एक्सप्लोरर

Luna-25: लूना-25 के क्रैश होने के बाद ऐसा क्या हुआ कि रूस के शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए

Russia Moon Mission Crash: लूना-25 क्रैश होने के बाद रूस सदमे में है. इस मिशन पर काम करने वाले एक वैज्ञानिक की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Russia Luna-25 Moon Mission: अंतरिक्ष में भेजे गए रूस के मून मिशन को तगड़ा झटका लगा है. दरअसल, चांद की सतह पर उतरने से पहले लूना-25 क्रैश हो गया है. यह खबर समूचे रूस के लिए सदमे की तरह है. लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर इस मिशन पर काम कर रहे एक वैज्ञानिक पर पड़ा है. इंडिपेंडेंट  की रिपोर्ट के अनुसार,  लूना-25 के क्रैश होने के तुरंत बाद रूस के प्रमुख भौतिकविद और खगोलविदों में से एक को मॉस्को के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

 रिपोर्ट के अनुसार, 90 वर्षीय मिखाइल मारोव की मिशन की विफलता के बाद तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खगोलशास्त्री ने समाचार चैनल आरबीसी और मोस्कोवस्की कोम्सोमोलेट्स अखबार को बताया कि लूना-25 के क्रैश की खबर किसी सदमे की तरह थी, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा है. 

सदमें में हैं रूसी वैज्ञानिक 

मॉस्को में क्रेमलिन के पास स्थित सेंट्रल क्लिनिकल अस्पताल में भर्ती मिखाइल मारोव ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि 'मैं डॉक्टरों की निगरानी में हूं. मैं चिंता कैसे नहीं कर सकता, यह काफी हद तक जीवन का मामला है. मेरे लिए यह सब बहुत कठिन है.' अस्पताल में भर्ती वैज्ञानिक ने सोवियत संघ के लिए पिछले अंतरिक्ष अभियानों पर काम किया था और लूना-25 मिशन को अपने जीवन के सबसे बड़े मिशन के रूप में बताया था. मिखाइल मारोव ने लूना-25 क्रैश होने पर दुख जताते हुए कहा कि यह दुखद है कि यान को उतारना संभव नहीं हो सका. मेरे लिए, शायद, यह हमारे चंद्र कार्यक्रम के फिर से जागते हुए देखने की आखिरी उम्मीद थी. 

20 अगस्त को क्रैश हुआ था लूना-25

उन्होंने आगे कहा कि उम्मीद है कि दुर्घटना के पीछे के कारणों पर चर्चा की जाएगी और कड़ाई से जांच की जाएगी. गौरतलब है कि लूना-25 की विफलता पर रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 20 अगस्त को अपने आधिकारिक बयान में कहा कि अंतरिक्ष यान नियंत्रण खोकर चंद्रमा से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

ये भी पढ़ें: ब्रिटेन में अवैध रूप से काम करते पकड़ा गया भारतीय शख्स, कोर्ट ने लगाया हजारों पाउंड का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget