एक्सप्लोरर

Modi in Bali: जानिए इंडोनेशिया के बाली से क्या है ओडिशा की बाली यात्रा का कनेक्शन, क्यों मोदी ने दिलाई इसकी याद

पीएम मोदी ने कहा, ''बाली आने के बाद हर भारतीय को एक अलग ही अनुभूति होती है और मैं भी वही महसूस कर रहा हूं. जिस जगह के साथ भारत का हजारों वर्षों का रिश्ता रहा हो, जिसके बारे में सुनते रहते हो.''

PM Narendra Modi in G-20 Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के बाली में आयोजित जी-20 शिखर बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं. इस दौरान वहां भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में उन्होंने भारत और इंडोनेशिया के संबंधों को दोहराया. उन्होंने कहा कि ओडिशा के महानदी के किनारे बाली यात्रा का महोत्सव चल रहा है. यह महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न है.

भारत और इंडोनेशिया के पुराने संबंधों की दिलाई याद

पीएम मोदी ने कहा, 'आज जिस समय मैं आपसे बात कर रहा हूं और हम इंडोनेशियाई सभ्यता के गाने गा रहे हैं, इसी पल बाली से 1,500 किलोमीटर दूर भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे बाली यात्रा का महोत्सव चल रहा है. यह महोत्सव भारत-इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के ट्रेड संबंधों का जश्न है.'' पीएम मोदी ने आगे कहा, ''जब इंडोनेशिया के लोग इंटरनेट पर इस साल के बाली यात्रा की तस्वीर देखेंगे तो उन्हें गर्व होगा और वे खुश होंगे. कोविड के कारण कुछ रुकावटें आई थीं लेकिन अब बाली यात्रा भव्यता के साथ लाखों लोगों की भागीदारी के साथ मनाई जा रही है.''

'यहां आकर अलग अनुभूति होती है'

बाली आने का अनुभव साझा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''बाली आने के बाद हर भारतीय को एक अलग ही अनुभूति होती है और मैं भी वही महसूस कर रहा हूं. जिस जगह के साथ भारत का हजारों वर्षों का रिश्ता रहा हो, जिसके बारे में सुनते रहते हो, पीढ़ी दर पीढ़ी उस परंपरा को आगे बढ़ाया लेकिन कभी ओझल नहीं होने दिया.''

क्या है ओडिशा की बाली यात्रा का इतिहास

'बाली यात्रा' एक त्योहार है जो ओडिशा के समृद्ध समुद्री इतिहास को बताता है. यह पूरे राज्य में मनाया जाता है. ऐतिहासिक शहर कटक में कार्तिक पूर्णिमा के दिन (कार्तिक महीने, अर्थात अक्टूबर-नवंबर, की पूर्णिमा) से शुरू होकर एक सप्ताह तक यह चलता है. दरअसल, कलिंग साम्राज्य (वर्तमान ओडिशा) अपने शानदार समुद्री इतिहास के लिए जाना जाता है. कलिंग की भौगोलिक स्थिति के कारण, इस क्षेत्र में चौथी और पांचवीं शताब्दी ईसा पूर्व से ही बंदरगाहों का निर्माण होने लगा था. ताम्रलिप्ति, माणिकपटना, चेलिटालो, पलूर, और पिथुंड जैसे कुछ प्रसिद्ध बंदरगाहों के जरिये भारत समुद्र के रास्ते अन्य देशों से जुड़ सका. जल्द ही, कलिंगवासियों ने श्रीलंका, जावा, बोर्नियो, सुमात्रा, बाली और बर्मा के साथ व्यापारिक संबंध बना लिए. बाली उन चार द्वीपों का हिस्सा था जिसे सामूहिक रूप से सुवर्णद्वीप कहा जाता था और जिसे आज इंडोनेशिया के रूप में जाना जाता है.

ये भी पढ़ें

Gujarat Election: गुजरात में मुस्लिम उम्मीदवार टिकट की दौड़ में पीछे छूटे, कांग्रेस ने भी बदल दिया है फॉर्मूला!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन? इस बात से खफा, छोड़ दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का साथ
ट्रंप की इकलौती मुस्लिम मंत्री समीरा मुंशी कौन? इस बात से खफा, छोड़ दिया अमेरिकी राष्ट्रपति का साथ
कॉफी पीते नेतन्याहू की वीडियो असली है या AI जेनेरेटेड? भारत में इजरायल के एंबेसडर ने किया बड़ा दावा
कॉफी पीते नेतन्याहू की वीडियो असली है या AI जेनेरेटेड? भारत में इजरायल के एंबेसडर ने किया बड़ा दावा
उड़ानों पर ब्रेक के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा ऑपरेशन, तीसरे हमले ने बढ़ाई चिंता
उड़ानों पर ब्रेक के बाद धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा ऑपरेशन, तीसरे हमले ने बढ़ाई चिंता

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: 'अयातुल्लाह अली खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
'खामेनेई का प्लेन किया तबाह', इजरायल का बड़ा दावा; थोड़ी देर में LPG का भंडार पहुंचेगा भारत
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
राज्यसभा चुनाव: बिहार में वोटिंग खत्म, महागठबंधन के इन 4 विधायकों ने नहीं किया मतदान
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
भारतीय जहाजों को कैसे मिली होर्मुज से आने की इजाजत? जयशंकर ने बताया, बोले- ये तो शुरुआत, अभी तो हमारे और...
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
ममता की 'चौथी पारी' या भाजपा का प्रहार? ओपिनियन पोल ने खोला 5 राज्यों की 824 सीटों का राज!
Car Resale Value: कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
कबाड़ के भाव नहीं बल्कि मनचाही कीमत पर बिकेगी गाड़ी, बस ऐसे रखें कार का ध्यान
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
​JEE Main सेशन 2 के लिए जल्द आएगी सिटी स्लिप, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और कैसे करें डाउनलोड
Embed widget