एक्सप्लोरर

Russia Ukraine War: यूक्रेन में 'खूनी' जंग के बीच विस्थापन का दर्द- 80 लाख लोग दूसरे देश में शरण लेने को मजबूर

Russia Ukraine War News: रूस (Russia) से जंग के बीच यूक्रेन (Ukraine) के नागरिक जर्मनी, रोमानिया, पोलैंड, मोलडोवा, स्लोवाकिया और हंगरी समेत कई और देशों में शरण लिए हुए हैं.

Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण जंग अबतक जारी है. रूस के सैनिक लगातार मिसाइल और बमों से यूक्रेन के इलाकों को निशाना बना रहे हैं. रूसी हमले में बड़ी संख्या में यूक्रेन (Ukraine) के निर्दोष नागरिक मारे गए हैं. युद्ध की त्रासदी के बीच लाखों लोग विस्थापन का दंश झेल रहे हैं. एक आंकड़े के मुताबिक करीब 80 लाख लोगों को अपना घर-बार छोड़कर कहीं और जाने के लिए मजबूर होना पड़ा. 

रूस (Russia) और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी 2022 को जंग शुरू हुई थी. शुरूआत से लेकर अब तक यूक्रेन में बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गए हैं. वहीं, दोनों देशों के हजारों सैनिकों की जान गई है.

यूक्रेन में जंग से तबाही

संयुक्त राष्ट्र के इमरजेंसी रिलीफ को-ऑर्डिनेटर मार्टिन ग्रिफिथ्स ने जिनेवा में कहा कि बुनियादी ढांचों पर गोलाबारी के बीच यूक्रेन में हजारों लोगों के लिए स्थिति निराशाजनक बनी हुई है. अग्रिम पंक्ति के जीवन रक्षक सहायता काफिले का समर्थन जारी रखने के लिए फंडिंग की जरूरत है. उन्होंने बताया कि कैसे 14 फरवरी को संयुक्त राष्ट्र टीम के कर्मचारियों ने छह प्री-लोडेड ट्रकों में नीप्रो से लगभग 200 किमी दूर पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र की यात्रा की थी, ताकि दो गांवों को सहायता दी जा सके. ये गांव गोलाबारी से काफी प्रभावित हैं. बिजली की कमी, कड़ाके की ठंड से परेशानी और बढ़ी है. 

शरणार्थियों की मदद के लिए अपील

मार्टिन ग्रिफिथ्स ने बताया कि जीवनरक्षक कार्य को जारी रखने के लिए भारी भरकम राशि की जरूरत है. उन्होंने 18 मिलियन लोगों में से 11.1 मिलियन लोगों की मदद के लिए 3.9 बिलियन डॉलर जुटाने की अपील की. उधर, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) भी 10 मेजबान देशों- बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, हंगरी, लातविया, लिथुआनिया, मोल्दोवा, पोलैंड, रोमानिया और स्लोवाकिया में यूक्रेनी शरणार्थियों की मदद के लिए 1.7 बिलियन डॉलर की मांग की है.

80 लाख लोग हुए विस्थापित

Migration Policy Institute की एक रिपोर्ट के मुताबिक युद्ध की शुरुआत से अबतक 80 लाख (8 मिलियन) से अधिक यूक्रेनी लोगों ने अपने देश के बाहर शरण ली है. जबकि 54 लाख (5.4 मिलियन) लोग यूक्रेन के भीतर विस्थापित हैं. यूएनएचसीआर के उच्चायुक्त फ़िलिप्पो ग्रैंडी यूक्रेन में नागरिक बुनियादी ढांचे पर लगातार हमले हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि विस्थापित हुए लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा, नौकरी के लिए सहायता की जरूरत है. 

यूक्रेन के लोगों ने किन देशों में लिया शरण?

