एक्सप्लोरर

'रूस ने अपनी बातों में अमेरिकी अधिकारियों को फंसाया', जानें क्यों यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कही ये बात

Vladimir Zelensky News: डोनाल्ड ट्रंप लगातार यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को रोकने की कोशिश में लगे हैं. इसी बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने एक बड़ा दावा किया है.

Vladimir Zelensky News: डोनाल्ड ट्रंप द्वारा रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति स्थापित करने के प्रयासों के तहत अमेरिका और रूस के अधिकारियों के बीच सऊदी अरब में कई दौर की वार्ता हो चुकी है. हालांकि, यूक्रेन और यूरोपीय देशों ने आरोप लगाया है कि इस शांति समझौते में यूक्रेन के हितों की अनदेखी की जा रही है.

अब इस वार्ता को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने बड़ा बयान दिया है. टाइम मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने दावा किया कि रूस ने संभवतः ‘सूचना माध्यमों’ के जरिए अमेरिकी प्रशासन के कुछ सदस्यों को प्रभावित किया है. जेलेंस्की की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकट के मूल कारणों को लेकर रूस की कुछ चिंताओं को स्वीकार किया है. इनमें क्रेमलिन द्वारा नाटो के रूस की सीमाओं की ओर निरंतर विस्तार की आलोचना और यूक्रेन को नाटो का सदस्य बनाने के विरोध जैसी चिंताएं शामिल हैं.

यूक्रेनी राष्ट्रपति ने जताया अफसोस

हाल ही में रूस-अमेरिका वार्ता और खास तौर पर डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई फोन कॉल को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने चिंता जाहिर की है. उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि व्हाइट हाउस, मॉस्को से मिलने वाली सूचनाओं को सच मान रहा है.

इस कॉल के दौरान पुतिन ने ट्रंप को बताया कि यूक्रेन की सेना रूस के कुर्स्क क्षेत्र में घिर गई है, लेकिन जेलेंस्की ने इस दावे को खारिज कर दिया. उन्होंने टाइम मैगजीन से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि रूस ने व्हाइट हाउस की टीम के कुछ सदस्यों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफलता पाई है. अमेरिकियों को यह संकेत दिया गया है कि यूक्रेन युद्ध समाप्त नहीं करना चाहता और इसे मजबूर करने के लिए कुछ कदम उठाए जाने चाहिए.'

'हर चित्र जीत का प्रतीक है'

टाइम मैगजीन के संवाददाता साइमन शस्टर के अनुसार, इंटरव्यू के दौरान यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने उन्हें कीव स्थित अपने कार्यालय के पीछे एक छोटे से कमरे में लटकी तीन पेंटिंग्स दिखाई.

इनमें से एक पेंटिंग, जिसे उन्होंने अपनी पसंदीदा बताया, क्रेमलिन को आग की लपटों में घिरा हुआ दर्शाती है. जेलेंस्की ने इन चित्रों की ओर इशारा करते हुए कहा, 'हर चित्र जीत के बारे में है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'जब अमेरिका-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
'जब US-इजरायल गारंटी दें कि अब...', ईरानी राष्ट्रपति ने PM मोदी को बताई जंग रोकने की शर्त
ईरान में इस्लामिक शासन का खात्मा या फिर परमाणु ठिकानों पर कब्जा... तेहरान के खिलाफ क्या ट्रंप का प्लान?
ईरान में इस्लामिक शासन का खात्मा या फिर परमाणु ठिकानों पर कब्जा... तेहरान के खिलाफ क्या ट्रंप का प्लान?

वीडियोज

Iran Israel War: क्यों अहम है Diego Garcia का 'अजेय किला'? जहां से उड़े B-2 बॉम्बर्स! | American Base
US Israel Iran War: मुनीर की धमकी, 'ईरान से प्यार है तो पाकिस्तान छोड़ दो!' भड़के शिया धर्मगुरु!
Mathura Hinsa: फरसा वाले बाबा की मौत पर मथुरा में बवाल..अब कैसे हालात? | Gau Rakshak Murder
Iran Israel War Update: अमेरिका-इजरायल का भयंकर हमला..ईरान में मची तबाही | America News
Iran Israel War Update: इजरायल के परमाणु संयंत्र पर हमले की कोशिश..क्यों कर रहा ईरान?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
'पाकिस्तान पर हमला हुआ तो हम मुंबई-दिल्ली पर...', PAK के पूर्व हाई कमिश्नर की भारत को गीदड़भभकी
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
माता वैष्णो देवी की यात्रा अस्थायी रूप से बंद, नवरात्र में श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लिया फैसला
अमेरिका के करीबी देश को ईरान का बड़ा तोहफा, होर्मुज से जहाज गुजरने की दी परमिशन
अमेरिका के करीबी देश को ईरान का बड़ा तोहफा, होर्मुज से जहाज गुजरने की दी परमिशन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': हिंदी में रणवीर सिंह का पलड़ा भारी, तो तेलुगू में पवन कल्याण का जलवा, जानें 21 मार्च का कलेक्शन
Fact Check: 'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई? यहां जानें
'शर्टलेस' होकर फरारी में घूम रहे हार्दिक पांड्या, क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
Israel-US Iran War Live: 'अगर अमेरिका ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को फिर दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की ये अपील
LIVE: 'अगर US ने खर्ग द्वीप पर...', ईरान ने ट्रंप को दी धमकी, ईरानी राष्ट्रपति ने BRICS से की अपील
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
ऑनलाइन मंगवा लीजिए ये छोटी सी चीज, पता चल जाएगा कितना खर्च हो रहा LPG सिलेंडर
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
लो जी... अब लैब में भी बनने लगा चावल, नॉर्मल राइस से कितना अलग; क्या यह हेल्दी है?
Embed widget