एक्सप्लोरर

UNSC में भारत के लिए रूस ने उठा दिया ऐसा कदम, पाकिस्तान-चीन आया टेंशन में

India Seat in UNSC: रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा, "हम ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं. हम पश्चिमी देशों के लिए बात भी नहीं कर सकते, जिनका प्रतिनिधित्व पहले से ही ज्यादा है."

India Seat in UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सीट की दावेदारी पर रूस ने समर्थन किया है. रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने स्थायी सीट के लिए भारत और ब्राजील के लिए मांग की है. 79वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन में उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि एक "निष्पक्ष विश्व व्यवस्था" के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ग्लोबल साउथ के प्रतिनिधित्व के विस्तार की दरकार है.

'अधिक टिकाऊ विश्व व्यवस्था की जरूरत'

लावरोव ने कहा, "हम पश्चिम के साथ बातचीत से पीछे नहीं हट रहे हैं. जुलाई में रूस के प्रस्ताव पर सुरक्षा परिषद में अधिक न्यायपूर्ण, अधिक टिकाऊ विश्व व्यवस्था के निर्माण के विषय पर खुली बहस हुई थी. हमारा मानना ​​है कि संयुक्त राष्ट्र के साथ-साथ अन्य मंचों पर भी जो चर्चा शुरू हो चुकी है, उसे फिर से शुरू करना महत्वपूर्ण है. एक अधिक न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था के लिए बेशक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में ग्लोबल साउथ प्रतिनिधित्व का विस्तार आवश्यक है." 

उन्होंने कहा, "हम ब्राजील और भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करते हैं. हम पश्चिमी देशों के लिए किसी अतिरिक्त सीट के बारे में बात भी नहीं कर सकते, जिनका सुरक्षा परिषद में पहले से ही अत्यधिक प्रतिनिधित्व है."

चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थाई सदस्यों में से चीन को छोड़कर सभी भारत का समर्थन कर रहे हैं. अतीत में भी कई बार चीन ने भारत की स्थाई सदस्यता मिलने पर वीटो पॉवर का इस्तेमाल किया है. दरअसल चीन को इस बात का डर है कि अगर भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता मिल जाती है तो ऐसी स्थिति में चीन की साख ग्लोबल साउथ में कम हो जाएगी. इसके अलावा पाकिस्तान भी नहीं चाहेगा कि भारत को स्थाई सदस्यता मिले.

क्या है UNSC का 'गणित'?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य होते हैं. पांच स्थायी और 10 अस्थायी. स्थायी सदस्यों में अमेरिका, चीन, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन शामिल हैं, जिन्हें वीटो पावर हासिल है, जिससे उनकी शक्ति काफी बढ़ जाती है. दूसरी ओर, 10 अस्थायी सदस्यों का चुनाव दो साल के कार्यकाल के लिए किया जाता है. परिषद के मुख्य कार्यों में संघर्षों की जांच करना, शांति स्थापना अभियानों का संचालन करना और आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंध लगाना शामिल हैं. यह वैश्विक संकटों और संघर्षों से निपटने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे यह अंतर्राष्ट्रीय कूटनीति में एक आवश्यक संस्था बन जाता है.

ये भी पढ़ें:

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दे दिया खुला ऑफर, बोले- हम IMF से ज्यादा पैसे देंगे, बस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस से वॉर के बीच कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोइज्तबा खामनेई? रूसी राजदूत ने बताया
यूएस से वॉर के बीच कहां हैं ईरान के सुप्रीम लीडर मोइज्तबा खामनेई? रूसी राजदूत ने बताया
US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट
US-ईरान वॉर इफैक्ट्स: कहीं वर्क फ्रॉम होम, कहीं जल्द दुकानें बंद के आदेश, किस देश का कितना बड़ा संकट
Israel US Iran War LIVE: ट्रंप की शर्तों पर ही खत्म होगा वार, जिद पर अड़े ईरान को यूएस रक्षा मंत्री की नई चेतावनी
LIVE: ट्रंप की शर्तों पर ही खत्म होगा वार, जिद पर अड़े ईरान को यूएस रक्षा मंत्री की नई चेतावनी
4700 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 760 स्कूल और 300 हेल्थ सेंटर जमींदोज… US से वॉर में ईरान ने क्या-क्या खोया?
4700 सुरक्षाकर्मियों की मौत, 760 स्कूल और 300 हेल्थ सेंटर जमींदोज… US से वॉर में ईरान ने क्या-क्या खोया?

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: डॉलर के आगे बेबस हुआ रुपया! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Rupee vs Dollar
Khabar Filmy Hain: ‘धुरंधर 2’ के बीच ‘राजी’ विवाद ने पकड़ा जोर | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: Meher का खतरनाक वार! Mayra के दिल में Abhira के लिए भरा जहर | YRKKH
Iran US Israel War: ट्रंप की बारूदी सनक... खाड़ी देश चुकाएंगे कीमत! | Trump | Netanyahu
Chitra Tripathi: जंग के बीच Trump का सरेंडर? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | US-Israel-Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान वॉर में साथ नहीं देने वाले UK-फ्रांस पर ट्रंप ने निकाली भड़ास, बोले- अब US सिखाएगा आपको सबक!
ईरान वॉर में साथ नहीं देने वाले UK-फ्रांस पर ट्रंप ने निकाली भड़ास, बोले- अब US सिखाएगा आपको सबक!
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
डेडलाइन के आखिरी दिन बस्तर संभाग में 35 नक्सलियों का सरेंडर, 93 हथियार और 14 करोड़ रुपये बरामद
PBKS vs GT 1st Innings: पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
पंजाब ने गुजरात को 162 पर रोका, चहल-वैशाक ने बरपाया कहर; अंतिम 5 ओवर में बने सिर्फ 34 रन
मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट
मलाइका अरोड़ा ने 3 साल के लिए किराए पर दिया अपार्टमेंट, करोड़ों में है टोटल रेंट
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
तेल संकट में श्रीलंका, मालदीव, नेपाल की मदद.... भारत की तारीफ सुन बौखलाए PAK एक्सपर्ट, शहबाज सरकार से चिढ़े- आप क्यों नहीं...
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
Skoda Electric SUV: 600 km रेंज के साथ लॉन्च होगी नई 7-सीटर EV, इन लग्जरी फीचर्स से होगी लैस
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
अगर किसानों को मिले MSP से कम दाम, तो सरकार देगी बाकी पैसा, जान लें कैसे ले सकते हैं फायदा
Nose bleeding causes: गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
गर्मियों में नाक से अचानक बहने लगता है खून? इन घरेलू उपायों से तुरंत आएगा आराम
Embed widget