एक्सप्लोरर

Racial Attack: अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स ने ही किया दूसरे इंडो-अमेरिकी पर नस्लीय हमला, चेहरे पर थूका, भद्दी गालियां दीं

Racial Attack on Indo American: अमेरिका में सिख समुदाय के एक शख्स ने एक दूसरे भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक पर नस्लीय हमला किया और उसके चेहरे पर थूक दिया.

Indian-American abused by Sikh man in California: अमेरिका (America) के कैलिफोर्निया (California) में भारतीय मूल के एक शख्स (Indo-American) पर नस्लीय हमले (Racial Attack) का वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है. हाल में टेक्सास (US State) की मेक्सिकन-अमेरिकी महिला (Mexican-American Woman) ने चार इंडो-अमेरिकन भारतीय महिलाओं पर नस्लीय टिप्पणी और उनके मारपीट की थी. ताजा मामले में 37 वर्षीय आरोपी सिख समुदाय (Sikh community) से बताया जा रहा है, जिसका नाम तेजिंदर सिंह (Tejinder Singh) है. तेजिंदर सिंह भी भारतीय मूल का अमेरिकी नागरिक बताया जा रहा है. फ्रेमोंट पुलिस विभाग (Fremont Police Department) ने तेजिंदर के खिलाफ नागरिक अधिकारों का उल्लंघन करने, हमला करने और आपत्तिजनक भाषा के जरिये शांति भंग करने का मामला घृणा अपराध (Hate Crime) के आरोपों में दर्ज किया है. 

इस घृणा अपराध को कैलिफोर्निया के टाको बेल रेस्टोरेंट में 21 अगस्त को अंजाम दिया गया था. कृष्णन जयरमन जब रेस्टोरेंट में अपना ऑर्डर लेने के लिए गए तो उनके साथ नस्लीय हमला किया गया. आरोपी ने उनसे कहा, ''तुम हिंदू हो जो गाय के पेशाब से नहाते हो.'' हमलावर ने कहा, ''भारतीय लोग मजाक हैं...'' और इसी के साथ वह ऊल-जलूल और अभद्र बातें कहता रहा. 

पीड़ित ने यह बात कही

आरोपी ने जयरमन को गाली देते हुए सार्वजनिक जगह पर न आने की हिदायत भी दी. आरोप है कि तेजिंदर ने भारतीयों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जयरमन के चेहरे पर दो बार थूक दिया. बाद में ही जयरमन को हमलावर के शब्दों और उच्चारण से समझ आया कि वह भी भारतीय मूल का व्यक्ति था. जयरमन ने मीडिया को बताया, ''ईमानदारी से बताऊं तो मैं डर गया था. एक तरफ में गुस्से में था लेकिन मुझे डर था कि क्या होगा अगर यह आदमी बहुत भड़क गया और फिर मेरे पीछे आ गया.''

पुलिस प्रमुख सीन वाशिंगटन ने लिखा, ''हम घृणा की घटनाओं और घृणा अपराधों को गंभीरता से लेते हैं और समुदाय पर उनके महत्वपूर्ण प्रभाव को समझते हैं. ये घटनाएं निंदनीय हैं. हम यहां सभी समुदाय के लोगों की उनके लिंग, जाति, राष्ट्रीयता, धर्म और अन्य अंतर से परे रक्षा करने के लिए हैं.'' इसी के साथ पुलिस ने लोगों से एक दूसरे के समुदाय का सम्मान करने और ऐसी किसी घटना की तुरंत शिकायत करने की अपील की.

ये भी पढ़ें

Sexual Assaults Across US Military: अमेरिकी सेना में यौन हमलों में 13% उछाल, पिछले साल 36 हजार कर्मी हुए शिकार

चीन में फिर कोरोना की मार! डालियान-शेनझेन के बाद अब चेंगदू में लॉकडाउन, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को घरों में रहने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget