एक्सप्लोरर

Norway: जादूगर के प्‍यार में नॉर्वे की राजकुमारी ने छोड़ा राजमहल, जानिए पूरा मामला

Norway Princess Märtha Louise: मार्था लुईस और वेरेट की सगाई हो चुकी है. ऐसे में शादी के बाद वेरेट को शाही खिताब नहीं मिलेगा लेकिन वह 'शाही परिवार का हिस्सा' बन जाएंगे.

Norway: अमूमन हर इंसान की ख्वाइश होती है कि उसका जीवन आलिशान हो. गाड़ी हो, बंगला हो, लग्जरी लाइफ स्टाइल हो. ये मिल जाए तो भला एक आम इंसान को क्या चाहिए? लेकिन दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं जिन्हें यह ज़िन्दगी उबाऊ लगती है. तमाम सुविधाएं होने के बाद भी वे सड़क पर गुजर बसर करना पसंद करते हैं. उन्हें फकीरी वाली लाइफ ज्यादा पसंद आती है. दरअसल, ये सब हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि ऐसी जिंदगी के लिए एक राजकुमारी ने अपना राजमहल छोड़ दिया है.

हम बात कर रहे हैं नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस की, जिन्हें एक जादूगर से प्यार हो गया है. राजकुमारी जादूगर के प्यार में इस कदर पागल हैं कि उन्होंने अपना राजपाट छोड़ दिया है. हालांकि जब उन्होंने राजशाही जिंदगी छोड़ने का एलान किया था तब वह सामाजिक क्षेत्र में कुछ काम करना चाहती थी. लेकिन असल वजह उनका जादूगर से प्रेम है, जिन्हें उन्हें महल छोड़ने को मजबूर कर दिया.

जादूगर के प्रेम में पागल हैं प्रिंसेस

नॉर्वे की राजकुमारी मार्था लुईस जिस जादूगर के प्रेम में पागल हैं उनका नाम ड्यूरेक वेरेट है. वह पेशे से तांत्रिक हैं. ड्यूरेक वेरेट का दावा है कि वह जादू के ताबीज बेचते हैं. ड्यूरेक वेरेट के साथ अपने रिश्ते को अधिक समय देने के लिए मार्था लुईस ने अपना शाही जीवन त्याग दिया है. राजकुमारी के राजमहल को छोड़ने पर रॉयल कोर्ट ने कहा कि मार्था लुईस अब 'राजकुमारी' शीर्षक का इस्तेमाल नहीं करेंगी. वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट या बिजनेस में शाही परिवार का उल्लेख नहीं करेंगी.  

जादूगर के साथ हो चुकी है सगाई 

ड्यूरेक की बात करें तो वह हॉलीवुड के जाने-माने आध्‍यात्मिक गुरु हैं. वह खुद को अपनी वेबसाइट पर एक जादूगर भी बताते हैं. मार्था लुईस और वेरेट की सगाई हो चुकी है. ऐसे में शादी के बाद वेरेट को शाही खिताब नहीं मिलेगा लेकिन वह 'शाही परिवार का हिस्सा' बन जाएंगे.

वेरेट को ठग बताया जाता है  

ड्यूरेक वेरेट का दावा है कि इंसान का दिमाग कैंसर का इलाज कर सकता है. वह 'जादुई ताबीज' भी बेचते हैं. यह ताबीज 'इंसान को बुरी नजर, शाप या जादू-टोने के दुष्प्रभाव से बचाता है. ऐसा उनका दावा है. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट में उन्हें ठग भी कहा गया है. 

प्रिंसेज मार्था ने साल 2002 में नार्वे के लेखक और कलाकार अरी बेहन से पहली शादी की थी और उस शादी से प्रिंसेज मार्था की तीन बेटियां हैं. हालांकि उनके पहले पति सुसाइड कर चुके हैं. तब कहा गया था कि वे डिप्रेशन में थे. अरी बेहन ने 2019 में क्रिसमस के दिन आत्महत्या की थी. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान को ADB ने दिखाया ठेंगा! अरबों डॉलर के मालिर एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट के लिए अब नहीं मिलेगा पैसा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हर दिन सिर के ऊपर से गुजरती मिसाइलें और ड्रोन.... 3 हफ्ते बाद गैस लेकर कैसे भारत पहुंचा टैंकर, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
हर दिन सिर के ऊपर से गुजरती मिसाइलें और ड्रोन.... 3 हफ्ते बाद गैस लेकर कैसे भारत पहुंचा टैंकर, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान को धमकी देने वाले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े ढीले, 'अमेरिका इस जंग में ज्यादा दिन उलझा नहीं रहेगा'
ईरान को धमकी देने वाले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर पड़े ढीले, 'अमेरिका इस जंग में ज्यादा दिन उलझा नहीं रहेगा'

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू, रणवीर सिंह के लिए कह दी ये बात
‘कायल हो गया हूं', 'धुरंधर 2' को देखने के बाद विक्की कौशल ने शेयर किया रिव्यू
Assembly Elections 2026 Live: असम में पीएम मोदी बोले- इस बार हम जीत की हैट्रिक लगाने वाले हैं, कोई नहीं रोक सकता
Live: असम में पीएम मोदी बोले- इस बार हम जीत की हैट्रिक लगाने वाले हैं, कोई नहीं रोक सकता
April 2026 School Holidays: बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
बच्चों के लिए खुशखबरी,अप्रैल में मिलेंगी ढेर सारी छुट्टियां, पूरी लिस्ट देखें
Diabetes Nerve Damage: सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
सावधान! पैरों में झुनझुनी और सुन्नपन कहीं 'डायबिटिक न्यूरोपैथी' तो नहीं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
Embed widget