एक्सप्लोरर

North Korea: जान की बाजी लगाकर बचाएं तानाशाह किम जोंग की तस्वीर, नहीं माना आदेश तो मिलेगी मौत!

North Korea Kahnun Storm: उत्तर कोरिया पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है. लोगों से कहा गया है कि वह किसी भी हाल में किम जोंग उन और उनके परिवार की तस्वीरों को बचाएं.

North Korea News: उत्तर कोरिया में लोगों को अपनी जान की बाजी लगाकर भी तानाशाह किम जोंग उन की तस्वीरों को बचाना होगा. तूफान खानून उत्तर कोरिया की ओर बढ़ रहा है, जिसकी वजह से पूरे देश में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं. तूफान की वजह से घरों को नुकसान पहुंचने वाला है, जिस वजह से लोगों को आदेश मिला है कि घर छोड़कर जाते वक्त वो किम राजवंश की तस्वीरें भी लेकर जाएं.

दरअसल, किम राजवंश की तस्वीरों को सुरक्षित रखना हर कोरियाई का फर्ज माना जाता है. हर किसी को अपने घर की सबसे महत्वपूर्ण दीवार पर किम जोंग उन समेत उनके परिवार के सदस्यों की तस्वीर टांगना होता है. उस दीवार पर किम परिवार की तस्वीरों के अलावा कुछ और नहीं होना चाहिए. तस्वीरों को हर रोज साफ करना होता है, कई बार तो कोरियाई पुलिस घर में घुसकर चेक करती है कि तस्वीर साफ है या नहीं. 

लोगों को क्या मिला आदेश?

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सत्तारूढ़ कोरियन वर्कर्स पार्टी के मुखपत्र रोडोंग सिनमुन में कहा गया कि लोगों के लिए जरूरी है कि वो तूफान के वक्त अपने नेता किम जोंग उन, उनके पिता किम जोंग-इल और उनके दादा और उत्तर कोरिया के संस्थापक किम इल-सुंग की तस्वीरों को सुरक्षित रखें. लोगों से किम राजवंश की मूर्तियों, तस्वीरों और अन्य स्मारकों को सुरक्षित रखने का आदेश भी दिया गया है. 

आदेश नहीं मानने पर मौत की सजा!

सरकार की तरफ से मिला ये आदेश बताया है कि किम जोंग कितने बड़े तानाशाह हैं. किम जोंग-इल और किम इल-सुंग की तस्वीरें देश के हर घर और दफ्तर में लगाई जाती हैं. अगर किसी ने तस्वीरों को नुकसान पहुंचाया या फिर उसे सुरक्षित रखने में नाकामयाब रहा, तो उसे सीधे फांसी की सजा मिलती है. अगर गलती से भी तस्वीर को नुकसान पहुंचा, तो भी मौत की सजा तय कर दी जाती है. 

तूफान मचाएगा तबाही

गरीबी से जूझ रहे उत्तर कोरिया में तूफान खानून तबाही मचाने वाला है. देश का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत नहीं है. इस वजह से बाढ़ का खतरा भी मंडरा रहा है. देश के सरकारी मीडिया में कहा जा रहा है कि तूफान से बचने के लिए देश की सभी महत्वपूर्ण यूनिट्स काम कर रही हैं. सेना और वर्कर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं को बाढ़ से बचने के उपाय तैयार करने और फसलों को बचाने के लिए काम पर लगाया गया है. 

यह भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर परमाणु हथियार विकसित कर रहा उत्तर कोरिया, दुनिया में मचा सकता है तबाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
LPG संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिन के भीतर लगा डाले लाखों पाइप गैस कनेक्शन
LPG संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा फैसला, 25 दिन के भीतर लगा डाले लाखों पाइप गैस कनेक्शन
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!

वीडियोज

अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live
ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
पहले अपना काटा, अब दुनिया का इंटरनेट काट सकता है ईरान? भारत समेत दुनिया पर मंडराया खतरा!
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
जितेंद्र आव्हाड का बड़ा दावा, 'CM फडणवीस को मुख्यमंत्री पद से हटाने के लिए 38 विधायक...'
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
इन 5 चेहरों को आदित्य धर ने 'धुरंधर 2' से बना दिया बड़ा स्टार, कोई ऑटो ड्राइवर तो कोई जिम ट्रेनर
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, एक साथ करती हैं कई काम; अमीरी में कोहली से आगे 
कौन हैं अनन्या बिड़ला? RCB के साथ जुड़ा नाम, अमीरी में कोहली से आगे 
Homemade Raisins: घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
घर में अंगूर से कैसे बना सकते हैं किशमिश, एक किलो बनाने के लिए कितना अंगूर होना जरूरी?
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
तमिलनाडु में NDA के बीच सीट शेयरिंग फॉर्मूला तय,  इतनी सीटों पर बीजेपी लड़ेगी चुनाव
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
माता-पिता को परेशान किया तो सैलरी से पैसा काट लेगी इस राज्य की सरकार, जानें नियम
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
कब जारी होगा CTET का रिजल्ट, जानें इस सर्टिफिकेट से कहां-कहां बन सकते हैं सरकारी टीचर?
Embed widget