एक्सप्लोरर

Pakistan Foreign Exchange Reserves: अमीर हो रहा पाकिस्तान! फॉरन रिजर्व में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी दर्ज, जानें नया आंकड़ा

पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 16.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया, जबकि पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) ने KSE-100 इंडेक्स में 119,421.81 अंकों का रिकॉर्ड ब्रेकिंग पॉइंट पर पहुंच गया है.

Pakistan Foreign Exchange Reserves: स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 14 मार्च, 2025 के आखिरी  सप्ताह में 16.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर दर्ज किया गया. ARY न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP) की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि इस अवधि में एसबीपी के भंडार में 48.9 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई, जिससे यह 11.14 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया. इसके अलावा, कॉर्मशियल बैंकों की तरफ से रखे गए विदेशी मुद्रा भंडार में 38 मिलियन डॉलर की वृद्धि के साथ यह 4.87 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर पहुंच गया. इस तरह, देश का कुल भंडार 86.9 मिलियन डॉलर बढ़कर 16.02 बिलियन डॉलर हो गया.

20 मार्च, 2025 को पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) ने KSE-100 इंडेक्स में अब तक का सबसे ऊंचा स्तर दर्ज किया. इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान इंडेक्स 119,421.81 अंकों के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग हाई पर पहुंच गया, जबकि मौजूदा इंडेक्स 118,663.73 पर बंद हुआ, जिसमें 689.71 अंकों की बढ़त (0.58%) दर्ज की गई.

निवेशकों के बीच सकारात्मक रुझान
PSX के इस सकारात्मक रुझान ने निवेशकों के बीच आशावादी भावना को दर्शाया है. इस तेजी को HUBC, MARI, ENGROH, SYS और PPL जैसे प्रमुख शेयरों ने समर्थन किया, जिन्होंने मिलकर सूचकांक में 551 अंकों का योगदान दिया. हालांकि, FFC, EFERT और POL ने नकारात्मक दबाव डालते हुए सूचकांक में 54 अंकों की गिरावट दर्ज की.

PSX की भविष्य की उम्मीदें
PSX में आने वाले दिनों में भी तेजी जारी रहने की संभावना है, क्योंकि निवेशक बाजार के भविष्य के प्रदर्शन को लेकर आशावादी हैं. 268 मिलियन से अधिक शेयरों के साथ कुल ट्रेडिंग वॉल्यूम 20.2 बिलियन रुपये का रहा, जो बाजार में मजबूत गतिविधि का संकेत देता है. बता दें कि पाकिस्तान काफी सालों से आर्थिक तंगी की मार झेल रहा है. उस बीच पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी होना देश के आर्थिक नजरिए से अच्छा माना जा रहा है. हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान लगातार IMF से लोन की भी बात कर रहा है,लेकिन IMF ने कुछ कड़ी शर्त रखी है, जो पाकिस्तान के लिए मुसीबत खड़ा कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
'हर बार भारत से पिटा पाकिस्तान, खुद भाड़े की जंग लड़ता है और...', आसिम मुनीर को अफगान के टॉप लीडर ने लताड़ा
Iran US Talks: ईरान-अमेरिका के बीच बन गई बात, न्यूक्लियर टॉक का नतीजा क्या? ईरानी अधिकारी ने किया खुलासा
ईरान-अमेरिका के बीच बन गई बात, न्यूक्लियर टॉक का नतीजा क्या? ईरानी अधिकारी ने किया खुलासा

वीडियोज

Vayu Shakti 2026: सुखोई, राफेल फाइटर जेट के बाद अब LCH प्रचंड में उड़ान भरेंगी राष्ट्रपति Murmu
AIMIM विधायक Akbaruddin Owaisi का हमला, 'तेलंगाना में कांग्रेस की हुकूमत भी यूपी जैसी' | UP Politics
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद!
Pakistan Afghanistan War: 55 सैनिक ढेर, अफगानिस्तान की एयरस्ट्राइक से दहला इस्लामाबाद! | Taliban
दुनिया के तेजी से बदलते वर्ल्ड ऑर्डर के बीच Ideas Of India के मंच पर जुटे दुनिया के दिग्गज

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
ट्रंप को टैरिफ पर झटका लगने के बाद अचानक दिल्ली पहुंचे अमेरिकी सेक्रेट्री, क्यों दौड़े-दौड़े आए
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
Delhi Liquor Policy Case में बरी आप संयोजक, फैसला आते ही भावुक हो गए अरविंद केजरीवाल, कैमरे के सामने रोने लगे
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
दिल्ली आबकारी नीति के मामले में बरी हुए केजरीवाल-सिसोदिया, फैसले को हाईकोर्ट में चैलेंज करेगी CBI
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
जिम्बाब्वे को सुपर-8 में हराकर भी टीम इंडिया को नहीं हुआ फायदा, जानें पॉइंट्स टेबल का हाल
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
'कल्कि 2' के बाद दीपिका पादुकोण के हाथ से निकला ये 'इंटरनेशनल प्रोजेक्ट', वजह है शॉकिंग
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
अफगानिस्तान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 लड़ाकू विमान, किया चौंकाने वाला दावा, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
ये कैसी शादी है गाइज... बरात में जमकर हुई कुर्सी फाइट, वीडियो वायरल
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
वजन नहीं घट रहा तो घबराएं नहीं, ये 7 संकेत बताते हैं फैट तेजी से हो रहा है कम
Embed widget