एक्सप्लोरर

US Army: अमेरिकी सेना ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर लिया बड़ा फैसला, ट्रंप के फरमान पर लगाई मुहर

US Army Ban Transgenders: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध को वापस लाने का वादा किया था, जिसे 2016 में बराक ओबामा प्रशासन ने हटा दिया था.

US Army Ban Transgender: डोनाल्ड ट्रंप की सरकार बनते ही अमेरिकी सेना ने बड़ा फैसला लिया है. अमेरिकी सेना में अब ट्रांसजेंडर की भर्ती नहीं हो पाएगी. शनिवार (15 फरवरी, 2025) को अमेरिकी सेना ने एक्स हैंडल से पोस्ट कर जानकारी साझा की, जिसमें कहा गया है कि सेना में अब ट्रांसजेंडर की भर्ती नहीं हो पाएगी और इसी के साथ अमेरिकी सेना सैनिकों को लिंग परिवर्तन की अनुमति भी नहीं देगी.

अमेरिकी सेना ने एक्स पर कहा, ''अब ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सेना में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी. सेना सैनिकों के लिए लिंग परिवर्तन से जुड़ी प्रक्रियाओं को निष्पादित या सुविधाजनक बनाना बंद कर देगी.'' सेना का कहना है कि लिंग डिस्फोरिया वाले लोगों के साथ देश की सेवा करने के लिए सम्मान के साथ व्यवहार किया जाएगा, लेकिन लिंग-पुष्टि देखभाल अनिश्चित काल के लिए रोक दी जाएगी.

नियोजित चिकित्सा प्रक्रियाएं भी रोकी गई

पोस्ट में ये भी कहा गया है, “तुरंत प्रभावी, लिंग डिस्फोरिया के इतिहास वाले व्यक्तियों के लिए सभी नए प्रवेश रोक दिए गए हैं और सेवा सदस्यों के लिए लिंग परिवर्तन की पुष्टि या सुविधा देने से जुड़ी सभी अनिर्धारित, अनुसूचित या नियोजित चिकित्सा प्रक्रियाएं रोक दी गई हैं.

ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध लगाने का किया था वादा

खास बात ये है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध को वापस लाने का वादा किया था, जिसे 2016 में बराक ओबामा प्रशासन ने हटा दिया था. फ्लोरिडा के मियामी में रिपब्लिकन रिट्रीट के दौरान, ट्रंप ने ट्रांसजेंडर सैनिकों पर प्रतिबंध के अपने प्रस्ताव पर जोर देते हुए कहा था कि, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि हमारे पास दुनिया की सबसे घातक लड़ाकू सेना है, हम अपनी सेना से ट्रांसजेंडर विचारधारा को पूरी तरह से खत्म कर देंगे."

यह भी पढ़ें- CEC Appointment: 'ऐसे अपॉइंटमेंट में चीफ जस्टिस का क्या काम?' मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन से पहले क्या बोल गए उपराष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget