एक्सप्लोरर

Chinese Spy Balloon: चीनी जासूसी गुब्बारे पर अमेरिका का बड़ा बयान, डाटा चुराने को लेकर जानिए क्या कहा

Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने इसी साल (2023) एक चीनी गुब्बारे को मार गिराया गया था. उस समय अमेरिका ने कहा था कि चीन ने जासूसी करने के लिए वो गुब्बारा भेजा था. अब अमेरिका का इसपर एक और बयान आया है.

America Reaction on Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर बड़ा बयान दिया है. उसने कहा है कि इस जासूसी गुब्बारे ने किसी भी तरह का कोई डाटा इकट्ठा नहीं किया. बता दें कि अमेरिका ने इसी साल अपने क्षेत्र में उड़ रहे एक चीनी गुब्बारे को मार गिराया था और ड्रैगन पर आरोप लगाया था कि उसने ये गुब्बारा जासूसी करने के मकसद से भेजा था.

पेंटागन के प्रवक्ता पैट राइडर ने कहा, ''हमारा मानना है कि जब चीनी जासूसी गुब्बारा संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊपर से गुजर रहा था, तब इसने कोई डाटा इकट्ठा नहीं किया था.''   राइडर ने आगे कहा कि अमेरिका ने बैलून द्वारा खुफिया जानकारी इकट्ठा करने की घटना को कम करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं. 

इलेक्ट्रॉनिक्स के बड़े पेलोड के साथ एक बड़ा गुब्बारा इस साल जनवरी के अंत से फरवरी की शुरुआत तक उत्तर-पश्चिम में अलास्का से लेकर पूर्व में दक्षिण कैरोलिना तक संयुक्त राज्य अमेरिका के ऊपर से गुजरा था. यह गुब्बारा संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों के ऊपर से उड़ता हुआ गया था. इसके बाद इस बात का संदेह जताया गया कि बीजिंग ने महत्वपूर्ण खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए वो गुब्बारा अमेरिका भेजा था.  अमेरिका ने इस चीनी गुब्बारे को 4 फरवरी को साउथ कैरोलिना तट के पास मार गिराया गया था. अमेरिकी सेना ने इस गुब्बारे को मार गिराने के बाद इसे अटलांटिक महासागर से बरामद किया. अब इसमें मिली चीजों का वो अध्ययन कर रही है.

अमेरिका और चीन के संबंधों में बढ़ा था तनाव 

इस घटना के बाद बीजिंग और वाशिंगटन के बीच संबंध और तल्ख हो गए. अमेरिका के राज्य सचिव एंटनी ब्लिंकन ने फरवरी (2023) में चीन की अपनी लंबे समय से नियोजित यात्रा को रद्द कर दिया था, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करना था. वहीं चीन ने इस बात से इनकार किया था कि गुब्बारा खुफिया जानकारी इकट्ठा करने के लिए था. चीन ने अपनी साफाई में कहा था कि यह अमेरिकी हवाई क्षेत्र में रास्ता भटकने की वजह से पहुंच गई थी. 

हालांकि इस महीने यानि जून की शुरूआत में, एंटनी ब्लिंकन बीजिंग की यात्रा पर गए थे. इस दौरान जासूसी गुब्बारे को लेकर दोनों देशों के बीच कोई बात नहीं हुई थी. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...',UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
'तुरंत बातचीत के टेबल पर लौटें...', UN जनरल सेक्रेटरी की अमेरिका-इजरायल और ईरान से अपील, जानें क्या कहा?
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
अमेरिका के सबसे ताकतवर न्यूक्लियर वॉरशिप गेराल्ड में लगी आग, लाल सागर में हुई घटना, जानें पूरा मामला
Ethiopia: इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
इथोपिया में लैंडस्लाइड से मची तबाही; अब तक 50 लोगों की मौत और 125 लोग लापता
US Israel Iran War Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान
Live: 'तेल के दाम बढ़ने से फायदा होता है, लेकिन...', स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बने टेंशन को लेकर ट्रंप का बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget