एक्सप्लोरर

International Space Station: तुर्किये के पहले अंतरिक्ष यात्री समेत 4 सदस्य पहुंचे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, यहां 14 दिन बिताएंगे

Space Station: तुर्किये, स्वीडन और इटली ने अपने तीन यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन भेजा है. इन तीनों के पास सेना में पायलट का अनुभव है और वे अपने-अपने देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

International Space Station: टेक्सास स्थित स्टार्टअप कंपनी एक्सिओम स्पेस ने तुर्किये के पहले अंतरिक्ष यात्री समेत 4 सदस्यीय दल को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन भेजा है. ये सभी यात्री एक कैप्सूल रॉकेट से शनिवार की सुबह अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच गए.

सभी यात्री अपने निजी खर्च पर स्पेस स्टेशन पर गए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार इस नवीनतम मिशन के लिए सभी यात्री नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से गुरुवार शाम को कैप्सूल नुमा रॉकेट से उड़ान भरे थे. करीब 37 घंटे बाद यह कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचा.

रिपोर्ट के अनुसार जब अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंच जाते हैं, तो वे ह्यूस्टन में नासा के मिशन नियंत्रण ऑपरेशन की जिम्मेदारी में आ जाते हैं. नासा ने इस मिशन को लेकर लाइव टेलिकास्ट भी किया. 

कैप्सूल खुलने में लग सकता है समय- रिपोर्ट
एक रिपोर्ट में अनुमान जताया गया कि अंतरिक्ष में कैप्सूल पहुंचने के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को प्रयोगशाला ले जाने में दो घंटे का समय लग सकता है, क्योंकि कैप्सूल खोलने के पहले उसके लीकेज की जांच की जाएगी. इसके बाद ही हैच खोलने की अनुमति मिलेगी.

अंतरिक्ष पहुंचे सभी यात्री स्पेस स्टेशन में 14 दिन का समय बिताएंगे और 30 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग में शामिल होंगे। ये प्रयोग अंतरिक्ष उड़ान के दौरान मानव शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों पर केंद्रित हैं.

इस टीम का नेतृत्व 65 वर्षीय स्पेनिश मूल के सेवानिवृत्त नासा अंतरिक्ष यात्री और एक्सिओम के कार्यकारी सदस्य माइकल लोपेज़-एलेग्रिया ने किया. ये अंतरिक्ष स्टेशन पर इस यात्रा को मिलाकर कुल छह बार जा चुके हैं.

एक्स-3 के लिए दूसरे यात्री इन कमांड इतालवी वायु सेना के 49 वर्षीय कर्नल वाल्टर विलादेई हैं.  टीम में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का प्रतिनिधित्व करने वाले 43 वर्षीय स्वीडिश एविएटर मार्कस वांड्ट और तुर्किये वायु सेना के अनुभवी 44 वर्षीय अल्पर गेज़ेरावसी शामिल हैं.

अंतरिक्ष में यात्रियों का होगा स्वागत- स्पेस स्टेशन
स्पेस स्टेशन के एक्स हैंडल पर दी गई जानकारी के अनुसार स्पेस स्टेशन पर इन यात्रियों का स्वागत स्टेशन के वर्तमान नियमित दल के सात सदस्यों द्वारा किया जाएगा. नासा के दो अमेरिकी, जापान और डेनमार्क के एक-एक अंतरिक्ष यात्री और तीन रूसी अंतरिक्ष यात्री स्वागत करेंगे.

एक रिपोर्ट के अनुसार रूस दो दशक से अधिक समय से शुल्क लेकर लोगों को अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाता रहा है. नासा ने दो साल पहले इसकी शुरुआत की है. पूर्व लड़ाकू पायलट और तुर्किये एयरलाइन के कैप्टन अल्पर गेजेराव्सी अंतरिक्ष में जाने वाले अपने देश के पहले व्यक्ति हैं. कंपनी अपनी सेवाओं के आयोजन, प्रशिक्षण और ग्राहकों के अंतरिक्ष उड़ान के लिए प्रति सीट कम से कम 55 मिलियन डॉलर का शुल्क लेती है. एक्सिओम भी उन कंपनियों में से एक है जो अंतरिक्ष पर खुद का एक वाणिज्यिक अंतरिक्ष स्टेशन बना रही है. 

ये भी पढ़ेंः मास्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान के बदख्शां में दुर्घटनाग्रस्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget