एक्सप्लोरर

H1B Visa Rules भारतीयों के लिए बदलेंगे! PM Modi की यात्रा के बाद अमेरिका देगा वीजा-नियमों में ढील

US Visa: अमेरिकी वीजा पाने में भारतीयों को बहुत मशक्कत करनी पड़ती है, इसमें 600 दिनों तक का वक्त भी लग जाता है. अब PM मोदी के अमेरिका दौरे में एच-1बी प्रोग्राम की समस्‍या दूर करने पर बात की जा रही है.

PM Modi US Visit: अमेरिका की पहली राजकीय यात्रा पर गए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और राष्‍ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात के दौरान दोनों देशों में कई समझौते होंगे. इस मर्तबा ये दोनों नेता अमेरिकी H-1B प्रोग्राम पर भी बात करेंगे. H-1B वीजा हमेशा से चर्चा का विषय रहा है, जिसके तहत भारतीयों का अमेरिका जाना और वहां रहना आसान हो जाता है. मगर, फिलहाल भारतीयों को अमेरिकी वीजा के लिए महीनों तक इंतजार करना होता है, और इसलिए बहुत-से भारतीयों की नजर मोदी-बाइडेन की बैठक में H-1B वीजा नियमों में बदलाव पर टिकी हैं.

कुछ अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान H-1B वीजा नियमों में कुछ बदलाव होगा. अमेरिका भारतीयों के लिए अपने वीजा नियमों में ढील देगा. न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इस मामले से परिचित 3 लोगों ने बताया है कि कुशल श्रमिकों को अमेरिका में एंट्री देने या वहां रहने में मदद करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस राजकीय यात्रा के फलस्‍वरूप बाइडेन प्रशासन भारतीयों के लिए अमेरिका में रहना और काम करना आसान कर देगा.


H1B Visa Rules भारतीयों के लिए बदलेंगे! PM Modi की यात्रा के बाद अमेरिका देगा वीजा-नियमों में ढील

H-1B वीजा पर भारतीयों के लिए होंगे प्रावधान
रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि विदेश विभाग आज यानी कि गुरुवार को ये घोषणा कर सकता है कि H-1B वीजा पर कुछ भारतीय और अन्य विदेशी कर्मचारी विदेश यात्रा किए बिना अमेरिका में पायलट प्रोग्राम के तहत उन वीजा को रिन्‍यू करा सकेंगे, जिसका आने वाले वर्षों में उपयोग किया जाएगा. रिकॉर्ड के अनुसार, भारतीय नागरिक अब तक अमेरिकी H-1B प्रोग्राम के सबसे सक्रिय उपयोगकर्ता हैं और वित्तीय वर्ष 2022 में लगभग 442,000 H-1B वाजाधारक श्रमिकों में से 73% भारतीय नागरिक थे. 

जल्‍द लॉन्‍च किया जा सकता है पायलट प्रोग्राम
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा, "हम सभी मानते हैं कि हमारे लोगों की गतिशीलता (Mobility) हमारे लिए बड़ी जरूरी है. और इसलिए हमारा लक्ष्य एक तरह से बहुमुखी तरीके से अप्रोच करना है. विदेश विभाग पहले से ही चीजों में बदलाव लाने के लिए रचनात्मक तरीके खोजने के प्रयास कर रहा है." वहीं, विदेश विभाग के प्रवक्ता ने उन सवालों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया कि कौन से प्रकार के वीज़ा योग्य होंगे या पायलट लॉन्च का टाइम क्या होगा. प्रवक्ता ने कहा, "अगले एक से दो वर्षों में इस पहल को बढ़ाने के इरादे से पहले कम संख्या में इसकी सेवाएं दी जाएंगी. मालूम हो कि अमेरिका के पायलट प्रोग्राम की योजना पहली बार फरवरी में ब्लूमबर्ग लॉ द्वारा रिपोर्ट की गई थी.

अमेरिका में तीन साल तक चलता है वीजा 
बता दें कि हर साल, अमेरिकी सरकार कुशल विदेशी श्रमिकों की तलाश करने वाली कंपनियों को 65,000 H-1B वीजा उपलब्ध कराती है, साथ ही उच्‍चतम डिग्री वाले श्रमिकों के लिए अतिरिक्त 20,000 वीजा मुहैया कराए जाते हैं. वो वीजा तीन साल तक चलता है और इसे अगले तीन साल के लिए रिन्‍यू किया जा सकता है. अमेरिकी सरकार के आंकड़ों के अनुसार, हाल के वर्षों में सबसे अधिक H-1B कर्मचारियों का उपयोग करने वाली कंपनियों में भारत स्थित इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के साथ-साथ अमेरिका में अमेज़ॅन, अल्फाबेट और मेटा शामिल हैं. 


H1B Visa Rules भारतीयों के लिए बदलेंगे! PM Modi की यात्रा के बाद अमेरिका देगा वीजा-नियमों में ढील

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ अस्थायी विदेशी कर्मचारियों के लिए अमेरिका में वीजा रिन्‍यू करने की क्षमता विदेश में वाणिज्य दूतावासों में वीजा साक्षात्कार के लिए संसाधनों को मुक्त कर देगी. वहीं, एक अन्‍य अधिकारी ने कहा कि पायलट प्रोग्राम में एल-1 वीजा वाले कुछ कर्मचारी भी शामिल होंगे. 

अमेरिका में 1 करोड़ से अधिक नौकरियां
भारत लंबे समय से इस बात को लेकर चिंतित था कि उसके नागरिकों को अमेरिका में रहने के लिए वीजा प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है, जिसमें प्रौद्योगिकी उद्योग के कर्मचारी भी शामिल हैं. विगत अप्रैल में श्रम विभाग के मुताबिक, अमेरिका में 1 करोड़ से अधिक नौकरियां निकली थीं.

यह भी पढ़ें: US Visa Issue: मोदी आ जा रहे हैं, वीजा के लिए भारतीयों के वेटिंग टाइम का हम क्‍या कर रहे हैं? यूएस सांसद ने पूछा सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
ईरान युद्ध का असर, पेट्रोल-डीजल के लिए तरस रहा पाकिस्तान, कई राज्यों में पेट्रोल पंंप खाली
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला
IRIS डेना के डूबने से पहले ईरान ने दूसरे जहाज के लिए मांगी थी मदद, भारत ने लिया ये फैसला
US, इजरायल- ईरान युद्ध से बंदर अब्बास पोर्ट ठप, भारत के बासमती चावल निर्यात पर गहराया संकट
US, इजरायल- ईरान युद्ध से बंदर अब्बास पोर्ट ठप, भारत के बासमती चावल निर्यात पर गहराया संकट
US Israel Iran War Live: 'इजरायल ने बड़ी गलती कर दी, भुगतेगा नतीजा', खामेनेई के X अकाउंट से ईरान ने नेतन्याहू को दी धमकी
Live: 'इजरायल ने बड़ी गलती कर दी, भुगतेगा नतीजा', खामेनेई के X अकाउंट से ईरान ने दी धमकी

वीडियोज

Iran Israel War: इजरायल के बीचो-बीच ईरान ने दागीं मिसाइलें, मची अफरा-तफरी | Netanyahu
UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget