एक्सप्लोरर

US: टेक्सास में लोगों को बंधक बनाने वाले को पुलिस ने किया ढेर, पाकिस्तानी वैज्ञानिक को रिहा करने की कर रहा था मांग

Texas Hostages: शख्स एक पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को रिहा करने की मांग कर रहा था. पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को अफगानिस्तान पर अमेरिकी सेना के अधिकारियों की हत्या का दोषी ठहराया गया है.

Texas Hostages: अमेरिका के टेक्सास में शनिवार को यहूदियों के एक पूजा स्थल पर प्रार्थना के दौरान लोगों को बंधक बनाने वाले शख्स को पुलिस ने मार गिराया है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि बंधक बनाए गए सभी लोग बाहर आ गए हैं और सुरक्षित हैं. इससे पहले कल शख्स न वहां मौजूद लोगों को बंधक बना लिया और घटना की ‘लाइवस्ट्रीमिंग’ भी की. शख्स एक पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को रिहा करने की मांग कर रहा था. पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी को अफगानिस्तान पर अमेरिकी सेना के अधिकारियों की हत्या का दोषी ठहराया गया है और वह टेक्सास की एक जेल में बंद है.

कल एक बंधक को किया गया था रिहा

शुरू में कम से कम चार बंधकों के पूजा स्थल में होने का अनुमान था. एक अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति ने अपने पास हथियार होने का दावा किया लेकिन अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की. कोलीविले पुलिस विभाग ने कहा कि शनिवार शाम पांच बजे के बाद एक बंधक को बिना किसी नुकसान के रिहा कर दिया गया था. माना जाता है कि व्यक्ति अपने परिवार के पास चला गया और उसे चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता नहीं थी.

अधिकारी अब भी हमले के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं, अधिकारियों ने कहा कि बंधक बनाने वाले को पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी आफिया सिद्दीकी की रिहाई की मांग करते हुए सुना गया था, जिस पर अलकायदा से संबंध रखने का संदेह था और अफगानिस्तान में हिरासत में अमेरिकी सैन्य अधिकारियों को मारने की कोशिश करने का दोषी ठहराया गया था. अधिकारियों के अनुसार, व्यक्ति ने यह भी कहा कि वह आफिया से बात करना चाहता है. आफिया सिद्दीकी टेक्सास की संघीय जेल में बंद है.

आसपास के इलाकों से लोगों को निकाला गया

पुलिस पहले सुबह 11 बजे के आसपास पूजा स्थल पहुंची और उसके तुरंत बाद आसपास के इलाकों से लोगों को निकाला गया. चाउमोंट ने कहा कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने शनिवार शाम ट्वीट किया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस बारे में जानकारी दे दी गई है.

ब्रैंडिस यूनिवर्सिटी और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से डिग्री लेने वाली पाकिस्तानी तंत्रिका विज्ञानी सिद्दीकी को 2010 में 86 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. उन पर दो साल पहले अफगानिस्तान में हिरासत में लिए जाने के बाद अमेरिकी सेना के अधिकारियों पर हमला करने और गोली मारने का आरोप है.

यह भी पढ़ें-

न्यूजीलैंड के पास टोंगा में समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटा, जापान तक पहुंची सुनामी की लहरें, ऑस्ट्रेलिया में भी अलर्ट

Afghanistan News: धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी अफगानिस्तानियों की जिंदगी, अब तालिबान ने लड़कियों के स्कूल खोलने पर दिया ये बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: ईरान के हमले में अमेरिकी टैंकर Safesea Vishnu पर भारतीय क्रू मेंबर की मौत, बाकी 15 सुरक्षित निकाले गए
Live: ईरान के हमले में अमेरिकी टैंकर Safesea Vishnu पर भारतीय क्रू मेंबर की मौत, बाकी 15 सुरक्षित निकाले गए
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला
मस्जिद अल-अक्सा पर इजरायल का फरमान! मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच एकजुट हुए मुस्लिम देश, जानें पूरा मामला
GPS नहीं, चीन का BeiDou इस्तेमाल कर रहा ईरान, तेहरान को कैसे फायदा? रूस ने भी पहुंचाई मदद
GPS नहीं, चीन का BeiDou इस्तेमाल कर रहा ईरान, तेहरान को कैसे फायदा? रूस ने भी पहुंचाई मदद
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार सिस्टम और सोर्स कोड भी मिलेगा, पाकिस्तान को लगा शॉक
रूस का भारत को 5th Gen के फाइटर जेट का तगड़ा ऑफर, AESA रडार-सोर्स कोड भी मिलेगा, PAK को लगा शॉक

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
'लोकसभा लोकतंत्र की आवाज, सभी सदस्यों को...', सदन में वापसी के बाद क्या बोले ओम बिरला?
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
Saudi Oil Ship in India: सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
सऊदी से 1 लाख 35 हजार मीट्रिक टन तेल लेकर भारत पहुंचा जहाज, होर्मुज में ईरान को दिया चकमा, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
स्मृति मंधाना की ‘द हंड्रेड’ में हुई धमाकेदार एंट्री, 50,000 पाउंड में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने खरीदा
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
बिहार की आकांक्षा के बाद यूपी की शिखा गौतम का भी IAS बनने का दावा फर्जी, UPSC ने खोली पोल
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
ऑटो से पूरा भारत घूमने निकला यह विदेशी कपल, इनके वीडियो देख आपको भी होगा गर्व
Embed widget