एक्सप्लोरर

Twitter Deal Cancel: टेस्ला के मालिक एलन मस्क के होश उड़ाने वाली है नीली चिड़िया? कोर्ट में घसीटने की तैयारी, अब होगी कानूनी जंग

Twitter Deal Row: ट्विटर की डील को लेकर विवाद खत्म होने का नाम नहीं रहा है. ट्विटर ने अब एलन मस्क को कोर्ट में घसीटने का मन बना लिया है और इसके लिए लॉ फर्म को हायर भी कर लिया है. मस्क ने भी ऐसा किया.

Elon Musk and Twitter Deal: दुनिया के सबसे अमीर आदमी कहे जाने वाले एलन मस्क (Elon Musk) के अब नीली चिड़िया (Twitter) होश उड़ाने वाली है. ट्विटर एलन मस्क को कोर्ट में घसीटने की तैयारी कर चुका है और कानून जंग का एलान कर दिया है. एलन मस्क ने ट्विटर डील कैंसिल करने की घोषणा तो कर दी लेकिन ट्विटर उन्हें आसानी से छोड़ने वाला नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्विटर ने इसके लिए न्यूयॉर्क की टॉप लीगल फर्म Wachtell, Lipton, Rosen & Karz LLP को हायर किया है. ट्विटर अगले हफ्ते डेलावेयर में मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी. मस्क ने खुद भी इस कानूनी लड़ाई में खुद को बचाने की तैयारी कर ली है. उन्होंने लॉ फर्म Quinn Emanuel Urquhart & Sullivan को हायर किया है.

द हिल के अनुसार ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर ने शनिवार को कहा कि कंपनी का निदेशक मंडल तय मूल्य और शर्तों के अनुसार मस्क से करार तोड़ने पर सहमत है, लेकिन विलय के समझौतों की शर्तों के पालन के लिए मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बनाई जा रही है. हमें भरोसा है कि इस कानूनी लड़ाई में हम जीतेंगे. मस्क के खिलाफ डेलावेयर की कोर्ट में केस दायर किया जाएगा.

इस डील में क्या हुआ अब तक

मस्क ने इस साल जनवरी से ही ट्विटर के शेयर खरीदना शुरू कर दिया था. 14 मार्च को उन्होंने कंपनी में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी की घोषणा की. इसके बाद पांच अप्रैल को ट्विटर के भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल ने घोषणा की कि मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे, लेकिन 10 अप्रैल को अग्रवाल ने कहा कि मस्क ने बोर्ड में शामिल नहीं होने का फैसला किया है. इसके बाद 14 अप्रैल को मस्क ने पूरी कंपनी को प्रति शेयर 54.20 डॉलर के भाव पर खरीदने की पेशकश की. यह पूरा सौदा 44 अरब डॉलर का था.

एलन मस्क ने क्यों बदला मन

जानकारों के मुताबिक एलन मस्क (Elon Musk) ने मुख्य रूप से दो कारणों से अपना मन बदला. पहली वजह यह थी कि टेक शेयरों में हाल में काफी गिरावट आई है. इनमें ट्विटर (Twitter) भी शामिल है. साथ ही टेस्ला (Tesla) के शेयर भी औंधे मुंह गिरे हैं. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 752.29 डॉलर पर बंद हुआ. 4 अप्रैल को इसकी कीमत 1,149.91 डॉलर थी. टेस्ला कीमतों में यह गिरावट से मस्क को भी काफी नुकसान हुआ है. मस्क के पास टेस्ला में लगभग 17 करोड़ 50 लाख शेयर हैं. इस गिरावट ने भी ट्विटर को खरीदने की मस्क की योजना को झटका लगा. मस्क बिजनसमैन हैं और उन्हें यह एहसास हो गया था कि ट्विटर को खरीदने से उन्हें फायदा कम और नुकसान ज्यादा होगा. यही वजह है कि उन्होंने फर्जी अकाउंट्स (Fake Accounts) का बहाना बनाकर इससे पिंड छुड़ा लिया.

ये भी पढ़ें: Explainer: एलन मस्क और Twitter के बीच क्यों हुआ झगड़ा, क्या होगा इसका असर? जानें पूरा विवाद

ये भी पढ़ें: Twitter Deal: डील खत्म करने की मस्क की घोषणा पर आया ट्विटर का रिएक्शन, कानूनी कार्रवाई की धमकी दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
कौन थे अली लारीजानी? तेहरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी
कौन थे अली लारीजानी? तेहरान ने बताया शहीद, मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी धमकी
US-Israel-Iran War Live: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
LIVE: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
इजरायल ने बसीज कमांडर और लारिजानी की मौत का किया दावा, जानें ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान
इजरायल ने बसीज कमांडर और लारिजानी की मौत का किया दावा, जानें ईरान के लिए कितना बड़ा नुकसान

वीडियोज

Mojtaba Khamenei जिंदा या मुर्दा?
Nita Ambani receives the KISS Humanitarian Award, honored for her work in education and women's empowerment
ईरान-इजरायल युद्ध के बीच क्या ट्रंप हो गए हैं परेशान?
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
होर्मुज पर कब्जा करने जा रहा अमेरिका? ईरान के मिसाइल ठिकानों पर गिराए 5000 पाउंड वाले बस्टर बम
UP Weather: यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
यूपी में मार्च में ही तपिश का कहर! 40°C के करीब पहुंचा पारा, कब बदलेगा मौसम?
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
IPL में किसने मारा है सबसे लंबा छक्का? 125 मीटर का रिकॉर्ड आज भी बरकरार, हर सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
आलिया भट्ट के बर्थडे सेलिब्रेशन की इनसाइड तस्वीरें, पति रणबीर ने किया किस, बेटी राहा ने लिखा लेटर
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
'सोनभद्र के भईल जर्जर हलतिया...', सपा सांसद छोटेलाल ने सदन में गीत के जरिए रखी क्षेत्र की मांग
US-Israel-Iran War Live: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
LIVE: UAE में गूंजे जोरदार धमाके, ईरान के मिसाइल ठिकानों पर अमेरिकी हमला, जंग में 2,401 मौतें
Fatty Liver Disease: लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
लिवर में जमा फैट है खतरे की घंटी! क्यों होती है यह समस्या और अपनी 'लिवर फैक्ट्री' कैसे दुरुस्त?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
किन-किन देशों से हथियार खरीदता है अफगानिस्तान, क्या वह पाकिस्तान पर पड़ सकता है भारी?
Embed widget