एक्सप्लोरर

COP26 Summit: ग्लोबल वार्मिंग को पीएम मोदी ने पूरी दुनिया के लिए बताया खतरा, कहा - भारत में पंचामृत प्लान पर हो रहा है काम

COP26 Summit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आह्वान किया कि पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को वैश्विक मिशन बनाया जाए.

PM Modi In UK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड लीडर समित ऑफ कोप-26 में दुनिया के सामने भारत का पक्ष रखते हुए वैश्विक मंथन पर पंचामृत की सौगात दी. सोमवार को जोर देकर कहा कि भारत एक मात्र देश है जो पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए ‘ उसकी भावना’ के तहत ‘अक्षरश:’ कार्य कर रहा है. ब्रिटेन के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र सीओपी-26 के राष्ट्राध्यक्ष और शासनाध्यक्ष सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि भारत की तरफ से इस चुनौती पर पांच अमृत तत्व रखना चाहता हूं-

1-भारत 2030 तक अपनी अर्थव्यवस्था की Carbon इंटेंसिटी को 45 फीसदी से ज्यादा कम करेगा.

2-2030 तक भारत अपना नॉन फोसाइल एनर्जी कैपसिटी को 500 GW तक पहुंचाएगा.

3-साल 2070 तक भारत नेट जीरो का लक्ष्य हासिल करेगा.

3-अब से लेकर 2030 तक भारत कुल प्रोजेक्टेड Carbon Emission में एक बिलियन टन की कमी करेगा.

4-2030 तक भारत अपनी 50 फीसदी ऊर्जा जरूरतें, नवीकरणीय ऊर्जा से पूरी करेगा.

पीएम मोदी ने जीवनशैली में बदलाव का आह्वान करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशील जीवनशैली जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिए दीर्घकालिक उपाय हो सकता है. प्रधानमंत्री ने आह्वान किया कि पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को वैश्विक मिशन बनाया जाए. पीएम मोदी ने दोहराया कि विकसित देशों को जलवायु वित्तपोषण के लिए एक खरब डॉलर देने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसकी निगरानी उसी तरह की जानी चाहिए जैसा जलवायु शमन की होती है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, ‘‘भारत उम्मीद करता है कि विकसित देश यथाशीघ्र जलवायु वित्तपोषण के लिए एक खरब डॉलर उपलब्ध कराएंगे. जैसा हम जलवायु शमन की निगरानी करते हैं, हमे जलवायु वित्तपोषण की भी उसी तरह निगरानी करनी चाहिए. वास्तव में न्याय तभी मिलेगा जब उन देशों पर दबाव बनाया जाएगा जो जलवायु वित्तपोषण के अपने वादों को पूरा नहीं कर रहे हैं.’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत वर्ष 2070 तक शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने को लेकर प्रतिबद्ध, वर्ष 2030 तक जीवाश्म ईंधन के उपयोग में उल्लेखनीय कमी लाएगा और नवीनीकरण ऊर्जा का इस्तेमाल बढ़ाएगा.’’ उन्होंने कहा कि भारत 2030 तक अनुमानित उत्सर्जन में से एक अरब टन कार्बन उत्सर्जन कम करेगा, भारत कार्बन की गहनता में 45 प्रतिशत तक कटौती करेगा. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ दुनिया की आबादी में भारत की 17 प्रतिशत हिस्सेदारी है लेकिन कार्बन उत्सर्जन में योगदान महज पांच प्रतिशत है.’’

ये भी पढ़ें:

PM Modi In Britain: अंतरराष्ट्रीय जलवायु शिखर सम्मेलन 'सीओपी-26' में हिस्सा लेंगे पीएम मोदी, जलवायु के एजेंडे पर पेश करेंगे रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Iran War Live: जंग के बीच जेद्दा से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट्स उड़ाएगी इंडिगो, भारतीय दूतावास का ऐलान
Live: जंग के बीच जेद्दा से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट्स उड़ाएगी इंडिगो, भारतीय दूतावास का ऐलान
खौफ में जी रहे राष्ट्रपति जरदारी! संसद में बोले- 'युद्ध की तैयारी कर रहा है भारत, पाकिस्तान तैयार'
खौफ में जी रहे राष्ट्रपति जरदारी! संसद में बोले- 'युद्ध की तैयारी कर रहा है भारत, पाकिस्तान तैयार'
ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर बंटा हुआ है अमेरिका! रॉयटर्स-इप्सोस पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
ईरान पर अमेरिकी हमले को लेकर बंटा हुआ है अमेरिका! रॉयटर्स-इप्सोस पोल के चौंकाने वाले आंकड़े
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
'मैंने ही तेहरान पर हमले का आदेश दिया...', ट्रंप ने बताया- कैसे ईरान को न्यूक्लियर पावर नहीं बनने देंगे
Chandra Grahan: दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में कितनी देर तक दिखेगा पूर्ण चंद्र ग्रहण? यहां जानें पूरी डिटेल
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
टी20 वर्ल्ड कप के बीच हरभजन सिंह के पास क्यों पहुंची BCCI? टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है मामला
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
सैयारा की रिलीज के बाद अहान पांडे की हुई थी सर्जरी, बोले- बहुत दर्द था, रिकवरी में भी समय लगा
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक...', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
'ईरान में घुसेंगे अमेरिकी सैनिक', तेहरान में तबाही मचाने के बाद बोले ट्रंप, महायुद्ध की दी चेतावनी
Iron Beam: न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
न रॉकेट, न ड्रोन... सिर्फ एक लेजर से दुश्मन खत्म! कैसा है इजरायल का आयरन बीम वाला हथियार, पहली बार हुआ इस्तेमाल
Iran US War: खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
खामेनेई की मौत के बाद सुलग रहा पाकिस्तान! कराची में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत, कई घायल
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
ईरान में MBBS की फीस कितनी, क्यों जाते हैं भारतीय छात्र?​ जानें डिटेल्स
Embed widget