एक्सप्लोरर

EU Chief In Kyiv: रूसी हमलों के बीच चौथी बार यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचीं EU चीफ उर्सुला, लावरोव ने याद दिलाई जर्मनी की हार

Ursula Von Der Leyen: EU चीफ उर्सुला वॉन एक बड़ी समिट में हिस्सा लेने कीव पहुंची हैं. उन्होंने कहा कि यहां हम यह भरोसा दिलाने आए हैं कि यूरोपीय यूनियन हमेशा की तरह मजबूती से यूक्रेन के साथ खड़ा है.

Russia Ukraine War: यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन (Ursula Von Der Leyen) यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंची. यहां उर्सुला वॉन ने युद्धग्रस्त देश में यूक्रेन-यूरोपीय यूनियन के शिखर सम्मेलन से एक दिन पहले गुरुवार को कमिश्नरों की एक टीम के साथ दौरा किया. वॉन ने पश्चिमी देशों से यूक्रेन को रूसी हमलों से बचाने की अपील की. यहां उन्‍होंने कहा कि वे यूक्रेन के साथ हमेशा की तरह मजबूती से खड़ी रहेंगी.

यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन ने एक ट्वीट में लिखा, "रूसी हमले शुरू होने के बाद चौथी बार कीव आई हूं. हम यूक्रेन को अपना समर्थन और सहयोग जारी रखेंगे."

कीव आईं यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला 

बता दें कि उर्सुला वॉन के साथ गुरुवार को 15 कमिश्‍नर कीव आए, जिनमें ब्लॉक के फॉरेन पॉलिसी के चीफ जोसेफ बोरेल भी शामिल हैं. इनके दौरे को यूरोपीय यूनियन ने रूस की "बेवजह और अनुचित आक्रामकता" के सामने यूक्रेन के लिए यूरोपीय समर्थन के "स्‍ट्रांग सिंबल" के रूप में दर्शाया है.

यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन के कैंडिडेट का दर्जा 

फरवरी 2022 में रूसी हमलों के बाद से यूरोपीय यूनियन के देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंधों की झड़ी लगाकर और यूक्रेन को हथियार भेजकर यूक्रेन का सपोर्ट किया है. पिछले साल जून में यूक्रेन को यूरोपीय यूनियन के कैंडिडेट का दर्जा दिया गया था.

ईयू पर भड़के रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव 

इस बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को पश्चिमी देशों पर मॉस्को के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया और कहा कि वे पक्‍का हार चुके हैं. उन्‍होंने यूरोपीय यूनियन की चीफ उर्सुला वॉन पर भी हमला बोला. 

लावरोव एक टीवी चैनल पर बोले, "उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा है कि युद्ध का परिणाम रूस की हार होना चाहिए, इस तरह की हार जो दशकों तक, कई दशकों तक रूस अपनी अर्थव्यवस्था को बहाल नहीं कर पाए." लावरोव ने कहा, "क्या यह नस्लवाद नहीं है, नाज़ीवाद नहीं है?"

इस दौरान लावरोव ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी के खिलाफ रूस की जीत को याद दिलाया और कहा कि पश्चिमी देश हार चुके हैं.

यह भी पढ़ें: एक हाथ में कुरान, तो दूसरे में एटम बम रखने की सलाह देने वाला हुसैन रिज़वी कौन है, कहा- बम लेकर स्वीडन जाओ और कहो- कुरान बचाने आए हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget