एक्सप्लोरर

उड़ते विमान में भर गया धुआं, यात्रियों का घुटने लगा दम! स्विस फ्लाइट की ऑस्ट्रिया में इमरजेंसी लैंडिंग

Swiss Flight Emergency Landing: एयरलाइन ने बताया कि विमान के इंजन में खराबी और धुंआ निकलने के बाद चालक दल ने फ्लाइट कैंसिल करने का फैसला किया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

Smoke In Flight: बुखारेस्ट से ज्यूरिख जा रहे स्विस इंटरनेशनल एयर लाइन्स के एक विमान के इंजन में समस्या आ गई. केबिन और कॉकपिट में धुआं भर गया जिसकी वजह से सोमवार (23 दिसंबर, 2024) को ऑस्ट्रिया के ग्राज में फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. उड़ान संख्या एलएक्स1885 के रूप में संचालित एयरबस ए220-300 में 74 यात्री और पांच चालक दल के सदस्य सवार थे.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, स्विस ध्वजवाहक कंपनी ने एक बयान में कहा, "फ्लाइट एलएक्स1885 बुखारेस्ट, रोमानिया से ज्यूरिख के लिए रवाना हुई थी, जब चालक दल ने एयरबस ए220-300 विमान में इंजन संबंधी समस्याओं और धुएं के कारण यात्रा रद्द करने का निर्णय लिया."

यात्रियों और केबिन क्रू को देनी पड़ी मेडिकल हेल्प

एयरलाइन ने बताया कि इंजन में खराबी और विमान में धुआं निकलने के बाद चालक दल ने उड़ान को रद्द करने का फैसला किया. सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, बारह यात्रियों को मेडिकल हेल्प की जरूरत पड़ गई और एक केबिन क्रू सदस्य को अस्पताल ले जाया गया. घायल चालक दल के सदस्य की स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है, जबकि अन्य चार चालक दल के सदस्य भी चिकित्सा देखभाल में हैं.

कुल 16 लोगों को चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जिनमें बारह यात्री और चार चालक दल के सदस्य शामिल थे. चालक दल के एक सदस्य को अस्पताल ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर की जरूरत पड़ी थी. हालांकि उनकी हालत कैसी है, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. एयरलाइन ने पुष्टि की है कि विमान को रनवे से हटा दिया गया है. धुएं के सोर्स की जांच अभी भी जारी है. 

स्विस एयरलाइंस ने मांगी माफी

स्विस एयरलाइंस ने असुविधा के लिए माफी मांगते हुए कहा, "हमारी संवेदनाएं उन यात्रियों और चालक दल के साथ हैं, जिन्होंने इस घटना को झेला, विशेषकर उन लोगों के साथ जो अभी भी चिकित्सा देखभाल में हैं." मंगलवार सुबह यात्रियों को ग्राज़ से ज्यूरिख ले जाने के लिए एक प्रतिस्थापन फ्लाइट की व्यवस्था की गई है.

ये भी पढ़ें: कुवैत में करानी पड़ी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, 23 घंटों से एयरपोर्ट पर ही फंसे कई भारतीय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
पाकिस्तान की जेल में हुई इमरान खान की मौत? दावों पर ISPR ने दिया रिएक्शन
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
NATO समिट: होटल के जिस फ्लोर पर थे ट्रंप, ईरान को था मालूम, टारगेट पर था एयरक्राफ्ट- Report
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
अल्लाह का शुक्र है! ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर अमेरिका का पूरा कंट्रोल है
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget