एक्सप्लोरर

World War III: 'तीसरा विश्व युद्ध अब बहुत दूर नहीं, वर्ष 2024 के पहले आ सकती है तबाही', डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी

Donald Trump: ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडेन पर जमकर भड़ांस निकाली और कहा कि वह अमेरिका के सबसे विफल प्रेसिडेंट साबित हुए हैं. उनके कार्यकाल में देश खुलेआम परमाणु युद्ध की चेतावनी दे रहे हैं.

 Donald Trump: मुश्किलों में घिरे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर तीसरे विश्व युद्ध को लेकर चेतावनी जारी की है. उन्होंने दावा किया है कि दुनिया को वर्ष 2024 के पहले ही तीसरा विश्व युद्ध झेलना पड़ सकता है. इसमें परमाणु हथियारों का इस्तेमाल होने की आशंका है. अपनी भविष्यवाणी के दौरान ट्रंप ने मौजूदा बाइडेन प्रशासन पर देश को बर्बाद करने का आरोप लगाया. 

76 वर्षीय डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को एक मामले में आरोपित किए जाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक भाषण में बाइडेन प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. बताते चलें कि ट्रंप पहले पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति हैं जिन पर आपराधिक आरोप लगे हैं. 

इससे पहले भी ट्रंप तीसरे युद्ध को लेकर चेतावनी जारी कर चुके हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने यह भी दावा किया था कि अगर वे राष्ट्रपति होते तो इस युद्ध को 24 घंटे के भीतर खत्म करा देते. मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि यदि वह राष्ट्रपति होते तो ऐसी नौबत नहीं आती. लेकिन बाइडन प्रशासन में चीन से लेकर रूस और उत्तर कोरिया तक एक हो गए हैं और उन्होंने बेहद खतरनाक गठबंधन बना लिया है. यह स्थिति अमेरिका के लिए खतरे का संकेत है. 

परमाणु विश्व युद्ध दूर नहीं 

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि बाइडेन प्रशासन के नेतृत्व में अमेरिका बर्बाद हुआ है. हम परमाणु विश्व युद्ध से बहुत दूर नहीं हैं. पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक देश परमाणु हथियार इस्तेमाल करने की खुली धमकी दे रहे हैं, जबकि उनके प्रशासन के दौरान किसी देश ने कभी इसका जिक्र भी नहीं किया था.

बाइडेन ने अर्थव्यवस्था तबाह कर दिया 

ट्रंप यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका के इतिहास में सबसे ख़राब पांच राष्ट्रपतियों ने मिलकर इतना बर्बाद नहीं किया, जितना अकेले बाइडेन ने किया. हमारी अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है. महंगाई बेकाबू है. उन्होंने आगे कहा कि अगर मैं आपका राष्ट्रपति होता तो यूक्रेन में लोगों की मौत नहीं हुई होती, वहां के शहर आज भी खूबसूरत होते.

ये भी पढ़ें: Afghanistan Taliban Rules: तालिबानी हुकूमत ने लगाईं पाबंदियां, UN ने कहा- अफगान महिला कर्मचारियों को काम से रोका जा रहा, ऐसे फरमान मंजूर नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel US Iran War Live: जंग खत्म कराने के लिए ईरान के खुफिया एजेंट एक्टिव, CIA से करेंगे बात? हमलों में बुकान समेत कई शहर प्रभावित
Live: जंग खत्म कराने के लिए ईरान के खुफिया एजेंट एक्टिव, CIA से करेंगे बात? हमलों में बुकान समेत कई शहर प्रभावित
फिर डोली धरती, चीन में आया भूकंप, जानें शिनजियांग में कैसे हैं हालात
फिर डोली धरती, चीन में आया भूकंप, जानें शिनजियांग में कैसे हैं हालात
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
US Israel Iran Strike: इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक
इधर जंग उधर भारत को 95 लाख बैरल तेल भेजने को तैयार रूस, जानें कितने दिन का बचा है इंडिया के पास स्टॉक

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Military Strike: भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
भारत से लौट रहे ईरानी वॉरशिप को अमेरिका ने डुबोया, 87 लोगों की मौत, सबमरीन से लगाया निशाना
IND vs ENG Semifinal: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
IND vs ENG: भारत- इंग्लैंड सेमीफाइनल से पहले बल्लेबाजों का रिपोर्ट कार्ड, किसने बनाए सबसे ज्यादा रन?
UP Weather: यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
यूपी में तीखे हुए गर्मी के तेवर, बांदा में 35 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अब और बढ़ेगा तापमान
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
'हमें अपनापन और सुरक्षा महसूस हुई', बेटी के साथ दुबई में फंसी हैं लारा दत्ता, बोलीं- 'भारत आने की कोशिश कर रही हूं'
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
MacBook Neo: आईफोन वाले प्रोसेसर के साथ ऐप्पल का सबसे सस्ता लैपटॉप हुआ लॉन्च, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
यूएस के हवाई हमलों का खौफ? क्यों टला ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की अंतिम विदाई का कार्यक्रम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
वो अय्याश राजा जिसकी थीं 360 रानियां और 83 बच्चे, हर रात सोने के लिए तय करता था नए नियम
Paint Fumes Health Effects: घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
घर में नया पेंट करवाने के बाद क्यों होने लगती है खांसी और घुटन? जानें कारण और बचाव के टिप्स
Embed widget