एक्सप्लोरर

Pope Francis News: भारत से जुड़ी पोप फ्रांसिस की वो इच्छा जो रह गई अधूरी

Latest News of Pope Francis: ईसाई समुदाय के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस की भारत यात्रा की इच्छा अधूरी रह गई. हालांकि पोप फ्रांसिस का भारत के साथ संबंध चुनौतियों से भरा रहा है.

Pope Francis News: पोप फ्रांसिस का भारत के साथ संबंध उम्मीदों और चुनौतियों से भरा रहा. कुछ ही महीने पहले ही उन्होंने वेटिकन के एक पदाधिकारी और भारतीय पादरी को ‘कार्डिनल’ का दर्जा दिया था जो कैथोलिक समुदाय के लिए एक गर्व का क्षण था. फ्रांसिस का सोमवार को 88 साल की आयु में निधन हो गया. वह पिछले करीब 1,300 सालों में पहले गैर-यूरोपीय पोप थे.

भारतीय हस्तियों को संत की उपाधि दी- पोप फ्रांसिस 

‘ओरिएंटल कैथोलिक चर्च’ में से एक सिरो-मालाबार चर्च में ‘होली मास’ मनाने की परंपरा को लेकर उठे विवाद को सुलझाने के लिए उन्होंने काफी प्रयास किए थे लेकिन प्रयास सफल नहीं हो पाए. इस बीच, पोप फ्रांसिस ने कुछ भारतीय हस्तियों को संत की उपाधि दी. पोप फ्रांसिस ने 2014 में केरल के फादर कुरियाकोस एलियास चावारा और सिस्टर यूफ्रेसिया एलुवाथिंगल को संत की उपाधि दी. इसके बाद केरल में जन्मी एक और कैथोलिक नन मरियम थ्रेसिया को 2019 में रोम के सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित एक समारोह में पोप फ्रांसिस ने संत घोषित किया.

उन्होंने ईसाई धर्म अपनाने वाले देवसहायम पिल्लई को भी संत घोषित किया गया जो संत घोषित होने वाले पहले आम भारतीय बने. इसके अलावा, सात दिसंबर 2024 को वेटिकन में आयोजित एक भव्य सम्मेलन में 51 साल के भारतीय पादरी जॉर्ज जैकब कूवाकड को पोप फ्रांसिस ने ‘कार्डिनल’ का दर्जा दिया.

समारोह में दुनियाभर के पादरी ने भाग लिया

सेंट पीटर बेसिलिका में आयोजित इस समारोह में विभिन्न देशों के 21 नए ‘कार्डिनल’ समेत दुनियाभर के पादरी और गणमान्य लोगों ने भाग लिया. केरल के चंगनास्सेरी के आर्चडायोसिस से ताल्लुक रखने वाले कूवाकड को मिले दर्जे से भारतीय ‘कार्डिनल’ की कुल संख्या छह हो गई, जिससे वेटिकन में देश का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, और वरिष्ठ नेताओं और देशभर के चर्चों के प्रमुखों ने खुशी और गर्व के साथ इस फैसले का स्वागत किया. भारत सरकार ने समारोह में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल भी भेजा था. समारोह से पहले, भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने पोप फ्रांसिस से मुलाकात की.

पोप 2025 के बाद करते भारत यात्रा

इस समारोह के बाद ‘कार्डिनल’ कूवाकड ने कहा कि पोप फ्रांसिस की भारत यात्रा संभवतः 2025 के बाद होगी. जब पोप की यात्रा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि फ्रांसिस भारत कब आएंगे? उन्होंने मीडिया से कहा, ‘‘संभावना है कि उनकी यात्रा 2025 के बाद होगी, जो ‘जुबली ईयर’ है. इस साल रोम में बहुत समारोह आयोजित होंगे और इसलिए पोप के वहां मौजद रहने की सबसे ज्यादा संभावना है.’’ साथ ही, उन्होंने यह भी कहा था कि निकट भविष्य में पोप की यात्रा से इनकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि, पोप के निधन से उनकी भारत यात्रा की इच्छा अधूरी रह गई.

यह भी पढ़ें -

पोप फ्रांसिस कौन? कैसे बने सबसे बड़े धर्मगुरु, शरणार्थियों के पैर धोकर की सेवा...मांगी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: चाबहार FTZ के पास अमेरिकी हमला, UAE बोला- ईरान लगातार मिसाइलें-ड्रोन दाग रहा, 2 हजार से ज्यादा मौतें
LIVE: चाबहार FTZ के पास अमेरिकी हमला, UAE बोला- ईरान लगातार मिसाइलें-ड्रोन दाग रहा, 2,000 मौतें
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
मिडिल ईस्ट की जंग के बीच सोशल मीडिया पर शेयर किया फर्जी वीडियो, UAE ने गिरफ्तार कर लिए 19 भारतीय
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
युद्ध, कूटनीति और जनमत का दबाव.... ईरान युद्ध ले रहा ट्रंप की अग्नि परीक्षा, जल्द लेना पड़ सकता है बड़ा फैसला
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
UP में इस मुद्दे पर साथ आए अखिलेश यादव, मायावती और राहुल गांधी, केंद्र से की बड़ी मांग
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
4 Oscar जीतकर इस हॉरर फिल्म ने मचा दिया तहलका, घर बैठे OTT पर देखें
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
चुनाव के ऐलान के बाद बंगाल में ताबड़तोड़ तबादले, DGP-कमिश्नर भी बदले, अब तक कितने ट्रांसफर? पढ़ें पूरी लिस्ट
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
इस ऐप पर मिलेगी चुनाव की सारी अपडेट, जानें कैसे कर सकते हैं डाउनलोड?
Heart Failure Symptoms: सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
सावधान! अगर बार-बार सूज जाते हैं आपके पैर, तो यह महज थकान नहीं, हो सकता है हार्ट फेल्योर का बड़ा संकेत
Embed widget