एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर पर भारी बमबारी कर रहा है रूस, मेयर ने दी जानकारी

Russia-Ukraine War: मेयर इहोर तेरखोव ने कहा कि पूर्वोत्तर शहर में करीब 10 लाख लोग रहते हैं, जबकि करीब 30 फीसदी आबादी पलायन कर चुकी है, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में गुरुवार को भारी बमबारी हुई. शहर के मेयर इहोर तेरखोव ने यह जानकारी दी. उन्होंने एक टेलीविजन संबोधन में कहा, "भारी विस्फोट, रूसी संघ शहर पर जमकर बमबारी कर रहा है." मेयर तेरखोव ने कहा कि पूर्वोत्तर शहर में करीब 10 लाख लोग रहते हैं, जबकि करीब 30 फीसदी आबादी पलायन कर चुकी है, जिनमें मुख्य रूप से महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं.

24 फरवरी को यूक्रेन पर रूसी हमले के साथ शुरू हुए इस युद्ध में कई यूक्रेनी शहर तबाह हो चुके हैं और लाखों नागरिकों को यूक्रेन से पलायन करने को मजबूर होना पड़ा है. संयुक्त राष्ट्र ने बुधवार को कहा है कि रूसी हमले के बाद से 50 लाख से अधिक यूक्रेनी नागिरकों ने अपना देश छोड़ दिया है.

रूस ने किया मिसाइल परीक्षण
युद्ध के बीच ही रूस ने बुधवार को जानकारी दी कि उसने अपनी नई सरमत इंटरकांटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह किसी भी मिसाइल रक्षा प्रणाली से बच सकती है और रूस को धमकाने वाले लोगों को ‘‘दो बार सोचने’’ पर मजबूर करती है. रूस की सरकारी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस परीक्षण को ‘‘नाटो को तोहफा’’ बताया. जबकि पेंटागन ने इसे ‘‘नियमित’’ परीक्षण बताया और कहा कि वह इसे खतरा नहीं मानता है.

यूएन महासचिव ने लिखा पुतिन और जेलेंस्की को पत्र
इस बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की को पत्र लिखकर ''यूक्रेन में शांति बहाली के वास्ते तत्काल कदमों पर चर्चा करने के लिए'' मॉस्को और कीव में उनकी अगवानी करने को कहा है.

महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने जानकारी दी कि मंगलवार दोपहर दो अलग-अलग पत्र रूस और यूक्रेन के स्थायी मिशनों को सौंपे गए. दुजारिक ने कहा कि इन पत्रों में महासचिव ने पुतिन से उन्हें मॉस्को में और जेलेंस्की को कीव में उनकी अगवानी करने के लिए कहा है.

यह भी पढ़ें: 

Afghanistan Blast: अफगानिस्तान की मस्जिद में विस्फोट, 20 लोगों की मौत, 65 घायल

संभावित खतरे को लेकर खाली कराई गई यूएस कैपिटल, बाद में पुलिस बोली- कोई खतरा नहीं

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, मिली आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ब्रिटिश-सिख ने इंग्लैंड में की युवक की हत्या, आजीवन कारावास की सजा, फिर भी UK से लेकर US तक क्यों मचा बवाल?
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में मचा कोहराम
ईरान-अमेरिका में आर-पार! रडार ठिकानों पर बमबारी से भड़का तेहरान, खाड़ी देशों में कोहराम
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
‘बेरूत के कंधे पर रखकर बंदूक न चलाएं...’, US से वार्ता को लेकर लेबनान ने ईरान को सुनाई खरी-खोटी
US Iran War: क्या डोनाल्ड ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच
क्या ट्रंप और मुजतबा खामेनेई की होगी मुलाकात? ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बताया सच

वीडियोज

YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल
TVF ने MLM स्कैम पर बनाई दमदार सीरीज, 'The Pyramid Scheme' ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget