एक्सप्लोरर

Sri Lanka: श्रीलंका ने परफ्यूम और शैंपू सहित 300 प्रोडक्ट्स के आयात पर लगाया बैन, आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

Sri Lanka Crisis: गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका ने नकदी संकट से निपटने के लिए परफ्यूम और शैंपू जैसी उपभोक्ता वस्तुओं (Consumer Goods) के आयात (Import) पर रोक लगा दी है.

Sri Lanka Crisis: नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका (Sri Lanka) ने विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) को बचाने के लिए चॉकलेट, परफ्यूम, शैंपू जैसी 300 उपभोक्ता वस्तुओं (Consumer Goods) के आयात पर रोक लगा दी है. इस द्वीपीय देश के वित्त मंत्रालय (Ministry Of Finance) की तरफ से जारी एक विशेष अधिसूचना में चॉकलेट( Chocolates), परफ्यूम (Perfumes), मेकअप और शैंपू (Shampoos) सहित कुल 300 उत्पादों (Products) पर प्रतिबंध लगाया गया है.

श्रीलंका का आर्थिक संकट

श्रीलंका वर्ष 1948 में अपनी आजादी के बाद से सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है. देश में विदेशी मुद्रा संकट (Foreign Exchange Crisis) की वजह से वहां आवश्यक वस्तुओं की कमी हो गई है. इसी के मद्देनजर विदेशी मुद्रा की कमी से निपटने के लिए श्रीलंका का वित्त मंत्रालय हरकत में आ गया है. इसी के चलते बुधवार को श्रीलंका के वित्त मंत्रालय ने आयात पर काबू पाने की कोशिश में 300 उपभोक्ता वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है. वित्त मंत्रालय ने अधिसूचना में कहा है कि आयात- निर्यात नियंत्रण नियमों के तहत खाद्य से लेकर मशीनरी उपभोक्ता वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला के आयात पर प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू है.

भारत का पड़ोसी देश संकट में

गौरतलब है कि भारत (India) का पड़ोसी देश इस साल मार्च से ही संकट का सामना कर रहा है. यहां जनता के विरोध ने सत्ता परिवर्तन को जन्म दिया तो यहां के संकट के लिए जवाबदेह ठहराए जाने वाले राजपक्षे वंश के शासक देश से बाहर शरण लिए हुए हैं. इस सबके बीच भारत अपने इस पड़ोसी देश की मदद को आगे आया है. यही वजह है कि सोमवार को भारत की तरफ से एक खास मदद के तहत श्रीलंका को 21,000 टन उर्वरक भेजा गया है. गौरतलब की इस देश की तत्कालीन गोटाबाया राजपक्षे (Gotabaya Rajapaksha) की सरकार ने उर्वरक के आयात पर भी प्रतिबंध लगाया था. भारत के इस कदम से श्रीलंका के किसानों को राहत मिलेगी. इससे पहले भी भारत श्रीलंका को सहायता भेज चुका है. 

ये भी पढ़ेंः

Sri lanka Crisis: बढ़ रही है पूर्व राष्ट्रपति राजपक्षे की मुसीबतें, 15 दिन से ज्यादा अपने देश में शरण नहीं दे पाएगी सिंगापुर सरकार

Sri Lanka Crisis Highlights: श्रीलंका के सेना प्रमुख की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील, एक और कैबिनेट मंत्री ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
Embed widget