एक्सप्लोरर

Tungsten Rod: दुनिया का वो हथियार, जिसके आगे 'बौना' लगता है परमाणु बम, चीन कर चुका है टेस्टिंग!

Tungsten Rod Weapon: दुनिया में परमाणु बम से भी ज्यादा खतरनाक हथियार की परिकल्पना की गई है. इस हथियार की खुद चीन भी टेस्टिंग कर चुका है.

Hypersonic Space Weapon: दुनिया में सबसे खतरनाक हथियार 'परमाणु बम' को माना जाता है. लेकिन क्या आपको मालूम है, इससे भी ज्यादा खतरनाक एक हथियार है. इस हथियार को 'Rods from God' का नाम मिला, जो एक हाइपरसोनिक स्पेस वेपन है. 'रॉड्स फ्रॉर्म गॉड' की पहली बार परिकल्पना शीतयुद्ध के समय की गई. लेकिन एक बार फिर से इसकी चर्चा होने लगी है. 

'रॉड्स फ्रॉर्म गॉड' के पीछे का आइडिया ये है कि एक टंगस्टन की रॉड को पृथ्वी के ऑर्बिट से धरती पर मौजूद किसी टारगेट पर गिराया जाए. इस दौरान रॉड की रफ्तार लगभग हाइपरसोनिक स्पीड यानी 12 हजार किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच जाएगी, तो परमाणु हथियार के समान जबरदस्त मात्रा में काइनैटिक ऊर्जा पैदा होगी. ये रॉड जब टारगेट पर गिरेगा, तो बंकरों जैसी जगहों को भी नेस्तनाबूद कर देगा. 

कहां से आया 'रॉड्स फ्रॉर्म गॉड' का विचार?

शीतयुद्ध के समय अमेरिका ने एक रिसर्च प्रोग्राम लॉन्च किया, जिसका नाम 'प्रोजेक्ट थॉर' था. प्लान ये था कि एक 6 मीटर की टंगस्टन रॉड को ऑर्बिट से पृथ्वी पर मौजूद टारगेट पर गिराया जाए. इस दौरान ये परमाणु बम जितनी ऊर्जा पैदा करेगा, मगर इसकी वजह से रेडिएशन नहीं फैलेगा. फिर 2003 में एक नया सिस्टम लॉन्च हुआ, जिसे 'हाइपरवेलोसिटी रॉड बंडल्स' (HRB) कहा गया है

HRB के जरिए किसी भी टारगेट को 12 से 15 मिनट में निशाना बनाया जा सकता है. कुछ रिसर्चर्स ने यहां तक कहा कि ये किसी छोटे परमाणु बम जैसा हो सकता है और इससे परमाणु बंकर भी तबाह किए जा सकते हैं. हालांकि, ये सारे विचार ख्याली पुलाव बनकर ही रह गए. इसकी सबसे बड़ी वजह से ऐसा हथियार तैयार करने में लगने वाला समय, पैसा और संसाधन था. 

चीन में इस हथियार पर हुआ रिसर्च?

जब पहली बार इस हथियार की परिकल्पना की गई, तो माना गया कि इससे दुनिया में विनाश मच जाएगा. लेकिन अमेरिकी सेना दशकों से इसे तैयार करने का मन बना रही है. लेकिन इसका कोई सबूत नहीं है कि किसी भी देश ने ऐसा कोई हथियार विकसित किया है. हालांकि, अब चीन की 'नॉर्थ यूनिवर्सिटी ऑफ चाइना' के रिसर्चर्स ने एक एक्सपेरिमेंट के जरिए बताया है कि अगर ऐसा हथियार तैयार हो जाए, तो क्या होगा.

चीनी रिसर्चर्स की स्टडी में पाया गया कि हाइपरसोनिक टंगस्टन रॉड्स सैन्य कंक्रीट बंकरों के खिलाफ उतने कारगर नहीं होंगे, जितना उन्हें मानकर चला जा रहा है. टंगस्टन रॉड्स एक प्वाइंट तक पहुंचने के बाद ज्यादा बड़े पैमाने पर नुकसान नहीं पहुंचा सकते हैं. ऐसे में अगर टंगस्टन रॉड्स ज्यादा कारगर नहीं हैं, तो फिर ये खतरनाक हथियार भी नहीं होंगे. हालांकि, सच्चाई बिल्कुल उलट है. 

