एक्सप्लोरर

'भारत-चीन के बीच संबंधों का संतुलन बनाए रखना आसान नहीं', एस जयशंकर ने 'माइंड गेम्स' पर किया आगाह

S Jaishankar on China: एस जयशंकर ने कहा कि "यह चीजों की प्रकृति में है कि किसी न किसी स्तर पर हर कोई शांत हो जाता है. इसलिए एक समय आएगा जब वे शांत हो जाएंगे और हम बढ़ रहे होंगे."

S Jaishankar on China: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (23 फरवरी) को कहा कि संतुलन पर पहुंचना और इसे बनाए रखना भारत-चीन संबंधों के लिए "सबसे बड़ी चुनौतियों" में से एक होने जा रहा है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद की वजह बीजिंग है और तय मानकों से हटने की वजह से तनाव पैदा हो रहा है.

नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग में एक इंटरेक्टिव सत्र के दौरान विदेश मंत्री ने चीन और भारत के संबंधों पर बात की. उन्होंने द्विपक्षीय ढांचे के तहत मुद्दों को सीमित करने के चीन के "माइंड गेम" के प्रति आगाह किया. विदेश मंत्री ने कहा कि भारत को दो देशों के संतुलन में बेहतर शर्तें पाने के लिए दुनिया के सभी अधिकारों का प्रयोग करना चाहिए

आर्थिक मुद्दे पर बोलते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि एक समय ऐसा आएगा जब चीनी अर्थव्यवस्था चरमरा जाएगी और भारत बढ़ रहा होगा. विदेश मंत्री ने गोल्डमैन सैक्स के अनुमानों का हवाला देते बताया कि 2075 तक दोनों देश 50 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच सकते हैं. जयशंकर ने कहा कि भारत को "सर्वोत्तम संभव परिणाम" पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रणाली का उपयोग करना चाहिए. 

चीन बदल रहा जगह
विदेश मंत्री से जब पूछा गया कि क्या चीन और भारत के बीच कोई समाधान बिंदु होगा और क्या दोनों देश संबंधों में संतुलन बना पाएंगे. तो उन्होंने कहा "यहां तात्कालिक मुद्दा यह है कि 1980 के दशक के अंत से हमारे बीच सीमा पर एक समझ थी. अब लगभग 30 वर्षों के बाद चीन जगह बदल रहा है. ऐसा करने पर हमारी ओर से धक्का-मुक्की हुई.'' उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि संतुलन पर पहुंचना, फिर उसे बनाए रखना और उसे ताज़ा करना दोनों देशों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगी. यह आसान नहीं होने वाला है."

वीटो पावर और माइंड गेम को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि हमारे साथ चीन "माइंड गेम" भी खेलेगा, चीन कहेगा कि पूरा विवाद "सिर्फ हम दोनों के बीच" है. उन्होंने कहा, "अन्य 190 देश हमारे रिश्ते में मौजूद नहीं हैं. यह दिमागी खेल होगा जो खेला जाएगा. मुझे नहीं लगता कि हमें इसे खेलना चाहिए."

वीटो पावर को लेकर विदेश मंत्री ने क्या कहा?
विदेश मंत्री ने कहा कि चीन-भारत का संतुलन बनाने के लिए यदि दुनिया में और कारक हैं तो हमें उसका इस्तेमाल करना चाहिए. उन्होंने कहा "आज जब मैं कहता हूं कि अपने स्वयं के समाधान के बारे में सोचें, किसी अन्य देश को जो स्पष्ट रूप से हमारा प्रतिस्पर्धी है, उसे हमारी नीतियों पर वीटो न करने दें. दुर्भाग्य से बीते सालों में समय-समय पर ऐसा होता रहा है." 

यह भी पढ़ेंः खुलकर हमास का समर्थन कर रहा चीन, कहा- उनका हिंसा आतंकवाद नहीं, वैध संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Iran War: 'धरती से एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
'एक बड़े कैंसर को...', ईरान पर हमलों के बीच ट्रंप का बयान, जानें तेल की कीमतों को लेकर क्या कहा
US Israel Iran War Live: अमेरिका ने ईरान के तेहरान में किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार
Live: अमेरिका ने ईरान पर किया भयानक हमला, तेल डिपो में लगी आग, आसमान में धुएं का गुबार
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!
कितना लंबा खिंचेगा इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध? तेल की कीमतों में भी लगी आग, ट्रंप ने हांकी डींगे!

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra News: 'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
'कॉकरोच मरते नहीं...', ईरान-इजरायल युद्ध पर बोले संजय राउत, भारत की भूमिका पर भी उठाए सवाल
US-Israel Attack Iran: 'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
'बड़े सरप्राइज मिलेंगे...', वीडियो मैसेज के जरिए नेतन्याहू ने ईरान को दिया सख्त मैसेज, जानें क्या कहा
IND VS NZ FINAL: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में होगी ओपनर्स की जंग, संजू सैमसन और फिन एलन में कौन आगे?
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, अली गोनी ने किया रिएक्ट, ट्रोल्स को लगाई लताड़
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
स्पेशल कंट्रोल रूम, एडवाइजरी और जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
कंट्रोल रूम, जहाजों की व्यवस्था... सरकार ने बताया अब तक कितने भारतीयों को जंग के बीच निकाला
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
नाखून बता सकते हैं सेहत का राज, आयरन की कमी से लेकर फेफड़ों की बीमारी तक देते हैं ये संकेत
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
घर की बालकनी में उगाएं लाल-लाल चुकंदर, जानें आसान तरीका
Embed widget