एक्सप्लोरर

S Jaishankar Pakistan Visit: चेहरे पर काला चश्मा, रेड कार्पेट पर स्वागत, पाकिस्तान पहुंचे विदेश मंत्री जयशंकर का दिखा स्वैग

S Jaishankar SCO Summit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर जब पाकिस्तान पहुंचे तो रेड कार्पेट पर चलते हुए उन्होंने पाकिस्तानी अधिकारी से हाथ मिलाया और फिर काला चश्मा निकालकर पहना.

S Jaishankar Swag In Pakistan: एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर मंगलवार (15 अगस्त) को पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. बीते कई सालों में किसी भारतीय मंत्री का पाकिस्तान का ये पहला दौरा है. एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए पाकिस्तान की तरफ से विदेश मंत्रालय का एक अधिकारी मौजूद था. उनके स्वागत के लिए रेड कार्पेट बिछाई गई. 

इस दौरान एस. जयशंकर का स्वैग देखने को मिला. जिस तरह से वो कॉन्फिडेंस के साथ चल रहे थे और काला चश्मा पहन विदेश मंत्री ने बता दिया कि वो पाकिस्तान को किस तरह से भाव देने वाले हैं. रावलपिंडी एयरबेस पर सबसे पहले वो विमान से उतरे तो बच्चों ने उनका बुके देकर स्वागत किया. फिर उन्होंने पाकिस्तान अधिकारी से हाथ मिलाया. इसके बाद चलते-चलते उन्होंने अपना रेगुलर चश्मा उतारा और ब्लैक कलर का सनग्लास पहन लिया. 

आखिरी बार भारत के किस विदेश मंत्री ने की थी पाकिस्तान की यात्रा?

बीते 9 सालों पहली बार है कि भारत का विदेश मंत्री पाकिस्तान गया हो. आखिरी बार दिवंगत नेता और तत्कालीन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दिसंबर 2015 में पाकिस्तान की यात्रा की थी. वो अफगानिस्तान पर एक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस्लामाबाद गई थीं. 

क्या नवाज शरीफ के साथ डिनर करेंगे एस. जयशंकर?

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘एससीओ सीएचजी की बैठक सालाना होती है और इसमें संगठन के व्यापार तथा आर्थिक एजेंडा पर ध्यान दिया जाता है.’’ उसने कहा, ‘‘सम्मेलन में विदेश मंत्री एस जयशंकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. भारत एससीओ की रूपरेखा के तहत अनेक प्रणालियों एवं पहल समेत इसके प्रारूप में सक्रियता से शामिल है.’’ मामले से जुड़े लोगों ने कहा कि जयशंकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से आयोजित रात्रि भोज समारोह में शामिल हो सकते हैं.

शरीफ एससीओ के सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करने के लिए उन्हें रात्रि भोज देंगे. दोनों पक्षों ने पहले ही एससीओ के शासन प्रमुखों के शिखर सम्मेलन के दौरान जयशंकर और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय वार्ता की संभावना से इनकार कर दिया है. जयशंकर की पाकिस्तान यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इसे नई दिल्ली की ओर से एक अहम निर्णय के रूप में देखा जा रहा है.

उन्होंने हाल में एक समारोह में अपने संबोधन में कहा था, ‘‘भारत किसी भी पड़ोसी की तरह निश्चित रूप से पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध रखना चाहेगा.’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘लेकिन सीमापार आतंकवाद पर ध्यान नहीं देकर और ख्याली पुलाव बनाकर ऐसा नहीं किया जा सकता.’’ वरिष्ठ मंत्री को भेजने के निर्णय को एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दर्शाने के रूप में देखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें: SCO बैठक से पहले बवाल, इमरान के नेता ने कहा- एस जयशंकर को अपनी रैली में बुलाएंगे तो शहबाज सरकार ने दे दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War LIVE: भीषण हुई जंग, लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 15 की मौत, 52 से ज्यादा घायल
LIVE: भीषण हुई जंग, लेबनान पर इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, 15 की मौत, 52 से ज्यादा घायल
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
'रात 8 बजे...', ट्रंप ने तय किया वक्त, बताया किस तारीख पर ईरान पर करेंगे सबसे बड़ा हमला?
'रात 8 बजे...', ट्रंप ने तय किया वक्त, बताया किस तारीख पर ईरान पर करेंगे सबसे बड़ा हमला?
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...
'ईरान के प्रदर्शनकारियों को भेजी थीं बंदूकें', जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा कबूलनामा, कहा- 45 हजार लोगों को...

वीडियोज

Sansani: महाजंग में ‘शब्दों का प्रहार’ ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Delhi News: दिल्ली में 1.20 लाख नकली गोलियों का जखीरा बरामद! | Fake Madicine | Operation Health
Iran US Israel War: ईरान पर अमेरिका के बड़े ऑर्डर, अब होगा महायुद्ध शुरू | Mojtaba Khamenei | Hormuz
Janhit: अंतिम चेतावनी, 24 घंटे में तय होगा जंग का भविष्य | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: जंग से Bharat का बाजार बेहाल, क्या संभलेगी इकोनॉमी? | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
आज की रात आएगी 'आफत', दिल्ली, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत के लिए चेतावनी, IMD का ताजा अपडेट जानें
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
बिहार मुख्यमंत्री की रेस में विजय सिन्हा हैं या नहीं? डिप्टी सीएम ने खुद कर दिया बड़ा खुलासा
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
'सब जलने वाला है, जीते-जी नरक...', ट्रंप की धमकी के बाद ईरानी स्पीकर गालिबफ की चेतावनी
विराट कोहली से शुभमन गिल तक, कौन सा भारतीय क्रिकेटर है मांसाहारी कौन शाकाहारी, देखिए पूरी लिस्ट
विराट कोहली से शुभमन गिल तक, कौन सा भारतीय क्रिकेटर है मांसाहारी कौन शाकाहारी, देखिए पूरी लिस्ट
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म, एक ने 65 दिनों से जमा रखी है धाक
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं 5 इंडियन फिल्में, नंबर 1 पर क्राइम थ्रिलर फिल्म
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम के तेवर तेज, आज 31 डिग्री तक जाएगा पारा, कल फिर बारिश के आसार
दिल्ली में मौसम के तेवर तेज, आज 31 डिग्री तक जाएगा पारा, कल फिर बारिश के आसार
रात तीन बजे अकेले बेंगलुरु पहुंची लड़की, रैपिडो राइडर और बस कंडक्टर ने फरिश्ते की तरह की हिफाजत, वीडियो वायरल
रात तीन बजे अकेले बेंगलुरु पहुंची लड़की, रैपिडो राइडर और बस कंडक्टर ने फरिश्ते की तरह की हिफाजत
Patna High Court Recruitment 2026 : पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर निकली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन
पटना हाईकोर्ट में टेक्निकल असिस्टेंट पद पर निकली वैकेंसी, 2 मई तक करें आवेदन
Embed widget