दरअसल, स्टडी के नतीजों को पूरी तरह से सही भी नहीं माना जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रिसर्चर्स ने सिर्फ कंक्रीट के टारगेट पर टंगस्टन रॉड का इस्तेमाल किया. मगर ये बाकी अन्य तरह के टारगेट पर काफी प्रभावी हो सकते हैं. रिसर्च में सिर्फ हमले के बाद होने वाले गड्ढे की बात की गई है, लेकिन फिर भी इसे बड़े पैमाने पर तबाही मचाने वाला हथियार माना गया है. 

चीन कर चुका है टंगस्टन रॉड की टेस्टिंग!

2018 में चीन के वैज्ञानिकों ने टंगस्टन रॉड के प्रोटोटाइप के जरिए गोबी रेगिस्तान में टेस्टिंग की. 140 किलोग्राम के टंगस्टन रॉड को 4.6 किलोमीटर प्रति सेकेंड रफ्तार से रेगिस्तान में एक टारगेट पर गिराया गया. जहां ये रॉड गिरी, वहां पर 3 मीटर गहरा और 4.6 मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया. चीन की इस टेस्टिंग को हथियार तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना गया. 

टेंस्टिंग में ये बात भी सामने निकलकर आई कि अगर टंगस्टन रॉड के जरिए हाइपरसोनिक रफ्तार से टारगेट किया जाता है, तो इससे बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है. सबसे बड़ी चिंता वाली बात ये है कि चीन टंगस्टन का सबसे बड़ा उत्पादक है. दुनियाभर की 80 फीसदी टंगस्टन का उत्पादन चीन में होता है. ऐसे में सबसे बड़ा डर ये है कि कहीं चीन ही इस हथियार को न तैयार कर ले. 

यह भी पढ़ें: चीन पर 'कुदरत का कहर', बाढ़ के बाद अब पड़े खाने के लाले! जानिए कैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
US Hawaii Volcano: अमेरिका में ज्वालामुखी एक्टिव! 1000 फीट तक उगल रहा लावा! हाईवे पर गिर पत्थर के टुकड़े, कांच और राख
अमेरिका में ज्वालामुखी एक्टिव! 1000 फीट तक उगल रहा लावा! हाईवे पर गिर पत्थर के टुकड़े, कांच और राख
मिडिल ईस्ट में महाजंग! होर्मुज के पास अमेरिका ने दागे गोले, ईरान के 16 जहाज किए तबाह
मिडिल ईस्ट में महाजंग! होर्मुज के पास अमेरिका ने दागे गोले, ईरान के 16 जहाज किए तबाह
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'
भारत अमेरिकी ऑयल रिफाइनरी में करेगा 300 बिलियन डॉलर का निवेश? ट्रंप का चौंकाने वाला दावा, इंडिया से कहा 'थैंक्यू'

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'ईरान के दुश्मन... अपना अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, सेंट्रल इजरायल में गूंजे सायरन
Live: 'ईरान के दुश्मन... अंजाम सोच लें', तेहरान की अमेरिका को दो टूक, इजरायल में गूंजे सायरन
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
मुंबई की महिला कर्मचारियों को अब मिलेगी सुविधा, डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने किया यह खास ऐलान
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
जंग के बीच भारत ने घुमाया ईरान फोन, जानें जयशंकर की अराघची से क्या हुई बात?
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
कीर्ति आजाद के बाद संजय मांजरेकर ने किया विवादित पोस्ट, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को मिली जीत पर ये क्या कह दिया
Dacoit New Release Date: अदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की 'डकैत' की नई रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अदिवी-मृणाल की 'डकैत' की नई रिलीज डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
'यहां आने से नर्क नहीं जाना पड़ता', यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता आसाराम अयोध्या पहुंच कर बोले
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
गर्मी बढ़ते ही खरीदने जा रहे हैं एसी, इन चीजों को कर लेना चेक नहीं तो हो जाएगा तगड़ा नुकसान
Causes Of Body Pain: बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
बिना मेहनत किए भी सुबह उठते ही होता है बदन दर्द? ये हैं इसके छिपे हुए कारण
Embed widget