत्रकार मारिया पौल के सवाल के जवाब में ये बातें कहीं. उन्होंने दावा किया कि कैलासा प्राचीन प्रबुद्ध हिंदू सभ्यता राष्ट्र का पुनरुत्थान है. उन्होंने अपने सवाल-जवाबों को बकायदा ट्विटर पर भी शेयर किया है. 

 

कैसे काम करता है कैलासा?

कैलासा की प्रामाणिकता के बारे में पूछे जाने पर नित्यानंद ने कहा, "ये सॉवरेन ऑर्डर ऑफ माल्टा की तरह ही एनजीओ, मंदिरों और कई देशों में मठों के माध्यम से चलता है." उन्होंने कहा, "सॉवरेन ऑर्डर ऑफ माल्टा भी सन 1113 के बाद से कैथोलिक चर्च का एक धार्मिक आदेश है, जिसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता मिली है. माल्टा का कोई वास्तविक क्षेत्र नहीं होने के बावजूद 100 से अधिक राज्यों के साथ राजनयिक संबंध हैं."

कैलासा को लेकर पूरी जानकारी दी

उन्होंने कहा, "कैलासा का उद्देश्य लिंग, जाति, राष्ट्रीयता और रंग के बावजूद सभी के लिए एकता के सिद्धांत पर आधारित वैश्विक शांति है." आखिर ये देश काम कैसे करता है? क्या यहां चुनाव होते हैं और क्या यहां जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट भी जारी किए जाते हैं? इन सवालों के भी नित्यानंद ने जवाब दिए. 

रेप के आरोपों का किया खंडन

नित्यानंद भारत से भगोड़ा है, वह तमिलनाडु का भगोड़ा तांत्रिक है, जो 2019 से छिपा हुआ है. भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोपों में वांछित है. इन सवालों के जवाब में कैलासा के सचिव ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए इसे झूठ बताया. उसने कहा, "कई प्रतिष्ठित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्र रिपोर्ट के माध्यम से नित्यानंद को क्लीन चिट दी थी." उसने कहा, "4 अप्रैल 2013 को कैलिफोर्निया (USA) कोर्ट ने हिंदू धर्म के सर्वोच्च पुजारी को निर्दोष साबित किया था. अदालत ने एसपीएच के पक्ष में फैसला सुनाया और झूठे पीड़ित को लगभग आधा मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया था."

ये भी पढ़ें-Amritpal Singh Arrest Operation: 'ISI से है अमृतपाल सिंह का लिंक', पंजाब पुलिस का दावा, पीछा करने की CCTV फुटेज आई सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेडी वेंस ने 'चौधरी' बन रहे पाकिस्तान को लगाया फोन, ट्रंप के भाषण से पहले बोले - 'अगर...'
जेडी वेंस ने 'चौधरी' बन रहे पाकिस्तान को लगाया फोन, ट्रंप के भाषण से पहले बोले - 'अगर...'
अमेरिका-ईरान जंग की आढ़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले- 'इस बार...'
अमेरिका-ईरान जंग की आढ़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले- 'इस बार...'
US Israel Iran War Live: अमेरिका-इजरायल हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत
Live: US-इजरायल हमले में ईरान के पूर्व विदेश मंत्री गंभीर रूप से घायल, पत्नी की मौत
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट

वीडियोज

धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
मुस्लिम देश ने पाकिस्तान को मारा तमाचा, बंद कर दी ये बड़ी सुविधा, भारत को मिल रही बड़ी छूट
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
अवध ओझा ने राहुल गांधी को दी 2 खास सलाह, कहा- 'वो अच्छे नेता बन रहे हैं लेकिन...'
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
तेल संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रो केमिकल प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट का ऐलान, जानें कैसे मिलेगा फायदा
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
IPL 2026 TEAM RANKINGS: सभी 10 टीमों ने खेल लिया अपना पहला मैच, नंबर 1 पर ये टीम, 5 'फिसड्डी' टीम को भी जानिए
Dhurandhar 2 BO Day 15 Live: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
लाइव: हनुमान जयंती की छुट्टी का 'धुरंधर 2' को फायदा, 12 बजे तक कर डाला इतना कलेक्शन
West Bengal Election 2026: बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान, किसकी बन सकती है सरकार
बंगाल के इस लेटेस्ट सर्वे ने चौंकाया, बीजेपी को 100 से अधिक सीटें मिलने का अनुमान, TMC को नुकसान
CBSE Board 10th Result 2026 : छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी
छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस तारीख को हो सकता है जारी; इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक
Viral Video: बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार
बांस-बल्ली के पुल पर धड़धड़ाते हुए दौड़ा दिया ई-रिक्शा, वीडियो देख कांपते दिल से बोले यूजर्स- वेलकम टू बिहार
Embed widget