एक्सप्लोरर

Israel Hezbollah War: 21 दिन के सीजफायर वाले अमेरिका के प्रस्ताव को क्यों नहीं मान रहा इजरायल? अब मार गिराया एक और कमांडर

Israel Hezbollah War: सीजफायर की खबरों के बीच नेतन्याहू ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. उन्होंने सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ने का आदेश दिया है.

Israel Hezbollah War Latest News: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच चल रही जंग में बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इज़रायली अधिकारियों ने हिजबुल्लाह के साथ युद्ध विराम के लिए अमेरिका समर्थित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. वहीं वॉशिंगटन ने जोर देकर कहा कि युद्ध विराम योजना को इजरायल के साथ डिस्कस करके किया गया था.

समाचार एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका और उसके सहयोगियों ने लेबनान में 21 दिनों के लिए लड़ाई रोकने का संयुक्त आह्वान किया था. संघर्ष विराम की यह अपील इजरायल के सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्ज़ी हलेवी की ओर से बुधवार (26 सितंबर 2024) को सैनिकों से हिजबुल्लाह के खिलाफ संभावित जमीनी हमले के लिए तैयार रहने को कहने के कुछ घंटों बाद आई थी.

क्या कहा नेतन्याहू ने?

 गुरुवार (26 सितंबर 2024) को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सीजफायर के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और इसके बजाय सेना को हिजबुल्लाह के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ाई जारी रखने का आदेश दिया है.

व्हाइट हाउस ने जवाब में क्या कहा?

इजरायल की इस प्रतिक्रिया के बाद व्हाइट हाउस ने जोर देकर कहा कि सीजफायर प्रस्ताव की घोषणा से पहले इजरायल के साथ बातचीत की गई थी. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने मीडिया से कहा, "यह बयान वास्तव में इजरायली पक्ष के साथ समन्वित था.

इस वजह से खारिज किया अमेरिका का प्रस्ताव

इजरायल के वामपंथी हारेत्ज अखबार ने राजनयिक सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि नेतन्याहू और उनके करीबी सहयोगी, सामरिक मामलों के मंत्री रॉन डर्मर को मंगलवार और बुधवार को सीजफायर प्रस्ताव के बारे में जानकारी दी गई और दोनों ने इस पर सहमति भी जताई थी, लेकिन अखबार ने आगे कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने के लिए गुरुवार को न्यूयॉर्क जाते समय नेतन्याहू ने अपने कुछ कैबिनेट मंत्रियों की तीखी आलोचना के बाद अपना रुख बदल दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइल के सत्तारूढ़ गठबंधन के तीन शीर्ष मंत्रियों ने गुरुवार को सीजफायर के प्रस्ताव का खुलकर विरोध किया था.

हिजबुल्लाह के एयर कमांडर की मौत का दावा

इन सबके बीच इजरायल ने हिजबुल्लाह के एरियल कमांडर मुहम्मद हुसैन सरूर को मार गिराने का दावा किया है. इजरायली रक्षा बल (आईडीएफ) ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हत्या: बेरूत में एक सटीक आईएएफ हमले में हिजबुल्लाह के एरियल कमांड के कमांडर मुहम्मद हुसैन सरूर को मार गिराया गया." आईडीएफ ने आगे लिखा कि सरूर इजरायली नागरिकों को निशाना बनाकर कई हवाई आतंकवादी हमलों को आगे बढ़ाने के लिए जिम्मेदार था. 

ये भी पढ़ें

GlobE क्या है और कौन हैं इसके मेंबर, जिसका इंडिया भी बना हिस्सा? जानें, इसकी पूरी ABCD

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
बांकीपुर में बढ़ा मतदान का रफ्तार, 1 बजे तक का वोटिंग परसेंट जारी
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
ओटीटी पर हिंदी में रिलीज हुई राम चरण-जाह्नवी कपूर की 'पेद्दी', जानें- कहां देखें?
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
संन्यास के बाद भी रहाणे खेलते रहेंगे IPL? या KKR को ढूंढना होगा नया कप्तान
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
पाकिस्तानी सरकार के एक्शन पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, कहा- आवाज न दबाएं
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
कंटीले तारों की जगह करौंदे और बांस से ऐसे लगाएं बाड़, उतना ही मिलेगा फायदा
Embed widget