एक्सप्लोरर

खौफ के साए में पाकिस्तान! कराची में धारा 144 लागू, किस हमले से बचने की तैयारी में लगे हुए हैं शहबाज शरीफ?

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान को भारत के एक्शन का डर भी सता रहा है.

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. हमले के पांच दिन बाद भी पाकिस्तान को बड़े हमले का डर सता रहा है. यह डर उसके एक्शन में भी दिखाई दे रहा है. इस बीच पाकिस्तान के कराची में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कराची के आयुक्त सैयद हसन नकवी के आदेश पर एसआईटीई इलाके और केमारी जिले में दो महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी गई है. इसका मकसद इलाके में कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक को सही बनाए रखना है. यह नियम 24 जून तक लागू रहेगा. 

करना पड़ सकता है कानूनी कार्रवाई का सामना

कराची के कमिश्नर सैयद हसन नकवी ने भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए शहर में धारा 144 लागू कर दी है. इसके तहत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों और माल ढोने वाले ट्रकों के शहर में आने पर रोक लगा दी गई है.

यह कदम सड़क हादसों को रोकने और ट्रैफिक जाम कम करने के लिए उठाया गया है. यह नियम 17 अप्रैल से 16 जून 2025 तक लागू रहेगा. प्रशासन ने पुलिस और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आदेश दिया है कि जो लोग इन नियमों का उल्लंघन करें, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. नियम तोड़ने वालों पर पाकिस्तान दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस भी दर्ज किया जा सकता है. कराची को पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कहा जाता है. यहां से पूरे देश का कारोबार और बाजार संभाला जाता है.

पाकिस्तान में चल रही है लगातार बैठकें

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार हर दिन 2-3 बैठकें कर रहे हैं. बैठकें करने के लिए उन्होंने अपनी बांग्लादेश यात्रा भी रद्द कर दी है. दूसरी तरफ, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर भी अलग-अलग बैठकों में व्यस्त हैं.

पाकिस्तान मुस्लिम देशों का समर्थन पाने की कोशिश कर रहा है. इसी सिलसिले में विदेश मंत्री इशाक डार ने सऊदी अरब, कतर, ईरान और तुर्की के विदेश मंत्रियों से बात की है. पाकिस्तान ने इन देशों से कहा है कि भारत से बातचीत कर हालात को सामान्य बनाएं.

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने कहा कि भारत हमारी बातों का जवाब नहीं दे रहा. हम संदेश भेज रहे हैं, लेकिन कोई जवाब नहीं आ रहा. पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान जैसे देशों से भी सीधा दखल देने की मांग की है. पाकिस्तान का कहना है कि अगर भारत नहीं माना तो हालात और बिगड़ सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान ने किया खुली जंग का ऐलान, टारगेट पर- काबुल, कंधार, 133 को मारने का दावा
पाकिस्तान ने किया खुली जंग का ऐलान, टारगेट पर- काबुल, कंधार, 133 को मारने का दावा
'सब्र की हद पार, अब होगा एक्शन, इंडिया की कॉलोनी...', पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी बड़ी धमकी
'सब्र की हद पार, अब होगा एक्शन, इंडिया की कॉलोनी...', पाकिस्तान-अफगानिस्तान जंग में ख्वाजा आसिफ ने भारत को दी बड़ी धमकी
ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू
ईस्ट इंडिया कंपनी फिर दिवालिया घोषित, 2010 में भारतीय एंटरप्रेन्योर संजीव मेहता ने दोबारा किया था शुरू
अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा, 40 सैनिकों की मौत
अफगानिस्तान ने लिया एयरस्ट्राइक का बदला, तालिबान का दावा- पाकिस्तान की 15 चौकियों पर किया कब्जा

वीडियोज

Crime News: बेवफा का 'यार'...दिलजले साजन का 'शिकार' ! | Sansani
BMC Budget 2026-27 | ₹80,952 Crore | Roads, Water, Health & Infrastructure Highlights | Paisa Live
Avimukteshwaranand Controversy: गुप्त दरवाजे, स्वीमिंग पूल और खजाना! आश्रम पर चौंकाने वाला खुलासा
Chitra Tripathi: उमर खालिद से कैसे जुड़े राहुल के तार? | Delhi AI Summit | Himachal Police
Bharat Ki Baat: उमर खालिद से राहुल की तुलना! | Rahul Gandhi | BJP Poster | Congress

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'कौन देख रहा...', NCERT के चैप्टर में गलती पर गुस्से में PM मोदी, बड़ा कदम उठाएगी सरकार
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
'मुजफ्फरनगर जल रहा था और बाप-बेटे सैफई में..', ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला
Weather Forecast: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक भीषण गर्मी...मौसम विभाग की भविष्यवाणी, जानें कौन से 5 राज्यों में होगी बारिश!
IND vs ZIM: टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
टीम इंडिया का दमदार शो! इन 5 खिलाड़ियों ने मिलकर जिम्बाब्वे को किया पस्त
Assi Vs Do Deewane Seher Mein BO Day 7: 'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
'अस्सी' ने कर दी 'दो दीवाने सहर में' की छुट्टी, 7वें दिन ऐसे पलटी बाजी, जानें- कलेक्शन
UP Weather: यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
यूपी में मार्च से पहले ही पारा हाई, तीखी धूप ने बढ़ाई गर्मी, IMD ने नोएडा से लखनऊ तक दिया अलर्ट
वजन घटाने की रेस में नई दवा ने किया कमाल, जानें कितनी कामयाब है यह नई वेट लॉस मेडिसिन?
वजन घटाने की रेस में नई दवा ने किया कमाल, जानें कितनी कामयाब है यह नई वेट लॉस मेडिसिन?
भारत के इस शहर को कहा जाता है केले की राजधानी, जानकार भी नहीं जानते होंगे जवाब
भारत के इस शहर को कहा जाता है केले की राजधानी, जानकार भी नहीं जानते होंगे जवाब
Embed widget