एक्सप्लोरर

तुलसी गबार्ड के अमेरिका की नई इंटेलीजेंस चीफ बनने से क्यों 'फाइव आइज' पर मंडराया खतरा? जानें वजह

Tulsi Gabbard Appointment: तुलसी गबार्ड के नेशनल इंटेलिजेंस निदेशक के तौर पर चुने जाने के बाद खुफिया हलकों में इसे संशय के नजरिए से देखा जा रहा है.

Tulsi Gabbard Appointment: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व डेमोक्रेटिक सांसद तुलसी गबार्ड को नेशनल इंटेलिजेंस (DNI) की निदेशक नियुक्त करने का फैसला कर खुफिया समुदाय में हलचल मचा दी है. ट्रंप का ये फैसला बताता है कि वह अपने दूसरे कार्यकाल में परंपरागत अनुभव की जगह वफादारों को प्राथमिकता देने का इरादा रखते हैं.

अमेरिकी समोआ में तुलसी का जन्म माइक गबार्ड और कैरल गबार्ड के घर पर हुआ. तुलसी गबार्ड खुद को हिंदू बताती हैं, लेकिन वो भारतीय मूल की नहीं हैं. साल 2014 में वह भारत आईं थीं, यहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की थी. तब पीएम मोदी ने तुलसी की खूब तारीफ की थी.

राजनीतिक रुख में बड़ा बदलाव, ट्रंप के करीबी हुईं गबार्ड

हवाई से पूर्व डेमोक्रेटिक सांसद रही गबार्ड अपनी खुले विचार, सैन्य सेवा, और असामान्य विदेश नीति विचारों के लिए चर्चित रही हैं. 2022 में डेमोक्रेटिक पार्टी छोड़ते समय गबार्ड पर 'रूसी एजेंट' होने का आरोप लगा, साथ ही उनकी नीतियों की भी आलोचना हुई. इसके बाद गबार्ड ने ट्रंप के 'अमेरिका फर्स्ट' सिद्धांत का समर्थन किया और उनकी एक मजबूत समर्थक बनकर उभरीं.

2021 में कांग्रेस छोड़ने के बाद गबार्ड ने रूढ़िवादी मीडिया प्लेटफार्मों की ओर रुख किया और डेमोक्रेटिक पार्टी को 'एलिटिस्ट कैबल ऑफ वॉर्मॉन्गर्स' कहकर आलोचना की. उनकी इस भाषा ने ट्रंप के समर्थकों के बीच गूंज पाई, और धीरे-धीरे वह ट्रंप के राजनीतिक दायरे में महत्वपूर्ण चेहरा बन गईं.

फाइव आइज को क्यों हैं 'खतरे' का अंदेशा?

फाइव आइज ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूज़ीलैंड, यूनाइटेड किंगडम, और संयुक्त राज्य अमेरिका का एक खुफिया गठबंधन है. इस गठबंधन के तहत सभी देश आपस में खुफिया जानकारी का आदान-प्रदान करते हैं. तुलसी गबार्ड के नामांकन ने फाइव आइज के कान खड़े कर दिए हैं. वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक पूर्व सीआईए ऑपरेशन्स अधिकारी डगलस लंदन के हवाले से कहा, "गबार्ड को इस ओहदे के लिए चुनना खुफिया प्रतिष्ठान के लिए अपमानजनक है. क्या वह खुफिया जानकारी को अपने अनुसार ढालेंगी? क्या वह इसे छांटेंगी और सीमित करेंगी?"

एक पश्चिमी खुफिया स्रोत ने तो चेतावनी दी है कि यदि तुलसी गबार्ड की रूस समर्थक नीतियां अमेरिकी खुफिया नीति को प्रभावित करती हैं, तो इससे खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान में कमी आ सकती है. इस संभावित बदलाव के प्रति खुफिया एजेंसियों में गहरी चिंता जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें:

सुखबीर सिंह बादल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया चीफ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-Iran War Live: ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद जनता को संबोधित करेंगे मुज्तबा खामेनेई, पुतिन का मिला समर्थन
Live: ईरान का सुप्रीम लीडर बनने के बाद जनता को संबोधित करेंगे मुज्तबा खामेनेई, पुतिन का मिला समर्थन
'अमेरिका की वजह से बातचीत का रास्ता बंद, हम पर थोपी गई जंग', ईरान का दावा
'अमेरिका की वजह से बातचीत का रास्ता बंद, हम पर थोपी गई जंग', ईरान का दावा
'पाकिस्तान का रक्षा बजट बढ़ाएं...', मिडिल ईस्ट के हालात देखकर घबराए ख्वाजा आसिफ, लगाई ये गुहार
'पाकिस्तान का रक्षा बजट बढ़ाएं...', मिडिल ईस्ट के हालात देखकर घबराए ख्वाजा आसिफ, लगाई ये गुहार
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...

वीडियोज

Bollywood News: ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ईशा अंबानी के साथ डांस किया, जिसका वीडियो वायरल हो गया
Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल गांधी की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
'मिडिल ईस्ट में जंग से भारत को होगा नुकसान', राहुल की चेतावनी, US ट्रेड डील पर सरकार को घेरा
Embed widget