एक्सप्लोरर

Grave Truth: पाकिस्तान में लड़कियों की कब्र पर ताला लगाने की खबरें गलत, जानिए कहां की हैं ये वायरल तस्वीरें

Pakistan News: सोशल मीडिया पर यह दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में कुछ लोग लड़कियों की लाशों से भी रेप करते हैं इसलिए कब्र पर ऐसे ताले लगाए जा रहे हैं. आइए जानते हैं पूरी सच्चाई...

Truth Of locked Grave: सोशल मीडिया और न्यूज वेबसाइट्स पर कब्र की कुछ तस्वीरों वाली खबर वायरल हो रही है. दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीरें पाकिस्तान (Pakistan) की हैं, जहां कई माता-पिता ने अपनी मृत बेटियों की कब्र पर ताला लगाया ताकि लाशों से रेप न हो सके. मगर, पड़ताल में ये दावा गलत निकला है.

असल में ये तस्वीरें पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत के हैदराबाद की हैं. इसका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कब्र वाली जगह पर मौजूद एक शख्स पूरे मामले पर जानकारी देता दिख रहा है. शख्स के मुताबिक, कब्र गेट के बिल्कुल सामने बनी है इसलिए उस पर जाली डाली गई है. पता चला है​ कि वो कब्र तकरीबन डेढ़-दो साल पुरानी है और उसे कमिटी की इजाजत के बिना बनाया गया था. उसके कारण रास्ता भी बंद हो गया था.

हैदराबाद के मदन्नापेट की हैं ये तस्वीरें 

यह कब्र गेट के सामने है इसलिए उस पर जाली लगाई गई है. ऐसे में यह दावा पूरी तरह गलत है कि पाकिस्तान में लोग रेपिस्ट से बचाने के लिए बेटियों की कब्र पर ताला लगा रहे हैं. एक मौलाना ने सच्चाई बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर कब्र के उूपर जाली लगी जो तस्वीर दिखाई जा रही है, वो कब्र भारत में है न कि पाकिस्तान की. उन्होंने कहा कि कब्र पर ताला इसलिए लगाया गया है ताकि कोई उस कब्र में किसी और को न दफनाए.

यह है कब्र के ऊपर जाली लगाने की वजह
ट्विटर पर एक इस्लामिक विद्वान ने बताया कि तस्वीरें तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मदन्नापेट स्थित दराबजंग कॉलोनी की हैं, जहां कब्र पर इसलिए जाली डाली गई है क्योंकि कुछ लोग बगैर पूछे पुरानी कब्र में नए शव दफना रहे हैं. जिसकी पहले से कब्र है उसके परिजन मायूस होते हैं. कोई ऐसा ना कर पाए इसलिए उन्होंने जाली डाली. इसका पाकिस्तान से कोई ताल्लुक नहीं है.

ये भी पढ़ें- Raid On Pervez Elahi: पाकिस्तान में जबरदस्त बवाल, करप्शन केस में फंसे पूर्व सीएम के घर दीवार फांदकर घुसी पुलिस, 11 लोग गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: कुवैत में अमेरिकी दूतावास खाली, ईरानी विदेश मंत्री बोले- ट्रंप का प्लान-A फेल, US को नए सुप्रीम लीडर मंजूर नहीं
Live: कुवैत में अमेरिकी दूतावास खाली, ईरानी विदेश मंत्री बोले- ट्रंप का प्लान-A फेल, US को नए सुप्रीम लीडर मंजूर नहीं
US Israel Iran War: भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
भारत पर मेहरबान ट्रंप! ईरान से जंग के बीच रूसी तेल खरीद को लेकर चौंकाने वाला ऐलान, कैसे होगा फायदा
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...
ईरान का सुप्रीम लीडर कौन होगा, अमेरिका करेगा तय? ट्रंप बोले- वेनेजुएला की तरह मैं ही...

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget