एक्सप्लोरर

India-Russia Relations: पुतिन के लिए भारत क्यों है अहम, मोदी की तारीफ के पीछे क्या है वजह?

India Russia Relation: 14वें वीटीबी इन्वेस्टमेंट फोरम 'रशिया कॉलिंग' में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि रूस और भारत के संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं और इसकी गारंटी पीएम मोदी की नीति है.

Vladimir Putin Praises PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी की दोस्ती जगजाहिर है. पुतिन आए दिन सार्वजनिक मंचों से पीएम मोदी की तारीफ करते रहते हैं. इसी साल जून में पुतिन ने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त बताया था और भारत के मेक इन इंडिया के लिए प्रधानमंत्री की तारीफ भी की थी. उन्होंने कहा था कि भारत अब खुद अपनी कारें बनाता है. इसके अलावा अक्टूबर में भी पुतिन ने कहा था कि पीएम मोदी की अगुवाई में भारत ने विकास की रफ्तार पकड़ ली है और प्रगति की राह पर आगे निकल गया है. 

पुतिन ने भारत की स्वतंत्र विदेश नीति को भी सराहना की थी और इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को जिम्मेदार बताया था. इस क्रम में एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति ने भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं.

'पीएम मोदी की नीति है गारंटी'

14वें वीटीबी इन्वेस्टमेंट फोरम 'रशिया कॉलिंग' में बोलते हुए पुतिन ने कहा, रूस और भारत के संबंध लगातार सभी दिशाओं में विकसित हो रहे हैं और इसकी मुख्य गारंटी प्रधानमंत्री मोदी की नीति है. उन्होंने कहा, "मैं सोच नहीं सकता कि मोदी को भारत के राष्ट्रीय हित, भारतीय लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई या फैसला लेने के लिए डराया, धमकाया या मजबूर किया जा सकता है. मैं जानता हूं, उन पर ऐसा दबाव है. वैसे हमने कभी उनसे इस बारे में बात भी नहीं की. मैं बस बाहर से देख रहा हूं कि क्या हो रहा है और ईमानदारी से कहूं तो कभी-कभी भारतीय लोगों के राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा पर उनके (मोदी) सख्त रुख से मुझे हैरानी भी होती है."

दोस्ती की वजह?

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती 22 साल पुरानी है. साल 2001 में नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे और वह पहली बार किसी देश के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक मुलाकात कर रहे थे. इसके बाद साल 2018 में पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए थे और वे 2001 की यात्रा का जिक्र कर दोनों के रिश्ते की अहमियत गिना रहे थे. तब से अब तक भारत और रूस की 'दोस्ती' बरकरार है.

रूस के राष्ट्रपति के लिए भारत क्यों है अहम?

व्यापार और सांस्कृतिक संबंध से इतर हालिया समय में भारत और रूस के संबंध गहरे हुए हैं. हालांकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से पहले भी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध थे. लेकिन नरेंद्र मोदी और पुतिन के व्यक्तिगत रिश्ते भी काफी करीब रहे हैं. यूक्रेन युद्ध के बीच भारत ने खुले तौर पर कभी रूस की निंदा नहीं की. इसके अलावा जी-20 दिल्ली घोषणापत्र में भी भारत ने यूक्रेन युद्ध के लिए रूस पर सीधा-सीधा आंच नहीं आने दिया था.

ये भी पढ़ें:

इजरायल-हमास युद्ध विराम प्रस्ताव पर वीटो लगाया तो अमेरिका पर भड़की किम जोंग सरकार, बाइडेन को नॉर्थ कोरिया की दो टूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
Israel US Iran War Live: साउथ लेबनान में गूंजे धमाके, ट्रम्प ने ईरानी ऊर्जा-ठिकानों पर 10 दिन हमले टाले
Live: साउथ लेबनान में गूंजे धमाके, ट्रम्प ने ईरानी ऊर्जा-ठिकानों पर 10 दिन हमले टाले
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
US Israel Iran War: ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- 'तेहरान की...'
ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 दिन तक हमले नहीं करेगा अमेरिका, क्यों ट्रंप ने लिया यूटर्न

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Laser Weapon: पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
पाकिस्तान करने जा रहा लेजर वेपन डील पर, कौन कर रहा उसकी मदद, भारत के कितना खतरा?
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ट्रांसवुमन के साथ वायरल वीडियो से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल! कांग्रेस ने की मंत्री के इस्तीफे की मांग
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
ड्रैगन का वॉरशिप 'द किंग' पहुंचा कराची पोर्ट! क्या ईरान संग जंग में शामिल होने की तैयारी कर रहे चीन और पाकिस्तान?
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
Dhurandhar 2 BO Day 8 Worldwide: दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, 8वें दिन 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के 3 साल पुराने रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
दुनियाभर में ‘धुरंधर 2’ 11 सौ करोड़ के हुई पार, शाहरुख खान के रिकॉर्ड की उड़ा दी धज्जियां
Assembly Elections 2026 Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Live: असम में अकेले चुनाव लड़ेगी ममता बनर्जी की पार्टी, TMC ने 22 सीटों पर उतारे कैंडिडेट
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget