एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के पीछे पाकिस्तान? जानें क्या बोला अमेरिका, कहा- 'दोषियों के खिलाफ कठोर एक्शन हो'

अमेरिका ने पहलगाम के ‘‘जघन्य’’ आतंकी हमले की निंदा की. दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग की और कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है.

US Support India On Pahalgam Terror Attack: अमेरिका ने पहलगाम में जघन्य आतंकवादी हमला करने के दोषियों को कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हुए कहा कि वह भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने गुरुवार (24 अप्रैल) को कहा, ‘‘जैसा कि (अमेरिका के) राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप और विदेश मंत्री (मार्को) रुबियो ने भी स्पष्ट किया है, अमेरिका भारत के साथ खड़ा है और आतंकवाद के सभी कृत्यों की कड़ी निंदा करता है.’’

ब्रूस ने कहा, ‘‘हम लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त करते हैं और घायलों के स्वस्थ होने की कामना करते हैं. हम इस जघन्य कृत्य के अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाए जाने का आह्वान करते हैं.’’ कश्मीर के पहलगाम शहर के पास मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में 26 नागरिक मारे गए. मृतकों में अधिकतर पर्यटक थे.

अमेरिका से पूछा गया पाकिस्तान से जुड़ा सवाल
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका को लगता है कि इस हमले के पीछे संभवत: पाकिस्तान का हाथ है और क्या अमेरिका दोनों देशों के बीच तनाव कम करने में कोई भूमिका निभा रहा है. इस पर ब्रूस ने कहा कि स्थिति की गंभीरता के कारण यह मुद्दा उठा है, लेकिन वह इस समय इस पर कोई और टिप्पणी नहीं करेंगी.

राष्ट्रपति ट्रंप से जुड़े सवाल पर नहीं मिला जवाब
उन्होंने कहा कि हम सभी जानते हैं, यह तेजी से बदलता घटनाक्रम है. हम इस पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. स्पष्ट है कि हम कश्मीर या जम्मू की स्थिति पर कोई रुख नहीं अपना रहे. जब उनसे पूछा गया कि क्या राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश की थी तो उन्होंने कोई भी जवाब नहीं दिया.

 पहलगाम हमले के बाद देश ने सारे राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं. सिंधु जल संधि भी खत्म कर दिया है. दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त से अधिकारियों को अपने देश लौटने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel Attack Iran: कतर में अमेरिकी रडार पर हमला! ईरान की जवाबी कार्रवाई में मचा बवाल, जानें कितनी बड़ी कामयाबी?
कतर में अमेरिकी रडार पर हमला! ईरान की जवाबी कार्रवाई में मचा बवाल, जानें कितनी बड़ी कामयाबी?
Israel US Iran War Live: इजरायल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म करेंगे, फ्रांस ने UAE में तैनात किए राफेल, PAK में झड़प
Live: इजरायल बोला- खामेनेई के वारिस को भी खत्म करेंगे, फ्रांस ने UAE में तैनात किए राफेल, PAK में झड़प
Dubai News Live Updates: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जेद्दा में गूंजे धमाके
Live: दुबई में अमेरिकी एंबेसी पर हमला, भारतीय विदेश मंत्रालय ने बनाया स्पेशल कंट्रोल रूम, जेद्दा में गूंजे धमाके
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
ईरान से लड़ाई में कम पड़ेंगे अमेरिकी हथियार! पेंटागन ने डोनाल्ड ट्रंप को दी बड़ी चेतावनी, क्या जीत जाएगा तेहरान?
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
निशांत नहीं कोई और! JDU ने बताया चौंकाने वाले 'प्रत्याशी' का नाम, 'राज्यसभा जाना है तो…'
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
'डर' से 'दामिनी' तक, जब इन फिल्मों में रंगों के बीच खुला सच, तो ट्विस्ट ने बदल दी पूरी कहानी
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
SA vs NZ Semifinal: साउथ अफ्रीका- न्यूजीलैंड सेमीफाइनल पर बारिश का खतरा? जानिए मैच धुला तो किस टीम को मिलेगी फाइनल में एंट्री
Holi 2026: कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कहां से शुरू हुआ होली पर गुजिया बनाने का रिवाज, जानें क्या है इसका इतिहास
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
कार या बाइक पर लग गया होली का कलर, यहां जानें रंग छुड़ाने का बेस्ट तरीका
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
पाइल्स का हुआ था ऑपरेशन, लोको पायलट ने पेंट उतार सीनियर अधिकारी को दिया सबूत, फिर भी नहीं मिली छुट्टी, भड़के यूजर्स
Embed widget