एक्सप्लोरर

Pakistan Accident: ब्रेक फेल होने के बाद खाई में गिरी बस, 12 लोगों की दर्दनाक मौत- 50 जख्मी

Pakistan Road Accident: पाकिस्तान के कालकरहार साल्ट रेंज इलाके में एक बस का ब्रेक अचानक फेल हो गया. इसके बाद बस सड़क के दूसरी ओर से आ रही कार से जा टकराई.

Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के कालकरहार साल्ट रेंज इलाके (Kalkarhar Salt Range Area) में बस पलटने से 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 50 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये बस इस्लामाबाद (Islamabad) से लाहौर की ओर जा रही थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक बस का ब्रेक अचानक से फेल होने के बाद हादसा हुआ. राहत और बचाव की टीम मौके पर मौजूद है. घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है.

ब्रेक फेल होने से दर्दनाक बस हादसा

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के कालकरहार के पास अचानक से ब्रेक फेल होने के बाद बस सड़क के दूसरी ओर से आ रही कार से जा टकराई और फिर खाई में गिर गई. सड़क के डिवाइडर को तोड़ते हुए बस के साथ एक कार भी खाई में गिर गई. इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित 50 से अधिक लोग घायल हो गए.

इस्लामाबाद से लाहौर जा रही थी बस

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये बस इस्लामाबाद से लाहौर की तरफ जा रही थी. पुलिस और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मृतकों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बचाव दल ने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. उन्होंने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पाकिस्तान के कोहिस्तान में हुआ था सड़क हादसा

इससे पहले 7 फरवरी को पाकिस्तान (Pakistan) के कोहिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हुआ था. एक कार से भिड़ंत के बाद बस रोड के साइड एक खाई में जा गिरी थी. इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग जख्मी हुए थे. ये दुर्घटना खैबर पख्तूनखा के अपर कोहिस्तान जिले के काराकोरम हाइवे पर शातियाल इलाके में हुई थी.

ये भी पढ़ें:

Pakistan Balochistan: बलूचिस्तान में पुलिस को आतंकवादी हमला रोकने में मिली कामयाबी, महिला आत्मघाती हमलावर को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War LIVE: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का कमांडर अल जौहरी, इजरायल ने किया बड़े ऑपरेशन का दावा
LIVE: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का कमांडर अल जौहरी, इजरायल का बड़े ऑपरेशन का दावा
हर दिन सिर के ऊपर से गुजरती मिसाइलें और ड्रोन.... 3 हफ्ते बाद गैस लेकर कैसे भारत पहुंचा टैंकर, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
हर दिन सिर के ऊपर से गुजरती मिसाइलें और ड्रोन.... 3 हफ्ते बाद गैस लेकर कैसे भारत पहुंचा टैंकर, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
इंडिया से कोई बड़ा मैसेज ट्रंप को देने गए सर्जियो गोर? व्हाइट हाउस पहुंचते ही कहा- 'अमेरिका और भारत के बीच...'
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान
ईरान की मुसीबत! होर्मुज पर ट्रंप के साथ आया UAE, जंग में कूदने को तैयार, कर दिया बड़ा ऐलान

वीडियोज

Sansani: WAR के 'लाइसेंसी लड़ाके' ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Income Tax Changes 2026: 1 अप्रैल से बदल जाएगा आपकी Salary का गणित! | New Wage Code
Chitra Tripathi: तेल-हथियार का खेल! जंग के बीच Trump की नई रणनीति | US-Israel-Iran War
Bharat Ki Baat: रुपए में गिरावट का शुद्ध सियासी विश्लेषण | War Update | DollarVsRupee
Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
बंगाल SIR को लेकर टीएमसी की आपत्तियों पर सुप्रीम कोर्ट को आया गुस्सा, बोले- अरे चुनाव आयोग ही बताएगा कि कैसे....
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
नीतीश कुमार के बाद अगले मुख्यमंत्री को लेकर ताजा अपडेट, BJP नेता ने बता दी फैसले की तारीख
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ियों को मिली जगह; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 21 खिलाड़ी शामिल; ग्लेन मैक्सवेल बाहर
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, इस मजबूरी में चैनल को लेना पड़ा ये फैसला
शिल्पा शिंदे के शो 'भाबी जी घर पर हैं 2.0' पर लगने वाला है ताला, चैनल ने लिया बड़ा फैसला
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
सुबह-सुबह बागान पहुंचे PM मोदी... महिलाओं के साथ तोड़ने लगे चाय की पत्तियां, देखें शानदार तस्वीरें
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
एक बार यह फसल लगाई तो 3 साल तक लगातार होगी कमाई, मेडिकल से ब्यूटी तक आता है काम
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
अब भारतीयों पर नहीं रहेगी 'चाइनीज नजर', आज से नहीं बिकेंगे इन कंपनियों के CCTV कैमरे
Embed widget