एक्सप्लोरर

Russia: यूक्रेन से तनाव के बीच रूस को अमेरिका और NATO के साथ सुरक्षा वार्ता का इंतजार, ये है पूरा मामला

Russia: रूस ने नाटो (NATO) और अमेरिका को संबोधित करते हुए पिछले हफ्ते दो दस्तावेजों में व्यापक सुरक्षा मांगों के साथ मसौदा प्रस्तुत किया था. रूस को सुरक्षा वार्ता का इंतजार है.

Russia: रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच विवाद गहराता जा रहा है. यहां तक कि युद्ध की स्थिति बनी हुई है. रूस और यूक्रेन के बीच तनाव की वजह से पश्चिमी देशों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं. इस बीच रूस ने उम्मीद जताई है कि सुरक्षा मांगों को लेकर जल्द ही अमेरिका के साथ बातचीत शुरू हो जाएगी. रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Foreign Minister Sergei Lavrov) ने बुधवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जनवरी में रूस की सुरक्षा मांगों पर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ बातचीत शुरू हो जाएगी. यूक्रेन के साथ संघर्ष को लेकर कई देशों की चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही हैं.

रूस को सुरक्षा वार्ता का इंतजार

रूस ने नाटो (NATO) और अमेरिका को संबोधित करते हुए पिछले हफ्ते दो दस्तावेजों में व्यापक सुरक्षा मांगों के साथ मसौदा प्रस्तुत किया था और जनवरी में अमेरिका और नाटो के साथ सुरक्षा वार्ता की उम्मीद जताई. रूस का मानना है हम उन तरीकों से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे जो हम उचित मानते हैं. पिछले हफ्ते रूस ने अमेरिका और नाटो के सामने अपनी मांगों को प्रस्तुत करते हुए कहा था कि संगठन को नए सदस्यों को स्वीकार नहीं करना चाहिए. उन्हें पूर्व-सोवियत देशों में सैन्य ठिकाना स्थापित नहीं करना चाहिए. बुधवार को यूरोपीय संघ (European Union) ने अमेरिका और नाटो से अपने हितों की रक्षा करने की अपील करते हुए कहा था कि आज यूरोप की सुरक्षा खतरे में है.

रूस पर यूक्रेन में हमले की साजिश का आरोप

पश्चिमी देशों ने रूस पर यूक्रेन पर हमले की साजिश रचने का आरोप लगाया है लेकिन रूस इन दावों से इनकार करता रहा है और बदले में अमेरिका और नाटो से अपनी सुरक्षा पर कानूनी गारंटी की मांग करता है. संयुक्त राज्य अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken) ने मंगलवार को कहा था कि अगर रूस यूक्रेन के खिलाफ आक्रामकता के साथ आगे बढ़ता है तो इसके लिए उसे बड़े पैमाने पर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव

पश्चिमी देशों की खुफिया संस्थाओं का आरोप है कि यूक्रेन की सीमा पर टैंकों और तोपों के साथ रूस के काफी संख्या में सैनिक तैनात हैं. अमेरिका और उसके NATO सहयोगी पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि यूक्रेन पर रूस के किसी भी हमले के गंभीर आर्थिक परिणाम हो सकते हैं. विदेश मामलों के जानकार कई विश्लेषकों का मानना है कि रूस का ये दबाव की रणनीति के तहत कर रहा है ताकि यूक्रेन को पश्चिमी देशों के सुरक्षा संगठन नाटो (NATO) में कोई स्थान न मिल सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
US Israel Iran War Live: '...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया
'...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, US ने तेहरान के सबसे बड़ा ब्रिज उड़ाया
Iran War: 12 बार जीत का दावा, US पर बढ़ता कर्ज.. ईरान वॉर से अगले 3 हफ्तों में क्या हासिल करना चाहते ट्रंप?
12 बार जीत का दावा, US पर बढ़ता कर्ज.. ईरान वॉर से अगले 3 हफ्तों में क्या हासिल करना चाहते ट्रंप?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: ट्रंप का फितूर...दुनिया के लिए बना नासूर! | Donald Trump | Iran US Israel War
UP News: देश भर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम | Lakhimpur Khiri
Iran- Israel War: Trump का 21 दिन का अल्टीमेटम, 'अगले 3 हफ्ते होंगे ईरान के लिए सबसे भयानक
Chitra Tripathi: बैकफुट पर 'सुपरपावर', जंग में सरेंडर! | America | Trump | Khamenei | Mahadangal
Iran IsraeL War Update: सुपरपावर की ताकत 'बेअसर'? बहुत बुरा फंसे ट्रंप! | Trump on Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकला 21 साल का लड़का, रोहित शर्मा और ईशान किशन को पीछे छोड़ा
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget