एक्सप्लोरर

Tunisia Boat Sinks: अफ्रीका से भूमध्य सागर को पार कर यूरोप जा रही नौका डूबी, 17 बचाए गए, 20 लापता, जानिए कहां हुआ हादसा

Tunisia Boat sinks News: अफ्रीका महाद्वीप के उत्‍तरी देश ट्यूनीशिया के तट पर फिर बड़ा जानलेवा हादसा हुआ है. एसफैक्स कोर्ट ऑफ फर्स्ट इंस्टेंस के प्रवक्ता फौजी मसौदी ने बताया कि कई लोग मारे गए हैं.

Boat Sinks Off Tunisia: उत्तरी अफ्रीका के देश ट्यूनीशिया (Tunisia) के समुद्र में एक बड़ी नौका डूब गई है. उस नौका में 37 लोग सवार थे. हादसे में दो दर्जन से ज्यादा लोग लापता हो गए. उनके डूबने के बाद घंटों तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कइयों का पता नहीं चला. ऐसे में बाकी लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है.

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा तब हुआ जब इंजन-चालित बड़े आकार की नौका शरणार्थियों को लेकर इटली जा रही थी. उसी दौरान वह ट्यूनीशिया के पास भूमध्य सागर में डूब गई. शनिवार को हुए इस हादसे के बाद कोस्टगार्ड्स ने बचाव-कार्य शुरू किया. 17 लोगों को बचा लिया गया, लेकिन 20 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं.

सफैक्स समुद्र तट के किनारे की घटना

यूरोपियन मीडिया के हवाले से जानकारी मिली है कि 8 अप्रैल एक नौका डूबने के बाद समुद्र तट से चार शव बरामद किए गए थे. स्फैक्स शहर में एक अधिकारी ने बताया कि घटना ट्यूनीशिया के सफैक्स तट के किनारे हुई. वहां के जज फाउजी मसमौसदी ने बताया कि रेस्क्यू किए गए 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने कहा कि 20 लोग अभी लापता हैं, जबकि 17 को बचा लिया गया.

लगातार हो रहे हादसे, अब-तक बहुत से लोग मारे गए

इससे पहले मार्च के आखिरी हफ्ते में भी प्रवासियों से भरी बोट हादसे का शिकार हो गई थी. उस हादसे में कम से कम 19 लोगों की जान चली गई. उसी महीने 23 मार्च को भी ट्यूनीशिया के दक्षिण-पूर्वी तट के पास कई अफ्रीकी प्रवासी नौकाएं डूबी थीं. उन हादसों में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग लापता हो गए.

कहां पर है ट्यूनीशिया?
ट्यूनीशिया उत्तरी अफ़्रीक़ा महाद्वीप का देश है, जिसे अरब मुल्कों में गिना जाता है. अरबी भाषा में इसे अल्जम्हूरीयाह अत्तूनिसीयाह (الجمهرية التونسية) या तूनिस कहते हैं. यह भूमध्यसागर के किनारे स्थित है, इसके पूर्व में लीबिया और पश्चिम मे अल्जीरिया देश हैं. आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान सहारा इस देश का भी हिस्सा है. इस देश की 45% ज़मीन सहारा रेगिस्तान में आती है और बाक़ी तटीय जमीन खेती के लिए इस्तमाल की जाती है.

यह भी पढ़ें: चक्रवात ने अफ्रीकी देशों में मचाई तबाही, मलावी में बाढ़-भूस्‍खलन से गईं सैकड़ों जानें, लाखों लोग बेघर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान का बड़ा पुल उड़ाते Video शेयर कर बोले ट्रंप- समझौते का अब भी मौका, IRGC की धमकी- हॉर्मुज से निकलेंगे US के ताबूत
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
'अब समय आ गया कि युद्ध रोका जाए', ईरान वॉर पर UN का साफ संदेश, कहा- जब नेता विनाश की बजाय...
US Israel Iran War Live: '...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, अमेरिका ने तेहरान के सबसे बड़े ब्रिज को उड़ाया
'...कहीं ऐसा ना हो बहुत देर हो जाए', ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी, US ने तेहरान के सबसे बड़ा ब्रिज उड़ाया

वीडियोज

Bharat Ki Baat: ट्रंप का 19 मिनट वाला 'टाइम पास'! | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu
Sansani: Trump के पस्त हौसले देख दुनिया हैरान, क्या ईरान से डर गया अमेरिका? | Iran-israel War
Saas Bahu Aur Saazish: Anu-Arya की बढ़ती नजदीकियों से डरा अनु का परिवार, धोखे का साया या सच्चा प्यार? | Tum se Tum Tak
Khabar Filmy Hai: फिल्मी सितारों से जुड़ी चटपटी खबरें | Entertainment News
Bharat Ki Baat: ट्रंप बताएं...आखिर 'वो' चाहते क्या हैं? | Iran US Israel War | Trump | Netanyahu

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
ईरान जंग में फंसे डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन,  अमेरिका की अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी को हटाया
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इस इमोजी के साथ डाला वीडियो
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
होर्मुज पर 60 से ज्यादा देशों की बड़ी बैठक, तनाव पर भारत की खरी-खरी, कहा- कोई हमारा दर्द तो पूछे
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
SRH से मिली हार के बाद कोलकाता के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, लेकिन ट्रॉफी भी पक्की?
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
फ्लाइट में 60% सीटें मुफ्त देने के फैसले पर सरकार ने लगाई रोक, जानें क्यों लिया ये फैसला?
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget