एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: व्लादिमीर पुतिन के बेलारूस दौरे पर रूसी ड्रोन का कीव पर हमला, यूक्रेन की बढ़ी टेंशन

Ukraine Crisis: रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेलारूस यात्रा यूक्रेन के साथ लड़ाई के मैदान में मिले झटकों के बाद काफी अहम मानी जा रही है.

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध लगातार जारी है. इस बीच रूस ने सोमवार (19 दिसंबर) को कीव (Kyiv) और उसके आसपास के प्रमुख एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर कामिकेज ड्रोन (Kamikaze Drones) से हमला किया. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 2019 के बाद पहली बार बेलारूस का दौरा किया. पुतिन का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है. यूक्रेन को आशंका है कि रूस अपने सहयोगी पर एक नया आक्रमण मोर्चा खोलने के लिए दबाव डालेगा. 

इससे पहले रूस ने शनिवार (17 दिसंबर) को ही कीव पर अपना सबसे बड़ा मिसाइल हमला किया था. रूस के इस आक्रमक हमले से यूक्रेन में दहशत का माहौल है. यूक्रेन में इस हमले को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगी है. रूसी हमलों के बाद यूक्रेन ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने की सलाह दी है, जिससे लोगों में यूक्रेन के नागरिकों में दहशत का माहौल है. 

बेलारूस नया मोर्चा?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की बेलारूस यात्रा यूक्रेन के साथ लड़ाई के मैदान में मिले झटकों के बाद काफी अहम मानी जा रही है. आशंका है कि पुतिन अपनी इस यात्रा के दौरान पूर्व सोवियत सहयोगी पर यूक्रेन के खिलाफ एक नया मोर्चा खोलने के लिए दबाव डाल सकते हैं. बता दें कि पुतिन और उनके बेलारूसी समकक्ष राष्ट्रपति अलेक्जेंडर ने सहयोग के फायदों की तारीफ की, लेकिन उन्होंने अपने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूक्रेन में चल रहे युद्ध का शायद ही उल्लेख किया. 

रूसी इंटरफैक्स समाचार एजेंसी ने सोमवार को रूसी रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया कि रूसी सैनिकों को अक्टूबर में एक क्षेत्रीय गठन का हिस्सा बनने के लिए बेलारूस ले जाया गया था. जहां पर वो सामरिक अभ्यास करेंगे. इसलिए इस बात की ज्यादा संभावना जताई जा रही है कि पुतिन बेलारूस पर यूक्रेन के खिलाफ नया मोर्चा खोलने के लिए दबाव बना सकते हैं. 

जेलेंस्की ने पश्चिमी नेताओं से मांगा समर्थन

इन सब के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लातविया में पश्चिमी नेताओं की बैठक में हथियारों की एक विस्तृत श्रृंखला की आपूर्ति करने के लिए कहा. इसके अलावा जेलेंस्की ने और ज्यादा सैन्य समर्थन के लिए अपने लंबे समय की मांग को फिर से दोहराया. मोल्दोवा के जासूस प्रमुख ने सोमवार को अपने देश के पूर्व में अगले साल एक नए रूसी आक्रमण के  जोखिम की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि मॉस्को अभी भी यूक्रेन के माध्यम से ट्रांसडनिस्ट्रिया के मोल्दोवन क्षेत्र के लिए एक भूमि गलियारे को सुरक्षित करने का लक्ष्य रखता है.

इसे भी पढ़ेंः-

Rajasthan Politics: राहुल गांधी ने गहलोत-पायलट के साथ 1 घंटे तक अकेले की मीटिंग, क्या मिटा पाएंगे सियासी दूरियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब थकने लगी है इजरायली सेना? ईरान से युद्ध करके क्या फंस चुके हैं नेतन्याहू, सर्वे से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
अब थकने लगी है इजरायली सेना? ईरान से युद्ध करके क्या फंस चुके हैं नेतन्याहू, सर्वे से हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
Nepal Politics: 'कानून से ऊपर कोई नहीं...', नेपाल के पूर्व PM KP ओली के गिरफ्तारी पर बोले गृहमंत्री सुदान गुरूंग
'कानून से ऊपर कोई नहीं...', नेपाल के पूर्व PM KP ओली के गिरफ्तारी पर बोले गृहमंत्री सुदान गुरूंग
US-Cuba Standoff: ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बढ़ाई मुश्किलें, आखिर क्या चाहता है अमेरिका? जानें सब कुछ
ट्रंप ने वेनेजुएला और ईरान के बाद क्यूबा की बढ़ाई मुश्किलें, आखिर क्या चाहता है अमेरिका? जानें सब कुछ

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
LIVE: अमेरिका-ईरान जंग में यमन की एंट्री, ट्रंप के खिलाफ खोला मोर्चा, इजरायल पर दागी मिसाइलें
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget