एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का पूरा शेड्यूल, 10 बड़ी बातें

PM Modi in US: राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे. ऐसे में दुनिया भर की नजरें पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर टिकी हुई हैं.

PM Modi US Visit  Full schedule: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे पर दुनिया भर की नजरें टिकी हुई हैं. पीएम मोदी के दौरे से पहले अमेरिका में भव्य तैयारियां चल रहीं हैं. पीएम मोदी को देखने और सुनने के लिए भारतीय अमेरिकी लोग उत्सुक भी दिख रहे हैं. दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी 21 से 24 जून तक अमेरिका दौरे पर रहेंगे . 

गौरतलब है कि अमेरिका में पीएम मोदी के कार्यक्रम पहले से तय किए जा चुके हैं. यहां पहुंच पीएम मोदी भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे. प्रेस रिलीज के अनुसार, पीएम मोदी का मेगा शो उनकी यात्रा के अंतिम दिन, यानि 23 जून को होगा. जब पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग और इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में देश भर के डायस्पोरा नेताओं की आमंत्रण सभा को संबोधित करेंगे. दो घंटे के मेगा शो में प्रवासी भारतीयों के साथ मोदी का कार्यक्रम भारत की विकास गाथा में उनकी भूमिका पर केंद्रित होगा.

ऐसे में आइए,  आपको पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम के बारे में बताते हैं. 

1- मोदी का कार्यक्रम 23 जून को शाम 7 बजे से रात 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) दो घंटे का होगा. 

2- प्रसिद्ध अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन प्रस्तुति देंगी. मिलबेन रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में यूनाइटेड स्टेट्स इंडियन कम्युनिटी फाउंडेशन (USICF) द्वारा आयोजित डायस्पोरा रिसेप्शन में मौजूद रहेंगी .

3- जन गण मन' और 'ओम जय जगदीश हरे' गाने के बाद भारत में सुर्खियां बटोरने वाली मैरी मिलबेन 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय (यूएनएचक्यू) के नॉर्थ लॉन में प्रधानमंत्री मोदी के साथ 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में भाग लेंगी.

4- इससे पहले अमेरिका में पीएम मोदी के रोनाल्ड रीगन सेंटर कार्यक्रम के आयोजक डॉ भरत बरई ने पीएम मोदी को लेकर बेहद बड़ा बयान दिया था. वह कह चुके हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत में ही नहीं, बल्कि दुनिया में सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक व्यक्ति हैं. 

5- पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मोदी का संबोधन वाशिंगटन डीसी में अपेक्षाकृत छोटी सभा होगी, क्योंकि पीएम मोदी का अमेरिका दौरा बेहद व्यस्त होने वाला है. ऐसे में समय को ध्यान में रख कुछ कार्यक्रमों को कम किया गया है. 

6- अमेरिका में भारतीय डायस्पोरा की संख्या लगभग .5 मिलियन है, जो अमेरिका भर में फैले हुए हैं. ऐसे में देश भर के लोग मोदी को देखने और सुनने पहुंचेंगे.

7- वैश्विक भारतीय डायस्पोरा के लिए नरेंद्र मोदी सबसे लोकप्रिय भारतीय प्रधानमंत्री हैं. अब वह सबसे लोकप्रिय विश्व नेता हैं. यह बात इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष भरत बरई कई बार कह चुके हैं. 

8- पीटीआई से बातचीत में बरई ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास समय का आभाव है.  ऐसे में प्रधानमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात के लिए अलग से समय निकाला है. 

9- ऐसे में करीब एक हजार की संख्या में गिने-चुने लोग ही शामिल हो सकेंगे.

10- 21 जून को प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें भी हिस्सा लेने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के सदस्य पहुंच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: PM Modi US Visit: PM मोदी के US दौरे से पहले आईएसआई ने रची खतरनाक साजिश, पाकिस्तानी टूलकिट का ऐसे हुआ पर्दाफाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? abp न्यूज़ के सवाल पर MEA का जवाब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर नेतन्याहू संग क्या हुई PM मोदी की बात? MEA ने दिया जवाब
तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग
तेलंगाना की वारंगल जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराई गई बिल्डिंग
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
'मानवता कभी संघर्ष की शिकार नहीं होनी चाहिए', गाजा पीस प्लान पर बोले PM मोदी, कहा- भारत का समर्थन
'मानवता कभी संघर्ष की शिकार नहीं होनी चाहिए', गाजा पीस प्लान पर बोले PM मोदी, कहा- भारत का समर्थन

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 1.5 से 1.9 के बीच सिमटे टॉप शोज़, क्या क्रिकेट ने छीन ली टीवी की रेटिंग?
Income Tax Act 2025: HRA, Foreign Income, PAN और Audit Rules में बड़े Changes | Paisa Live
Bollywood News:14 साल बाद अक्की-प्रियदर्शन की वापसी, ‘राम जी आकर भला करेंगे’ ने मचाया धमाल
Cabinet का बड़ा Infra Push | Railway, Airport, MSP और Metro Projects Approved| Paisa Live
कम उम्र में बढ़ रहा Heart Risk, महंगा हो रहा Health Insurance | New Tax Regime Explained| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AI Summit Protest: 'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
'इन्हें कानून का कोई डर नहीं', अदालत में बोली दिल्ली पुलिस, पांचों आरोपियों की मिली कस्टडी
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
राज्यसभा चुनाव: MVA में खींचतान, उद्धव गुट के बाद अब कांग्रेस ने एक सीट पर ठोका दावा
IND vs ZIM: सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मौका, लेकिन अभिषेक बाहर नहीं, टीम इंडिया ने किए 2 बहुत बड़े बदलाव
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
पीयूष गोयल, फडणवीस, थरूर से कंगना और अरमान मलिक तक... abp न्यूज़ के आइडिया ऑफ इंडिया के मंच पर होंगे ये सितारे
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक, देखें तस्वीरें
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी के बाद बांटी मिठाई, डब्बे पर दिखी दुल्हन की झलक
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
एपस्टीन फाइल्स में आया नाम तो वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, जानें क्या लगे थे आरोप?
Ideal Age Gap In Relationships: लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
लॉन्ग लास्टिंग रिलेशनशिप के लिए पार्टनर में कितना ऐज गैप जरूरी? साइंस के हिसाब से जानें सबकुछ
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
जामिया में उर्दू सीखने का मौका, एक साल के कोर्स के लिए आवेदन शुरू; जानें डिटेल्स
Embed widget