एक्सप्लोरर

खाड़ी देशों में पाकिस्तान की फजीहत, इन मुस्लिम देशों ने ही एंट्री पर लगाया बैन! जानिए वजह

Pakistani Passport Ranking : यात्रा पर बैन और वीजा आवेदन रद्द होने से पाकिस्तानी पासपोर्ट की छवि धुमिल हुई है. इससे पाकिस्तानी पासपोर्ट की लगातार तीसरे साल दुनिया में चौथी सबसे खराब रैंकिंग रही है.

Gulf Countries bans Visa for Pakistan : खाड़ी के कई देशों में पाकिस्तान की फजीहत हुई है. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), सऊदी अरब और कई अन्य खाड़ी देशों ने पाकिस्तान के 30 शहरों के लोगों को वीजा देने से साफ मना करते हुए उनपर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा दिया है. लाखों पाकिस्तानी यात्रियों और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए खाड़ी देश और वहां के प्रमुख शहर उनके पसंदीदा गंतव्य हैं.

यात्रा पर बैन और वीजा आवेदन खारिज होने की बढ़ती घटनाओं के बाद पाकिस्तानी पासपोर्ट की पहले से खराब छवि को और नुकसान हुआ है. इसकी वजह से पाकिस्तानी पासपोर्ट की लगातार तीसरे साल दुनिया में चौथी सबसे खराब रैंकिंग रही है. इसके अलावा यूएई ने पाकिस्तान के वीजा आवेदकों के लिए पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र को जमा करना अनिवार्य कर दिया है.

किस कारण से पाकिस्तानी लोगों पर लगा बैन?

पॉडकास्टर नादिर अली ने कराची में एक बड़ी ट्रैवल कंपनी के मालिक के साथ बातचीत के दौरान कहा कि ‘सऊदी अरब औऱ दुबई पाकिस्तानियों के लोकप्रिय डेस्टिनेशन हैं, लेकिन अब उन्होंने वीजा देना बंद कर दिया है.’ दरअसल, खाड़ी देशों की इस कार्रवाई के पीछे पाकिस्तानियों की ही अपनी करतूत है. पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान से बड़ी संख्या में संदिग्ध यात्री विदेश गए हैं, जो वहां जाकर ड्रग तस्कर, भिखारी और मानव तस्कर बनकर विदेशों में अवैध रूप से रहने लगते हैं. सऊदी अरब ने भिखारियों के पकड़े जाने की बढ़ती घटनाओं को लेकर पाकिस्तान को चेतावनी दी है.

खाड़ी की कंपनियां पाकिस्तानी भर्तीकर्ताओं से की शिकायत

उल्लेखनीय है कि खाड़ी देशों की कई कंपनियों ने पाकिस्तान में अपने भर्तीकर्ताओं से शिकायत की है कि उनकी ओर से भेजे गए लोग संबंधित नौकरी की आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहती हैं. इस्लामाबाद में विंची टूर्स एंड ट्रैवल्स के प्रबंध निदेशक मुद्दसर मीर ने आईएएनएस को बताया कि खाड़ी की कंपनियां अब पाकिस्तान से किसी भी मजदूर या तकनीशियन को काम पर नहीं रखना चाहती हैं क्योंकि उन्हें पता है कि पाकिस्तान से आने वाले कार्यबल अक्षम साबित होगा.

यह भी पढे़ंः दो दिवसीय दौरा पूरा कर वापस लौटे पीएम मोदी, कुवैत-भारत ने पाकिस्तान को दी सख्त चेतावनी- कहा- आतंक को पनाह देने वालों को नष्ट कर देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
मध्य पूर्व में तनाव के चलते लंदन–मुंबई इंडिगो फ्लाइटन मिस्र में डायवर्ट, एयरपोर्ट पर घंटों से फंसे यात्री
Israel-Iran War Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
Live: IRGC के ड्रोन HQ पर किया अटैक, इजरायल का बड़ा दावा; मिडिल ईस्ट जंग में अब तुर्किए की एंट्री
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, नेताओं की इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की लगाई लंका
हफ्ते में 4 दिन दफ्तर, इफ्तार पार्टी पर बैन, मंत्री नहीं लेंगे सैलरी... ईरान युद्ध ने PAK की लगाई लंका
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज
इजरायल ने ईरान पर ऐसी जगह दागी मिसाइल, अमेरिका हो गया नाराज! दिया ये सख्त मैसेज

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget