एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: कंगाली से उबरने के लिए पाकिस्तान में कर्मचारियों की कटेगी 10 फीसदी सैलरी, मंत्रियों को लेकर भी शहबाज सरकार का बड़ा फैसला

Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की ओर से बनाई गई नेशनल ऑस्टेरिटी कमेटी (NAC) आर्थिक बदहाली से पार पाने के लिए तमाम उपायों पर मंथन कर रही है.

Shehbaz Sharif Govt on Economic Crisis: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था धीरे-धीरे और बिगड़ती जा रही है. देश में विदेशी मुद्रा भंडार की भारी कमी है. महंगाई बढ़ने से आम लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटा पाना भी मुश्किल हो रहा है. पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तमाम कोशिशें कर रही है. शहबाज सरकार दुनिया के देशों से भीख का कटोरा लेकर आर्थिक मदद की गुहार लगा रही है. इस बीच सरकार ने अर्थव्यवस्था (Pakistan Economy) में जान फूंकने की कोशिशों के तहत सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में कटौती का फैसला किया है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) की ओर से गठित नेशनल ऑस्टेरिटी कमेटी (NAC) सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी की कटौती समेत कई और कदम उठाने पर विचार कर रही है.

कर्मचारियों की कटेगी 10 फीसदी सैलरी

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की ओर से बनाई गई नेशनल ऑस्टेरिटी कमेटी आर्थिक बदहाली से पार पाने के लिए तमाम उपायों पर मंथन कर रही है. रिपोर्ट के मुताबिक कमेटी ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी की कटौती का प्रस्ताव दिया है. इसके अलावा इस कमेटी ने मंत्रालयों और विभागों के खर्च में भी 15 फीसदी तक की कटौती का प्रस्ताव सामने रखा है. इसके अलावा पाकिस्तान में मंत्रियों की संख्या में भी कमी की बात कही गई है.

मंत्रियों और सलाहकारों की संख्या में होगी कमी

कमेटी ने देश में केंद्रीय मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और सलाहकारों की संख्या को 78 से घटाकर 30 करने की सलाह दी है, जबकि बाकी को बिना वेतन के काम करने की सलाह दी गई है. कमेटी ने प्रस्ताव में कहा है कि मंत्रियों और सलाहकारों को नि: स्वार्थ भाव से काम करना चाहिए. NAC ने प्रांतीय प्रकृति की परियोजनाओं के लिए धन के इस्तेमाल को खत्म करने, सरकारी गारंटी और कई अन्य के माध्यम से ऋण सुरक्षित करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों पर प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की.

IMF से आर्थिक मदद की उम्मीद!

कुल मिलाकर पाकिस्तान की सरकार (Pakistan Govt) कंगाली से निपटने के लिए खर्चों में कटौती की सिफारिशों को अंतिम रूप दे रही है. पाकिस्तान की सरकार अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से आर्थिक मदद चाहती है, लेकिन वो बिना शर्त के कर्ज देने के लिए तैयार नहीं दिख रहा है. वहीं, सरकार आईएमएफ की शर्तों को लागू करने के लिए राजी नहीं है क्योंकि इससे महंगाई और बढ़ेगी और सरकार को आम लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सरकार के सामने भारी असमंजस की स्थिति है.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व मंत्री और पीटीआई नेता फवाद चौधरी गिरफ्तार, इमरान पर भी कस सकता है शिकंजा, घर के बाहर जुटे कार्यकर्ता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Iran Attack: खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी बवाल! अमेरिकी कॉन्सुलेट पर शिया समुदाय के लोगों ने किया हमला, 8 लोगों की मौत
खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्तान में भी बवाल! अमेरिकी कॉन्सुलेट पर शिया समुदाय के लोगों ने किया हमला, 8 लोगों की मौत
US-Israel Iran War Live: खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहा ईरान, अब केमिकल हथियार के इस्तेमाल की दी धमकी
Live: खामेनेई की मौत के बाद भी नहीं रुक रहा ईरान, अब केमिकल हथियार के इस्तेमाल की दी धमकी
Israel Iran War: खामेनेई की मौत के बाद किसके हाथों में होगी ईरान की कमान? उत्तराधिकारी के लिए ये नाम आए सामने
खामेनेई की मौत के बाद किसके हाथों में होगी ईरान की कमान? उत्तराधिकारी के लिए ये नाम आए सामने
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके

वीडियोज

US-Israel Iran War: Khamenei की मौत के बाद Dubai में ईरानी सेना ने दागी मिसाइलें | Netanyahu
US-Israel Iran War:खामेनेई की मौत के बाद Donlad Trump की पहली प्रतिक्रिया | Khamenei | Netanyahu
US-Israel Iran War: 'शुक्रिया ट्रंप', Khamenei की मौत पर Reza Pahlavi का बयान | Netanyahu | Trump
US-Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के 30 ठिकानों पर फिर किया हमला | Netanyahu | ALi Khamenei | Trump
US-Israel Iran War: Netanyahu ने ईरान की नौसेना को खत्म करने का किया एलान | ALi Khamenei

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Death: कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
कई बड़े नेताओं के साथ चल रही थी मीटिंग और तभी हुआ अटैक, पढ़ें खामेनेई की मौत की इनसाइड स्टोरी
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
नागपुर में विस्फोटक बनाने वाले कारखाने में धमाका, 17 लोगों की मौत, कई मजदूर घायल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, देखें वीडियो
वेस्टइंडीज के खिलाफ 'वर्चुअल क्वार्टर फाइनल' से पहले मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी
The Kerala Story 2 BO Day 1: द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
द केरला स्टोरी 2 का पहले दिन धमाल, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का इतने परसेंट
US-Israel Strike Iran: इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
इजरायल-अमेरिका के हमले में खामेनेई की मौत, 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा, ईरानी मीडिया ने किया कंफर्म
Dubai Missile Attack: अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
अमेरिका-इजरायल के हमलों के बीच ईरान के UAE पर ताबड़तोड़ हमले, दुबई समेत कई जगहों पर धमाके
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
ईरान-इजरायल या मिडिल ईस्ट में फंसा है कोई अपना, इन नंबरों पर फोन कर पहुंचा सकते हैं मदद
Kidney Damage Causes: किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
किडनी का 'साइलेंट किलर', सिर्फ शुगर-बीपी नहीं, ये छिपी हुई आदतें भी कर रहीं किडनी को डैमेज
Embed widget