एक्सप्लोरर

Pakistan Elections: तीन सीट से चुनाव लड़ेंगे इमरान खान, जेल में बंद नेताओं को दिया जाएगा टिकट, जानें PTI का प्लान

Imran Khan Election Constituencies: पाकिस्तान में होने वाले आम चुनाव में जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. पीटीआई ने इस बात की जानकारी दी है.

Pakistan Election News: जेल में बंद पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक और देश के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान आगामी आम चुनाव में कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. उनकी पार्टी ने बुधवार (20 दिसंबर) को घोषणा की.

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रावलपिंडी में अदियाला जेल के बाहर मीडिया से बात करते हुए पीटीआई सीनेटर अली जफर ने कहा कि इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) जल्द ही तोशखाना मामले में दोषसिद्धि को चुनौती देने वाली खान की याचिका पर अपना फैसला जल्द सुना सकता है. पाकिस्तान के चुनाव आयोग (ईसीपी) ने 8 अगस्त को तोशाखाना मामले के फैसले के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान को किसी भी सार्वजनिक पद पर रहने के लिए पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था. उन्हें चुनाव अधिनियम, 2017 की धारा 167 के तहत भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया गया था. 

उच्च न्यायालय जल्द सुनाएगा फैसला 

अली जफर ने कहा, "हम आपको सूचित करना चाहते हैं कि इमरान खान कम से कम तीन निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे और हमें उम्मीद है कि आईएचसी जल्द ही तोशाखाना मामले में अपना फैसला सुनाएगा. " उन्होंने आगे कहा, "आईएचसी पीटीआई की अपील पर भी फैसला सुनाएगा, जिसमें तोशखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री की सजा को निलंबित करने की मांग की गई है."

जेल में बंद सदस्यों को दी जाएगी प्राथमिकता 

इस दौरान पीटीआई सीनेटर ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों के लिए अपना नामांकन पत्र जमा करने का भी आह्वान किया और कहा कि पार्टी चुनाव लड़ने के लिए टिकट के लिए जेल में बंद सदस्यों को प्राथमिकता देगी. जफर ने कहा कि उन कार्यकर्ताओं को , जिन्होंने पार्टी के लिए बलिदान दिया, मुकदमों का सामना किया और कठिनाइयों का सामना किया, उन्हें पार्टी टिकट 100% आवंटित करेगी.

अंतिम निर्णय इमरान खान लेंगे 

 इस अवसर पर पीटीआई प्रमुख बैरिस्टर गोहर ने कहा कि इमरान लाहौर, इस्लामाबाद और मियांवाली निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने आगे कहा कि टिकट आवंटन के संबंध में अंतिम निर्णय जेल में बंद पार्टी संस्थापक द्वारा किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Saudi Arabia: सऊदी अरब ने लॉन्च किया खास वीजा प्लेटफार्म, भारतीय हज यात्रियों को मिलेगा ये लाभ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर को मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत का दावा
Live: इजरायल ने ईरान के स्पेशल ऑपरेशन कमांडर को मारा, तेहरान में अब तक 1145 लोगों की मौत
Dubai News Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
Live Updates: UAE पर 194 मिसाइलें और 812 ड्रोन दागे, दुबई का ग्लोबल विलेज बंद, सऊदी अरब में CIA स्टेशन पर ड्रोन अटैक
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता
अमेरिका ने ईरानी वॉरशिप पर भारतीय समुद्र में किया अटैक, अब तक 80 की मौत, कई लापता

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
महाराष्ट्र: MVA की तरफ से शरद पवार का राज्यसभा जाना तय! कांग्रेस ने किया समर्थन का ऐलान
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
SA vs NZ Semi Final: 77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
77 पर गिरे 5 विकेट, फिर आया मार्को यानसेन का तूफान; सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका ने ठोके 169 रन
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
ईरान जंग के बीच बहरीन में फंसे 100 से ज्यादा भारतीय, परिवारों ने लगाई मदद की गुहार
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
'कोई भी उत्तराधिकारी चुना...' खामेनेई के अंतिम संस्कार से पहले इजरायल ने ईरान को फिर दी धमकी
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
अगले महीने कैंसिल रहेंगी ये ट्रेनें, टिकट बुक है तो तुरंत चेक करें पूरी लिस्ट
World Luxurious Prison: इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
इस देश की जेल के आगे फीके पड़ जाएंगे होटल, जानें क्या है इनके आलिशान होने की वजह
Embed widget