एक्सप्लोरर

Imran Khan Attacked: इमरान खान पर हमले को पार्टी नेताओं ने बताया साजिश...पढ़ें पूरा बयान

Imran Khan Attacks: इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख के पैर में गोली लगी है. इन दिनों इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद तक आजादी मार्च निकाल रहे हैं

Imran Khan Injured After Firing: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) पर गुरुवार (3 नवंबर) को अज्ञात हमलावरों ने कातिलाना हमला किया. इमरान खान के पैर में गोली लगी और वह घायल हैं. इमरान खान पर पाकिस्तान के वजीराबाद में आजादी मार्च के दौरान उन पर हमला किया गया. इस गोलीबारी में उनकी पार्टी के सदस्य फैसल जावेद भी घायल हो गए हैं. हमले में इमरान की पार्टी के एक समर्थक के मारे जाने की भी खबर है. बताया जा रहा है कि इमरान के समर्थकों ने हमलावर को पकड़ लिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

पीटीआई ने हमले की निंदा की

इमरान के करीबी फवाद चौधरी ने बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) प्रमुख के पैर में गोली लगी है. इन दिनों इमरान खान लाहौर से इस्लामाबाद तक आजादी मार्च निकाल रहे हैं. इमरान के मार्च का आज छठा दिन है. आजादी मार्च के दौरान इमरान खान जिस कंटेनर में सवार थे, उसी के पास फायरिंग की गई है. 

इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने उन पर हुए इस जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है. पीटीआई नेता अजहर मशवानी ने बताया कि इमरान खान सुरक्षित हैं और ऑन-ग्राउंड टीम ने दोषियों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने ट्वीटर के जरिए यह जानकारी दी. हालांकि, बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया. पीटीआई नेता ने कहा कि इमरान खान पर यह हमला वजीराबाद में अल्लाह हू चौक के पास हुआ है. 

इमरान खान के लिए की प्रार्थना

पीटीआई नेता फारुख हबीब ने इस हमले की आलोचना करते हुए कहा कि कायरों ने अपना असली चेहरा दिखाया और इमरान खान इस हमले में घायल हो गए हैं. उन्होंने पीटीआई चीफ की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते हुए पूरे पाकिस्तान से इमरान के जीवन के लिए दुआ मांगने को कहा. 

पुलिस को दिए जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने पीटीआई अध्यक्ष इमरान खान के कंटेनर पर हुए हमले का संज्ञान लिया है और प्रांत के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. इलाही ने कहा कि घटना में शामिल लोगों को पकड़कर कानून के हवाले किया जाएगा. उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का भी निर्देश दिया. इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर भी इसी तरह एक रैली में हमला हुआ था. हमले में बेनजीर बुरी तरह घायल हुई थीं और उनकी मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़ेंः- केरल के राज्यपाल ने सीएम पिनाराई विजयन को दी खुली चुनौती, बोले- ... अगर ऐसा हुआ है तो इस्तीफा देने को तैयार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
US Israel Iran War Live: ईरान ने अमेरिका के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, IRGC का दावा, अराघची बोले- बातचीत नहीं होगी
Live: ईरान ने US के एयरक्राफ्ट कैरियर अब्राहम लिंकन पर दागीं मिसाइलें, IRGC का दावा
ईरान, अमेरिका से लेकर कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में अब तक किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
ईरान, US से कुवैत, ओमान तक... मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग में किस देश के कितने लोगों की हुई मौत?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
'नॉट अवर बिजनेस,' ईरान के युद्धपोत को डुबाने पर कांग्रेस ने सरकार पर उठाए सवाल तो BJP ने दिया जवाब
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
नीतीश कुमार के फैसले से उनके गांव के ही लोग नहीं खुश! कहा- RJD को देंगे समर्थन
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड ने कर दिया था 'खेला'; चेज हो जाते 254 रन
ये दो ओवर रहे भारत की जीत के टर्निंग प्वाइंट, वरना इंग्लैंड चेज कर देता 254 रन
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Citroen Basalt Vs Kia Syros: इंजन और फीचर्स के मामले में कौन सी SUV है बेहतर? यहां जानें अंतर
Strait of Hormuz: क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
क्या है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जानें कैसे मिला था इसे इसका यह नाम?
Embed widget