यूक्रेन के नागरिक रोमानिया, पोलैंड, मोलडोवा, स्लोवाकिया और हंगरी में शरण लिए हुए हैं. करीब 15 लाख यूक्रेनियों ने पड़ोसी देश पोलैंड की शरण ली है. जर्मनी के फेडरल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस के मुताबिक 2022 में करीब 11 लाख लोग यूक्रेन से जर्मनी पहुंचे. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, विदेशों में शरण लेने वाले यूक्रेनी में से करीब 90 फीसदी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हैं.

संयुक्त राष्ट्र माइग्रेशन एजेंसी आईओएम ने कहा कि दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है. संयुक्त राष्ट्र के एक वरिष्ठ मानवीय कार्यकर्ता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि कुछ शहर अब अस्तित्व में भी नहीं हैं. वर्ल्ड बैंक के मुताबिक, 2020 के अंत तक यूक्रेन की आबादी करीब 4.4 करोड़ थी.

ये भी पढ़ें:

Marina Yankina: जानें कौन है पुतिन की करीबी मरीना यांकिना, 16वीं मंजिल से गिरकर हुई मौत, रूस में मची है हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के बेटे कासिम की स्पीच पर भड़का पाकिस्तान, कहा- GSP प्लस दर्जा छीनने की साजिश
UN में इमरान खान के बेटे कासिम की स्पीच पर भड़का PAK, कहा- GSP प्लस दर्जा छीनने की साजिश
'सऊदी के साथ डिफेंस डील हमारे लिए सिरदर्द', ईरान-अमेरिका के बीच समझौता क्यों करा रहा पाकिस्तान? सामने आई वजह
'सऊदी के साथ डिफेंस डील हमारे लिए सिरदर्द', ईरान-अमेरिका के बीच समझौता क्यों करा रहा पाकिस्तान? सामने आई वजह
ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश का बड़ा फैसला, 16 साल से छोटे बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बैन
ऑस्ट्रेलिया के बाद इस देश का बड़ा फैसला, 16 साल से छोटे बच्चों का सोशल मीडिया अकाउंट बैन
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?

वीडियोज

Middle East Crisis: ईरान में भीषण धमाके, दुनिया में बढ़ी टेंशन | Iran Israel America War | Khamenei
Saas Bahu Aur Saazish: दिशा की शादी रोकेगी अभीरा? | Yeh Rishta Kya Kehlata Hain
Chitra Tripathi: अडिग है ईरान... अमेरिका-इजरायल परेशान! | Iran- Israel War
Chitra Tripathi: Middle East संकट पर महा कवरेज, स्टूडियो में छिड़ी जुबानी लड़ाई | Iran- Israel War
Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
भारत के मिग-29 फाइटर जेट अब होंगे ASRAAM मिसाइलों से लैस, पाकिस्तान और चीन के JF-17 कहां टिकेंगे?
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
'देश में दो ही खलनायक, पहला मुसलमान और दूसरा...', बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला बयान
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
'चिरैया' से पहले ये 6 फिल्में भी दिखा चुकी हैं मैरिटल रेप की दास्तान, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा देख सकते हैं
'चिरैया' से पहले ये 6 फिल्में भी दिखा चुकी हैं मैरिटल रेप की दास्तान, इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दोबारा देख सकते हैं
RCB vs SRH 1st Innings Highlights: पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
पहले ईशान किशन, फिर अनिकेत वर्मा ने बेंगलुरु को धोया; लड़खड़ाने का बाद भी बनाए 201 रन
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
क्या ट्रंप-मोदी की बातचीत में एलन मस्क भी थे शामिल? सवाल पर विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Video: वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
वर्दी मिलने पर छोटे भाई ने किया बड़े भाई को सलाम, पासिंग आउट परेड का इमोशनल वीडियो वायरल
UGC fake university list 2026: फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
फर्जी विश्वविद्यालय से सावधान, यूजीसी की सख्त चेतावनी, इस संस्थान में दाखिला न लें
Embed widget