एक्सप्लोरर

11 करोड़ की आबादी वाले इस छोटे से देश से हुई चीन की भिड़ंत, जानिए कैसे हैं हालात

Philippines China Dispute: दक्षिण चीन सागर में चीनी तटरक्षक बलों ने फिलीपींस के एक जहाज को रोक दिया है. जहाज रोके जाने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में नोकझोंक भी हुई है.

Philippines China Dispute: फिलीपींस और चीन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है. खबर आ रही है कि दक्षिण चीन सागर में चीनी तटरक्षक बलों ने फिलीपींस के एक जहाज को रोक दिया है. जहाज रोके जाने के बाद दोनों देशों की सेनाओं में नोकझोंक भी हुई. दक्षिण चीन सागर में दोनों देशों के बीच हमेशा से ही अपने अधिकार क्षेत्र को लेकर गंभीर मुद्दा रहा है. यही वजह है कि दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र को लेकर हमेशा तनाव बना रहता है.

फिलीपींस की तरफ से इस घटना पर बयान सामने आया है. तटरक्षक बल के प्रवक्ता कोमोडोर जय तैरिएला के मुताबिक हमारे 2 जहाजों पर चीनी जहाजों की तरफ से हमला हुआ है. हमारे एक जहाज को उनके जहाज की तरफ से जोरदार टक्कर मारी गई है. इस टक्कर में फिलीपींस के जहाज को भारी नुकसान हुआ है. 

फिलहाल, इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दोनों देशों के जहाजें के बीच किस जगह पर टक्कर हुई है. घटना से पहले सेना की तरफ से फिलीपींस के नियंत्रण क्षेत्र में आने वाले सेकंड थॉमस शोल पर सामान और सैन्य कर्मियों को भेजने की बात बताई गई थी.

घटना पर फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर का भी बयान सामने आया है. उनका कहना है कि दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में चीन द्वारा किए गए हमले का उनके पास कोई विकल्प नहीं है.

राष्ट्रपति जूनियर के मुताबिक यह काफी अफसोसजनक है कि अंतरराष्ट्रीय कानून द्वारा मिली स्पष्टता के बावजूद हमारे क्षेत्र में चीन द्वारा एकतरफा अवैध कार्रवाइयां की जा रही हैं. ये हमारे अधिकारों और उसकी संप्रभुता का उल्लंघन है.

साल 2021 के मुताबिक फिलीपींस की जनसंख्या करीब 11.39 करोड़ हैं. वहीं चीन की आबादी 2021 में 141.24 करोड़ थी. मौजूदा समय में चीन, फिलीपींस से हर क्षेत्रों में आगे है. अगर दोनों देशों के बीच युद्ध होता है तो फिलीपींस की सेना शायद ही कुछ दिन चीन के सामने टिक पाए. 

यह भी पढ़ें- शहबाज के PM बनते ही नेशनल असेंबली में भारत की 'जयजयकार', इमरान के नेता ने क्या कह दिया जो वायरल है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
ईरान से युद्ध के बीच 'बैकफुट' पर ट्रंप, जंग के 24वें दिन क्या-क्या बदला? कहीं ग्राउंड ऑपरेशन की तैयारी में तो नहीं अमेरिका
ईरान से युद्ध के बीच 'बैकफुट' पर डोनाल्ड ट्रंप, जंग के 24वें दिन क्या-क्या बदला?
‘सुधर जा, वरना अगली बार गोली...’, कनाडा में लगातार दूसरे दिन फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी
‘सुधर जा, वरना अगली बार गोली...’, कनाडा में लगातार दूसरे दिन फायरिंग, रोहित गोदारा-गोल्डी बरार गैंग ने ली जिम्मेदारी
क्या अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात? युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार हुआ ईरान
क्या अमेरिका-ईरान के बीच बन गई बात? युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर चर्चा करने को तैयार हुआ ईरान

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget