एक्सप्लोरर

धीरे-धीरे खत्म हो रहा टाइटैनिक का मलबा, समुद्र की धाराओं और जीवाणुओं से पहुंचा नुकसान

उत्तर अटलांटिक महासागर में डूबे हुए प्रसिद्ध यात्री जहाज आरएमएस टाइटैनिक का मलबा धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है. गहरे समुद्र की धाराओं और जीवाणुओं से समुद्री जहाज के मलबे को नुकसान हो रहा है.

वाशिंगटनः वर्ष 1912 में उत्तर अटलांटिक महासागर में एक आइसबर्ग से टकराने के बाद डूब चुके प्रसिद्ध यात्री जहाज आरएमएस टाइटैनिक का मलबा भी अब धीरे-धीरे लुप्त हो रहा है. जहाज में धातु की बनी चीजें भी धीरे-धीरे गल रही हैं. निगरानी के लिए जहाज में बना एक विशेष कक्ष पहले ही खत्म हो चुका है और अब जहाज की धनुष आकार की रेलिंग कभी भी गिर सकती है.

ओशियन गेट कंपनी चला रही खोजी अभियान

ओशियन गेट एक्सपीडीशंस कंपनी की ओर से शुरू किए गए एक खोजी अभियान में यह जानकारी सामने आई है. ओशियन गेट एक्सपीडीशंस के अध्यक्ष स्टॉकटॉन रश ने कहा, "महासागर में जहाज का मलबा धीरे-धीरे खत्म हो रहा है. इससे पहले कि यह पूरी तरह से लुप्त हो जाए और इसकी पहचान नहीं हो सके. हमें इसका दस्तावेजीकरण करना चाहिए."

109 साल पुराने समुद्री जहाज के मलबे को गहरे समुद्र की धाराओं और जीवाणुओं से खासा नुकसान हो रहा है. ये जीवाणु एक दिन में सैकड़ों पाउंड लोहे को चट कर सकते हैं. कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले कुछ दशकों में टाइटैनिक का मलबा पूरी तरह से खत्म हो सकता है, क्योंकि मलबे के अधिकतर हिस्सों में बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए हैं और जहाज के कई हिस्से अलग होकर बिखरने लगे हैं.

धीरे-धीरे ढह रहा टाइटैनिक का मलबा

वर्ष 1985 में समुद्र में टाइटैनिक के मलबे की खोज के बाद से अब तक जहाज का 100 फुट लंबा मस्तूल ढह चुका है. जहाज का वह निगरानी कक्ष, जहां से आइसबर्ग होने के बारे में चिल्लाकर जानकारी दी गयी थी, वह कक्ष भी लुप्त हो चुका है. जहाज का सबसे ऊपर का डेक भी मुड़ गया है.

जहाज में शाही लोगों के आने-जाने के लिए बनी सीढ़ी के नजदीक बना जिम भी पूरी तरह से गिर चुका है. 2019 में एक खोजी अभियान में जहाज के कप्तान के स्नान टब के बारे में पता चला था, लेकिन अब वो भी लापता हो गया है. ओशियन गेट ने कहा कि वह अपने खोजी अभियान के दौरान टाइटैनिक के मलबे में से कुछ नहीं लेगा.

वर्ष 2003 में, टाइटैनिक हिस्टोरिकल सोसाइटी के तत्कालीन अध्यक्ष एड कामुडा ने द एसोसिएटेड प्रेस से कहा था कि टाइटैनिक के मलबे वाली जगह में पर्यटन और अभियानों सहित मानव गतिविधि को सीमित करने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि वह स्थल एक समुद्री स्मारक होना चाहिए और उसे वैसे ही छोड़ दिया जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ेंः
मुकुल गोयल बने उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी, हितेश चंद्र अवस्थी की जगह लेंगे

अदार पूनावाला बोले, जनवरी-फरवरी के बीच 6 करोड़ वैक्सीन डोज का किया निर्यात; दूसरी लहर के बाद सारा ध्यान भारत पर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', पहली बार भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने की जमकर तारीफ
'दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था', पहली बार भारत दौरे पर आए कनाडा के PM ने की जमकर तारीफ
क्या अफगानिस्तान PAK जंग में दखल देगा अमेरिका? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, शहबाज और मुनीर को कही ये बात
क्या अफगानिस्तान-PAK जंग में दखल देगा अमेरिका? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, शहबाज और मुनीर को कही ये बात
'अब इनके साथ बिजनेस नहीं करेंगे', एंथ्रोपिक के मालिक डारियो अमोदेई को ट्रंप की सीधी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला
'इनके साथ बिजनेस नहीं...', एंथ्रोपिक के मालिक को ट्रंप की सीधी धमकी, जानें क्या है पूरा मामला

वीडियोज

Devendra Fadnavis Full Interview: डिबेट के बीच किस मुद्दे पर भड़के फडणवीस? । Ideas Of India Summit
Delhi पुलिस पर भड़के JNU छात्र, कैंपस के बाहर भारी सुरक्षा तैनात! | Breaking | Santishree Pandit
Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
JNU में छात्रों का फिर हंगामा, VC और दिल्ली पुलिस का फूंका पुतला | Breaking | Delhi | ABP News
Rahul Gandhi आज पंजाब दौरे पर, बरनाला में मनरेगा बचाओ, किसान बचाओ करेंगे महारैली | Punjab

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
अफगानिस्तान की सरहद पर कई धमाके, पाकिस्तान का दावा- 'चार चौकियां की तबाह'
Prayagraj News: कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
कुर्सी पर शव, माथे में मारी गोली, सिर के दो टुकड़े...प्रयागराज में IIT छात्र की संदिग्ध मौत
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत! तलाक से जोड़ा जा रहा नाम
थलपति विजय के चल रहा इस एक्ट्रेस संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर? इंटनेट पर मिला सबूत!
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के शानदार प्रदर्शन का सीक्रेट क्या? रबाडा ने कर दिया खुलासा
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
पाकिस्तान ने कबूला अफगानिस्तान के साथ जंग में 12 जवानों की मौत, दावा- तालिबान के 274 लड़ाके ढेर
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
बोलीविया में नोटों से भरा विमान दुर्घटना का हुआ शिकार, 15 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
होली के बाद या पहले, कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त, जानें लेटेस्ट अपडेट
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
2 या 3 मार्च... पाकिस्तान और बांग्लादेश में किस दिन होगी होली, वहां कैसे निकालते हैं मुहूर्त?
Embed widget