एक्सप्लोरर

सीरिया में सत्ता परिवर्तन, असद के खतरनाक केमिकल हथियार अब विद्रोहियों के कब्जे में

Syria Crisis: सीरिया इस समय राजनीतिक उथल-पुथल और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है. तख्तापलट के बाद बशर अल असद रूस में शरण ले चुके हैं, और विद्रोही नेता जोलानी ने बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं

Syrian Chemical Weapons: सीरिया इस समय अनिश्चितता और बदलाव के दौर से गुजर रहा है. बता दें कि तख्तापलट के बाद बशर अल असद अपने परिवार के साथ रूस में रह रहे है. इस बीच मोहम्मद अल बशीर को तीन महीने के लिए सीरिया का नया केयरटेकर प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है.

सीरिया में हयात तहरीर अल शाम के नेता अबू मोहम्मद अल जोलानी ने सत्ता में आते ही कई बड़े कदम उठाए हैं. जानकारी के अनुसार उन्होंने बशर अल असद की सेना को भंग करने का आदेश दिया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार बशर अल असद की सरकार गिरने के बाद हजारों सीरियाई सैनिक इराक की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं. इराकी सुरक्षा बलों ने इन सैनिकों के लिए व्यवस्था की है और सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

जोलानी ने लिया कुख्यात जेलों को बंद करने का फैसला

जोलानी ने सीरिया की कई कुख्यात जेलों को बंद करने का फैसला लिया है. इन जेलों में बंद कैदियों को रिहा किया जा रहा है. कहा जा रहा है कि इन जेलों में असद शासन के दौरान बड़ी संख्या में विद्रोहियों को कैद किया गया था.

केमिकल हथियारों पर नजर

सीरिया के रासायनिक हथियारों को लेकर हमेशा अनिश्चितता बनी रही है. तख्तापलट के बाद आशंका थी कि इन हथियारों का क्या होगा. इस पर जोलानी ने स्पष्ट किया है कि वह इन हथियारों का इस्तेमाल नहीं करेंगे, लेकिन इन्हें अपने संरक्षण में रखेंगे. वह अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर इन हथियारों को सुरक्षित रखने पर काम करेंगे.

सरकारी कामकाजों में टेक्नोलॉजी को बढ़ावा
 
जोलानी ने सीरिया में एक तकनीकी उन्मुख सरकार बनाने की योजना बनाई है. उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी को देश में प्राथमिकता दी जाएगी और इसे सरकारी प्रक्रियाओं में भी शामिल किया जाएगा.

क्या है सीरिया में केमिकल हथियारों का इतिहास?

सीरिया के केमिकल हथियार लंबे समय से विवादों में रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय संगठनों और मानवाधिकार समूहों का दावा है कि इनका इस्तेमाल नागरिकों के खिलाफ किया गया है. संयुक्त राष्ट्र और अन्य संस्थाओं ने इन हथियारों के उपयोग की कड़ी निंदा की है और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने की मांग की है.

सीरिया पर विद्रोहियों का कब्जा 

तख्तापलट के बाद 11 दिनों में सीरिया का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है. होम्स, इदलिब, अलेप्पो, हमा, और राजधानी दमिश्क सहित कई क्षेत्रों पर विद्रोहियों का कब्जा हो चुका है. इदलिब विद्रोहियों का मुख्य गढ़ बन चुका है जहां हयात तहरीर अल शाम का नियंत्रण है. दक्षिणी सीरिया के कुछ बाकी इलाकों में भी विद्रोही समूह एक्टिव हैं.

ये भी पढ़ें: 'बांग्लादेश में हर उम्र की महिलाओं के साथ हो रहा रेप', हिंदुओं के खिलाफ हमले पर भड़कीं साध्वी ऋतंभरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget