एक्सप्लोरर

Submarine Missing News: टाइटैनिक का मलबा देखने गए पाकिस्तान बिजनेसमैन हुए लापता, टूरिस्ट पनडुब्बी में थे सवार

Titanic Submarine Missing: टाइटैनिक का मलबा देखने गए एक टूरिस्ट पनडुब्बी रविवार को अटलांटिक महासागर में लापता हो गई. इसमें पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी और उनका बेटा भी सवार है.

Submarine Missing: टाइटैनिक के मलबे को देखने के लिए पर्यटकों को ले जाने वाली एक छोटी पनडुब्बी लापता है, जिसको लेकर मध्य अटलांटिक महासागर में खोज अभियान जारी है लेकिन अभी तक गायब पनडुब्बी के बारे में कुछ अता पता नहीं चल पाया है. समंदर के अंदर लापता पनडुब्बी में कुल पांच लोग सवार हैं. संकट की बात यह है कि पनडुब्बी के अंदर कुछ घंटों के लिए ऑक्सीजन शेष बचा है. 

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस पनडुब्बी में पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी शहज़ादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान भी सवार हैं. उनके परिवार ने पुष्टि की है कि वे बोर्ड पर हैं और लापता हैं. शहज़ादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे अमीर परिवारों में से एक से हैं. वो एसईटीआई इंस्टीट्यूट के ट्रस्टी भी हैं. ये दुनिया के प्रमुख गैर-लाभकारी वैज्ञानिक संस्थानों में से एक है.

बेटे संग पाकिस्तानी अरबपति कारोबारी भी सवार

रिपोर्ट के अनुसार, वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते हैं. दाऊद 48 साल के हैं और उनके बेटे की उम्र 19 साल है. रिपोर्ट के अनुसार, लापता पनडुब्बी में ब्रिटिश अरबपति और एविएशन कंसल्टेंसी एक्शन एविएशन के अध्यक्ष हामिश हार्डिंग भी सवार हैं.  हार्डिंग ने इस यात्रा पर जाने से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. उसके परिवार ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वह लापता हैं. 

ब्रितानी अरबपति भी जहाज पर

हामिश हार्डिंग ने सफर पर जाने से पहले अपने पोस्ट में लिखा था कि मुझे ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं टाइटैनिक के मलबे तक जाने वाले अभियान का हिस्सा हूं. इसके साथ ही पनडुब्बी के पायलट का नाम पॉल हेनरी है और वे फ्रांस के रहने वाले हैं. लापता पनडुब्बी के जसाथ उनके जान को भी खतरा बना हुआ है. 

सफर के लिए लगते हैं करोड़ों 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, लापता हुई पनडुब्बी में सफर के लिए एक पर्यटक को 2 करोड़ 28 लाख से ज्यादा की रकम चुकानी होती है. ये यात्रा न्यूफाउंडलैंड के सैंट जॉन्स से शुरू होती है. टाइटैनिक के मलबे तक पहुंचने और वापस आने की संपूर्ण डुबकी में आठ घंटे तक का समय लगता है. इसमें पांच यात्रियों के लिए 96 घंटे की जीवनरक्षक ऑक्सीजन होती है.

ये भी पढ़ें: Canada: कनाडा पुलिस को नदी के पास मिला लापता भारतीय छात्र का शव, बीते कई दिनों से था गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: ईरान को ड्रोन सप्लाई कर रहा रूस! खुफिया एजेंसियों का दावा- दवाइयां और खाना भी पहुंचाने की तैयारी
Live: ईरान को ड्रोन सप्लाई कर रहा रूस! खुफिया एजेंसियों का दावा- दवाइयां और खाना भी पहुंचाएगा
Iran Opens Hormuz For India: 'भारत जैसे दोस्त....', कहकर ईरान ने इंडिया को भेजी गुड न्यूज, तेल संकट के बीच खोला होर्मुज
'भारत जैसे दोस्त....', कहकर ईरान ने इंडिया को भेजी गुड न्यूज, तेल संकट के बीच खोला होर्मुज
बांग्लादेश बस हादसे में 23 लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया?
बांग्लादेश बस हादसे में 23 लोगों की मौत, कई लोग अभी भी लापता, पुलिस ने क्या बताया?
US Israel Iran War Survey: जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
भीषण सड़क हादसा! आंध्र प्रदेश में बस टिपर से टकराई, जिंदा जले 12 यात्री
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो ट्रंप का चढ़ा पारा, बोले- 'ईरान को डर.... हम उन्हें मार डालेंगे'
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget